पंतजली संस्कृत वोर्ड के चेयरमेन से मिला पुजारी पुरोहित कर्मकाण्ड महासंघ
दमोह। मध्यप्रदेश पतंजली संस्कृत वोर्ड के अध्यक्ष भरत वैरागी जी से सर्किट हाऊस पर पुजारी पुरोहित कर्मकाण्ड महासंघ की मुलाकात हुईं। जिसमें सर्वप्रथम पुष्पगुच्छ देकर भेट करी। पश्चात जिलाध्यक्ष पं.राहुल पाठक ने संस्कृत व पुजारी पुरोहितों के विषय पर विभिन्न चर्चा की जिसमें श्री बताया ने बताया कि विगत 40 वर्षो से प्राच्य संस्कृत वैदिक संस्कृत शिक्षकों की भर्ती नहीं हुई। संस्कृत को बड़ावा देने के लिए प्राच्य संस्कृत शिक्षकों की नियुक्ति बहुत आवश्यक है।
संस्कृत संरक्षण संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार दुबे ने. बताया कि कटनी जिले में वर्ष 2007 में संस्कृत शिक्षकों (संस्कृत) सेवी की भर्ती हुई थी व म.प्र. सरकार द्वारा कई बार घोषणाएं की गई पर अब तक कुछ नहीं हुआ। संस्कृत को लेकर शिवराज सरकार ध्यान नहीं दे रही। पुजारी पुरोहित कर्मकाण्ड महासंघ ने निवेदन किया हैं कि हमारी बात सरकार तक पहुचाई जाये। इसमें मुख्य रूप से अजय गर्ग, आशीष चतुर्वेदी, कौशलेन्द्र पाण्डे, हरिशंकर पाण्डे, राजकुमार दुबे, संदीप तिवारी, संस्कृत भारती, अजय पाठक जिला शिक्षा अधिकारी, वी.एल. अहिरवाल, बाबू शिक्षक आदि उपस्थित रहें।
जिला कुशवाहा समाज संगठन ने मंत्री भारत सिंह कुशवाहा का किया स्वागत
दमोह। मप्र शासन के मंत्री भारत सिंह कुशवाहा उद्यानकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार का कुशवाहा समाज संगठन जिला दमोह द्वारा सागर नाका नये ओवर ब्रिज दमोह पर भव्य स्वागत किया गया।
स्वागत में जिला अध्यक्ष मकुन्दीराम कुशवाहा के अलावा समस्त जिला टीम द्वारा फूल माला पहनाकर शाल एवं श्रीफल भेंटकर स्वागत किया गया। ज्ञातव्य हो मप्र शासन के मंत्री भारत सिंह कुशवाहा स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने दमोह आगमन हुआ था। स्वागत करने वालों में कुशवाहा समाज के पूर्व अध्यक्ष रामचरण कुशवाहा, पूर्व जिला संयोजक बसंत कुशवाहा, पथरिया ब्लाॅक अध्यक्ष गनेश कुशवाहा, संजय कुशवाहा, युवा जिला अध्यक्ष परसोत्तम कुशवाहा, मनोहर मुनीम, सिक्कल कुशवाहा, मोहन एवं एड0 तरूण कुशवाहा, दीपक कुशवाहा, महेन्द्र कुशवाहा के साथ समाज के लोगों की उपस्थिति रहीं।
जिला लोधी क्षत्रिय समाज ने मृत्यु भोज बंद करने का दिया संदेश..
दमोह। जिला लोधी क्षत्रिय समाज संगठन के पदाधिकारियों की उपस्थिति में ग्राम खमरिया मौजी लाल (बिजोरा) जबेरा में स्वर्गीय गुलाब सिंह लोधी (आठे बालों) का 93 वर्ष की उम्र में 01 मार्च सोमवार को आस्किमक निधन हो गया है। जिसमे समाज के वरिष्ठजनों द्वारा मृत्यु भोज बंद करने के लिए चलाई जा रही मुहिम एवं जिसमे मृत्यु भोज बंद करने तथा श्रद्धांजलि सभा करने को प्रेरित किया गया।
जिसमें परिजनों ने दुख की घड़ी में समाज में फैली बृहद कुप्रथा मृत्यु भोज जैसी खर्चीली कुरीति को नकारते हुए श्रद्धांजलि शोक सभा कराने का साहसिक निर्णय लिया और पूरे परिवार व कुटुंब ने सर्वसम्मति से अच्छी पहल की भी शुरूआत की। मृत्यु भोज पर होने वाले अनावश्यक खर्च को ना कर समाज हित का निर्णय लिया जो सर्व समाज के हितार्थ एक अनुकरणीय कदम है। जिसमें ग्राम वरिष्ठजन, रिश्तेदार, स्नेही स्वजन, समस्त ग्रामवासी व सभी लोधी समाज के सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित होकर प्रथम चरण में दीप प्रज्वलन करते हुए स्वर्गीय गुलाब सिंह लोधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
द्वितीय चरण में पगड़ी रस्म बांधी गई एवं पुत्रों को परिवार की जिम्मेदारी सौंपी गई। तृतीय चरण में वक्ताओं द्वारा मृत्यु भोज को अभिशाप मानते हुए अपने अपने विचार रखे गए। जिनमें प्रमुख रूप से दादा उमराव सिंह लोधी, जिला अध्यक्ष हाकम सिंह लोधी, मूरत सिंह लोधी, राघवेन्द्र सिंह ऋषि भैया, खिलान सिंह लोधी, दादा भाव सिंह, प्रताप सिंह पूर्व विधायक, दीवान चंद्रभान सिंह एवं एडवोकेट उम्मेद सिंह लोधी आदि वक्ताओं द्वारा विस्तार से अपने-अपने विचार रखें गए। चतुर्थ चरण में 2 मिनट का मौन धारण करते हुए सभी ने दिवंगत आत्मा को शांति हेतु ईश्वर अपने चरणों में स्थान दे ऐसी मनोकामना की गई तथा पंचम चरण में गंगाजल एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम रखा गया।
0 Comments