Header Ads Widget

वीरांगना रानी अवंति बाई लोधी बलिदान दिवस 20 मार्च को.. तैयारियों को लेकर लोधी भवन में जिला लोधी क्षत्रिय समाज की बैठक सम्पन्न.. जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौपी गई..

 लोधी भवन में जिला लोधी क्षत्रिय समाज की बैठक सम्पन्न..

दमोह। वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी सामुदायिक भवन दमोह में जिला लोधी क्षत्रिय समाज की बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हाकम सिंह लोधी के द्वारा की गई। सर्वप्रथम वीरांगना रानी अवंती बाई के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर बैठक प्रारंभ की गई जिसमें आगामी कार्यक्रम 20 मार्च वीरांगना रानी अवंती बाई बलिदान दिवस कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाने के संबंध में विशेष चर्चा हुई जिसमें रूपरेखा तैयार की गई। जिसमे संगठन जिला एवं के ब्लॉक पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौपी गई।

 जिनमे प्रमुख रूप से समितियों का गठन किया गया जिनमे वीरांगना रानी अवंति बाई मूर्ति स्थल पर साफ सफाई से लेकर प्रचार प्रसार तथा मंचीय कार्यक्रम की जिम्मेदारी अलग अलग पदाधिकारियों को दी गई। बैठक में उपस्थित जिला अध्यक्ष हाकम सिंह लोधी, भाव सिंह लोधी, कार्यकारी अध्यक्ष खिलान सिंह लोधी, युवा अध्यक्ष दयालु सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष एड.प्रीतम सिंह लोधी, जिला पंचायत सदस्य राघवेंद्र सिंह ऋषि भैया, राजकुमार सिंह लोधी हरदुआ सरपंच, बीआरसी पदम सिंह लोधी, कोमल सिंह लोधी, राव लाखन सिंह लोधी, मूरत सिंह लोधी, गजराज सिंह लोधी, नंद कुमार सिंह लोधी, अजमेर सिंह लोधी, विवेक सिंह लोधी, कल्याण सिंह लोधी,

 त्रिलोक सिंह लोधी, जागेश्वर सिंह लोधी, सुरेन्द्र सिंह लोधी, त्रिपाल सिंह लोधी, राजा सिंह लोधी,  गीता सिंह ठाकुर, राघवेंद्र सिंह लोधी, पूनम सिंह लोधी, राजा सिंह लोधी, अजमेर सिंह लोधी, धँसरा हिम्मत सिंह लोधी, तखत सिंह लोधी, प्रहलाद सिंह लोधी, अभाना मूरत सिंह लोधी, देवेंद्र सिंह लोधी, नीरज सिंह लोधी, सचिन सिंह लोधी, यशपाल ठाकुर, राघवेंद्र सिंह लोधी, अमर सिंह लोधी, राना सिंह लोधी, महीप सिंह लोधी, राजकुमार सिंह लोधी, शिवम सिंह लोधी, राहुल सिंह लोधी, महेंद्र सिंह लोधी, राकेश लोधी, जाहर सिंह, देवेन्द्र सिंह आदि युवाओं की उपस्थिति रहीं। बैठक का संचालन खिलान सिंह द्वारा, आभार जागेश्वर सिंह लोधी ने किया।

Post a Comment

0 Comments