वीरांगना रानी दुर्गावती की जन्म जयंती मनाई
दमोह। केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के मार्गदर्शन में विगत वर्षो की तरह आज भी वीरांगना रानी दुर्गावती जन्म जयंती के अवसर पर सिग्रामपुर में नर्मदा खण्ड सेवा संस्थान द्वारा वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी रहे। अध्यक्षता पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री दशरथ सिंह लोधी ने की। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य संगीता मरकाम रही। इस अवसर पर स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियो की भी उपस्थिति रही।
विधायक धर्मेद्र सिंह ने दुर्गावती जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। पूर्व मंत्री दशरथ सिंह ने उनके पद चिन्हों पर चलने का आग्रह किया। कार्यक्रम का संचालन रूपेश सेन ने किया एवं आभार नर्मदाखण्ड सेवा संस्थान के प्रबंधक श्री त्रिपाल सिंह ने किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीणजनों की मौजूदगी रही।


0 Comments