Header Ads Widget

कुंडलपुर में श्री कल्याण मंदिर विधान महाअर्चना विशेष अनुष्ठान का शुभारंभ.. मुख्य मंच पर एक बड़ा समवशरण एवं 44 मंडलो में भी हो रहा विधान.. आचार्य श्री वर्धमान सागर जी का दमोह की ओर हुआ बिहार

 कुंडलपुर में श्री कल्याण मंदिर विधान का शुभारंभ..

मोह। कुंडलपुर में आर्यिका संघ के मंगल सानिध्य में श्री कल्याण मंदिर पारसनाथ विधान का बहुत उत्साह के साथ शुभारंभ हो गया 25 दिसंबर से 4 जनवरी तक चलने वाले इस महा विधान का निर्देशन ब्रह्मचारी नितिन भैया एवं दीपक भैया के द्वारा किया जा रहा है आर्यिका रत्न ऋजु मति माताजी पूर्णमति माताजी एवं उप शांत मति माताजी के मंगल सानिध्य में कुंडलपुर में यह दूसरा विधान है जिसका आयोजन ऑनलाइन किया जा रहा है इसका प्रसारण प्रतिदिन पारस चैनल पर दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक किया जा रहा है।

44 मंडली इस विधान में कोरोनावायरस की मुक्ति हेतु विश्व शांति के लिए विशेष अनुष्ठान किया जा रहा है इस हेतु 44 विशेष मंडल तैयार किए गए हैं मुख्य मंच पर एक बड़ा समवशरण तैयार किया गया है जिसमें सोधर्म इंद्र अपने पूरे परिवार के साथ महाअर्चना संपन्न कर रहे हैं। इसका सौभाग्य सुनील जैन डिंडोरी एवं महायज्ञ नायक कुंडलपुर कमेटी के अध्यक्ष संतोष सिंघई, राजा भाई सूरत एवं राकेश पीरूडूआ को प्राप्त हुआ। इस समोसारण को अति आकर्षक ढंग से सजाया गया है समवशरण के अग्रभाग में कमल की पंखुड़ी पर चहुमुखी भगवान की प्रतिमा ओं को विराजित किया गया अन्य छोटे मंडलों पर भी श्रावक गणों को महाअर्चना का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। 


 विधान के प्रथम दिवस विधान चार्य के द्वारा विधि विधान से पूजन अर्चन की गई ध्वजारोहण का सौभाग्य एनसी जैन ललित जैन दिल्ली एवं गुरु भक्त परिवार नरसिंहपुर को प्राप्त हुआ। इस मंगल अवसर पर आर्यका श्री ने अपने मंगल प्रवचनों में कहा कि जो पारस प्रभु की शरण में जो आता है वह मुक्ति की राह पा लेता है वह कभी दुख का अनुभव नहीं करता अर्थात वह निकट भव्य होता है संसार सागर को पार कर मुक्ति का स्वामी बन जाता है पारस प्रभु कीपद भक्ति हमें दुखों के सागर से निकालकर भवसागर पार कराने वाली है।
आचार्य श्री वर्धमान सागर जी का दमोह की ओर बिहार

 कुंडलपुर में विराजमान रहे आचार्य श्री वर्धमान सागर जी का  आज दमोह की ओर बिहार हो गया। मुनि श्री आदि सागर जी महाराज को दीक्षित करने के पश्चात आचार्य वर्धमान सागर जी महाराज के संघ का बिहार कुंडलपुर से दमोह की ओर हो गया बिहार के पूर्व उन्होंने आर्यका संघ को अपना मंगल आशीर्वाद दिया। सुनील वेजिटेरियन की रिपोर्ट                   

Post a Comment

0 Comments