Header Ads Widget

पूर्व जिला अध्यक्ष देव नारायण श्रीवास्तव नहीं रहे.. जबलपुर में इलाज के दौरान सांसे थमी.. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, जिलाध्यक्ष प्रीतमसिंह सहित पदाधिकारियों ने देवनारायण श्रीवास्तव के निधन पर शोक संवेदना जताई..

  पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष देव नारायण श्रीवास्तव नहीं रहे 

दमोह। जिला भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष युवा समाजसेवी देव नारायण श्रीवास्तव अब हमारे बीच नहीं रहे यह खबर जिसने भी सुनी पर भरोसा नहीं कर सका जबलपुर में इलाज के दौरान सिटी हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली बताया जा रहा है कि उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी जिसके बाद उनका जबलपुर के सिटी हॉस्पिटल में उपचार चल रहा था वही 2 दिन पूर्व ही पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया अपने सहयोगी भाजपा जिला महामंत्री रमन खत्री के साथ उनको देखने जबलपुर गए थे।

 दमोह के स्टेशन चैराहे के पास कृषि यंत्रों की दुकान वर्षों तक संचालित करने वाले भाजपा में विभिन्न पदों पर रहे पूर्व जिला अध्यक्ष देव नारायण श्रीवास्तव के कोरोना संक्रमण काल में असमय निधन की खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया है उल्लेखनीय है कि कुछ माह पूर्व उनकी धर्मपत्नी की भी लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था जिसके बाद बिल्कुल अकेले पड़ गए देवनारायण में कुछ समय के लिए अपने आप को राजनीति से दूर कर लिया था पूर्व मंत्री जयंत मलैया के खास समर्थकों में गिने जाने वाले देव नारायण श्रीवास्तव दमोह विधानसभा उपचुनाव के अंतिम दौर में भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह के समर्थन में श्री मलैया के साथ हेलीकॉप्टर से यात्रा करते हुए प्रचार एवं जनसंपर्क करते हुए अपने चकरी भूमिका दर्ज कराई थी। उनके निधन पर राजनैतिक सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर व्याप्त है विनम्र श्रद्धांजलि.. ओम शांति शांति शांति..

भाजपा संगठन की अपूरणीय क्षति.. BD शर्मा 

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा ने दमोह जिले के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री देव नारायण श्रीवास्तव जी के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि देवनारायण जी जैसे कार्यकर्ता देव दुर्लभ होते हैं। वे जीवन पर्यंत एक कर्मठ और अनुशासित सिपाही की भांति संगठन को मजबूत करने के दिशा में परिश्रम करते रहे ।उन्होंने दमोह में और बुंदेलखंड के क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की मजबूती के लिए जो काम किए हैं वे अविस्मरणीय हैं। उनके जाने से पार्टी में जो रिक्तता आई है उसे भर पाना कठिन है। देवनारायण जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके जैसे कर्मठ अनुशासित और परिश्रमी कार्यकर्ता के रूप में स्वयं को स्थापित कर सकें । उनके श्री चरणों में शत शत नमन।

जिला भाजपा ने भी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की..दमोह  जिला भाजपा अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी जिला मीडिया प्रभारी संजय सेन ने दमोह जिले के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री देव नारायण श्रीवास्तव जी के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। 

Post a Comment

0 Comments