बांदकपुर में वैदिक गुरुकुलम् सेवा ट्रस्ट का आयोजन
दमोह। जागेश्वर धाम बांदकपुर में विप्र संगोष्ठी एवं मिलन समारोह वेदिक गुरुकुलम सेवा ट्रस्ट प्रयागराज शाखा मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य सचिन पांडे जी एवं प्रदेश अध्यक्ष पंडित देवेंद्र चैबे प्रदेश महामंत्री पंडित ब्राह्मण भूपेश तिवारी, प्रदेश संगठन मंत्री पंडित आनंद पांडे की विशेष उपस्थिति रही।
जब तक हम इसकी रीढ़ की हड्डी को नहीं तोड़ देते, जो इसकी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत है और इसलिए मैं ये प्रस्ताव रखता हूं कि हम इसकी पुरानी और पुरातन शिक्षा व्यवस्था, उसकी संस्कृति को बदल डालें, क्योंकि अगर भारतीय सोचने लग गए कि जो भी विदेशी और अंग्रेजी है वह अच्छा है और उनकी अपनी चीजों से बेहतर हैं, तो वे अपने आत्मगौरव, आत्मसम्मान और अपनी ही संस्कृति को भुलाने लगेंगे और वैसे बन जाएंगें, जैसा हम चाहते हैं। एक पूर्णरूप से गुलाम भारत। मैकाले ने न गलत कहा न ही कुछ नया ये काम तो अंग्रेजो से पहले आए आक्रांता भी कर चुके थे। इस्लामिक आक्रांताओं ने भी भारत की सनातन और वैदिक सभ्यता पर ही चोट की थी। अंग्रेजी हुकुमत को भी मैकाले का ये शोध बहुत भा गया था। उन्होेनं इसी पर काम किया और आज नतीजा सबके सामने है।
इस अवसर पर कटनी जिलाध्यक्ष पंडित मथुरा प्रसाद तिवारी, दमोह जिला अध्यक्ष पंडित शुभम दुबे, पन्ना जिलाध्यक्ष पंडित आशुतोष उपाध्याय, जिलाध्यक्ष पंडित योगेंद्र दुबे, सागर से पंडित देवेंद्र चैबे प्रदेश अध्यक्ष, पंडित ब्राह्मण भूपेश तिवारी प्रदेश महामंत्री, पंडित आनंद पांडे, प्रदेश संगठन मंत्री पंडित शुभम दुबे की उपस्थिति रहीं।



0 Comments