गोवर्धन पूजन कर छप्पन भोग लगा प्रसाद वितरण
दमोह। श्री जागेश्वर धाम में स्थित गोवर्धन पर्वत पर पिछले 5-6 वर्षों से प्रति वर्ष परमा के दिन गोवर्धन पूजन का विशेष आयोजन होता है।इस वर्ष भी गोवर्धन भगवन का पूजन कर छप्पन भोग लगाएं गये।गोवर्धन पर्वत पर शिवभक्तो द्वारा भव्य और विशाल विजय धर्म के प्रतीक भगवा ध्वज लगाया गया।इसके बाद सुंदरकांड के साथ सत्संग के साथ प्रसाद वितरण का कार्य हुआ।सुबह से ही भक्तों के आने का क्रम प्रारम्भ हो गया था जिन्हें पूजन के बाद स्वादिष्ट व्यंजनों से भरपूर देशी घी से बना हलवा और विशेष स्वाद से बनी खीर परोसी गई जिसे भोलेनाथ के प्रिय भक्त पाकर प्रसन्न हुए। गोवर्धन पर्वत के प्राकृतिक सौंदर्य के बीच भगवान का ध्यान करते हुए भक्त प्रसाद लेकर बहुत आनंदित हुए।
आयोजन में सीतानगर शाला से पूज्य संत महाराज जी की उपस्थिति और आशीर्वाद प्राप्त हुआ। जहाँ महाराज श्री ने मंदिर कमेटी को गोवर्धन पर्वत पर शीघ्र गायों के लिए गौशाला निर्माण सहित व्यवस्थित निर्माण की बात रखी। वहीँ राम गौतम ने बताया कि लगभग 7-8 वर्षों से शिवभक्तो द्वारा गोवर्धन पर्वत पर निरंतर आयोजन हो रहे हैं जिनका प्रमुख उद्देश्य गोवर्धन पर्वत पर गायों के लिए व्यवस्थित निर्माण है लेकिन शासन द्वारा गोवर्धन पर्वत के रख रखाव आदि की जिम्मेदारी पिछले 5-6 वर्षों से मंदिर कमेटी को दी है।लेकिन अब तक कोई भी विशेष निर्माण कार्य मंदिर कमेटी द्वारा गोवर्धन पर्वत पर गायों की सुविधा के लिए नही किया गया। वर्तमान में मंदिर गौशाला भोलेनाथ के मंदिर के पीछे बनी है जहाँ गायों के रहने और घूमने के लिए पर्याप्त जगह नही है। गायों को बड़ी दिक्कत होती है। शासन द्वारा भी मंदिर कमेटी को अनुदान मिलता है और भक्तो द्वारा भी मंदिर कमेटी को दान मिल रहा है।कमेटी को इन राशि का सद्पयोग करना चाहिए ऐसा सभी का मानना है।
राम गौतम ने बताया कि गोवर्धन पूजन में जिले के कोने कोने से अनेक भक्तों श्रधालुओं की उपस्थिति रही जिसमें दमोह शहर, बनवार, शंकरगढ़, हटा, बम्होरी, हरदुआ, केवलारी, रंजरा, रियाना, सीतानगर, आनू, गुंजी, मंगोलपुर, गैसाबाद, पथरिया, अभाना, हिंडोरिया सहित अनेक क्षेत्रों के भक्तगण उपस्थित रहे। श्री गौतम से सभी भक्तों का आभार जताया और आयोजन में पत्रकार बंधुओं की उपस्थिति के लिए भी धन्यबाद दिया। जिनके प्रयासों से लगातार बांदकपुर के विषय हर मंचों पर उठाये जा रहे हैं। भोलेनाथ की नगरी बांदकपुर धाम के विकास के लिए राम ने सबको प्रयास करने का आव्हान किया।
0 Comments