Header Ads Widget

शेर-ए-बुंदेलखंड के कवर पेज का विमोचन.. 1857 क्रांति के महानायक एंव अंतिम क्रांतिकारी हिंडोरिया के राजा किशोर सिंह के जीवन चरित्र पर युवा चंद्रभान सिंह ने लिखी है यह पुस्तक..

 शेर-ए-बुंदेलखंड के कवर पेज का हुआ विमोचन.. 

दमोह। 1857 क्रांति के महानायक एंव अंतिम क्रांतिकारी हिंडोरिया के राजा किशोर सिंह के जीवन चरित्र पर बहुत ही जल्द किताब आने वाली है। शिवरात्रि के पावन अवसर पर हरदुआ हाथीघाट निवासी चन्द्रभान सिंह लोधी द्वारा रचित शेर-ए- बुंदेलखंड नामक किताब के कवर पेज का खर्राघाट में जबेरा विधायक धर्मेन्द्र सिंह ने विमोचन किया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद चन्द्रभान सिंह, ऋतु सिंह, उम्मेद सिंह, चित्तर सिंह, बेड़ी सिंह, प्रेम सिंह मौजूद रहे।

 चन्द्रभान सिंह ने बताया कि यह किताब वह दो वर्ष पहले से लिख रहे थे। जो अब पूरी लिख चुकी है और जल्द ही किताब मार्केट में आने वाली है। उन्होंने बताया कि यह किताब अमेजन, फिलिपकार्ड, किंडल जैसी बेब साइट्स पर भी उपलब्ध  रहेगी। एक छोटे से गांव हरदुआ हाथीघाट में जन्मे चन्द्रभान सिंह की यह दूसरी किताब है इसके पहले उन्होंने रामगढ़ की मर्दानी नामक किताब लिखी थी जो मार्केट में बहुत चली थी। 

Post a Comment

0 Comments