Header Ads Widget

बेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन अध्यक्ष राहुल सिंह ने किया खरीदी केंद्रों का निरीक्षण.. कलेक्टर ने हिण्डोरिया और बांदकपुर, स्वास्थ्य केन्द्रों का जायजा लिया.. समय-सीमा बैठक में अधिकारियों से कहा बैठक में पूर्ण जानकारी के साथ आयें..

अध्यक्ष राहुल सिंह ने किया खरीदी केंद्रों का निरीक्षण

दमोह। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के निर्देशानुसार आज मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग  एवं लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त राहुल सिंह ने दमोह अंतर्गत समस्त गेहूं खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया गया। 

इनमें बांसा गेहू खरीदी केंद्र, किल्लाई गेहू खरीदी केंद्र, गुंजी गेहू खरीदी केंद्र, बम्होरी बांदकपुर गेहू खरीदी केंद्र, बलारपुर गेहू खरीदी केंद्र, विसनाखेड़ी (अभाना) सायलो केंद्र एवं लकलका गेहूं खरीदी केंद्र पर पहुंचे और किसानों द्वारा प्राप्त शिकायतों तौल कांटो की संख्या को बढ़ाना, बारदाने की समस्या का निवारण, प्रतिदिन डलने वाले मैसेजो की संख्या, अनाज सैंपलिंग आदि समस्याओं का निवारण मौके पर ही मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश देकर समाधान करने कहा गया। 

इस दौरान जिला नान अधिकारी श्री शुक्ला, बीएमओ श्री राठौर एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। इस दौरान कोविड-19 गाइड लाइन का पालन करने एवं मास्क, सैनिटाइजर का प्रयोग करने की लोगों से अपील की। कलेक्टर ने स्वास्थ्य केन्द्रों का जायजा लिया..

दमोह। कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य ने आज हिंडोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने फीवर क्लीनिक तथा डॉक्टर्स कक्षों का अवलोकन कर सीबीएमओ डॉं रीता चटर्जी से जानकारी ली। अपने इस भ्रमण के दौरान कलेक्टर भर्ती मरीजों की जानकारी ली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविड के 6 मरीज भर्ती हैं।

कलेक्टर श्री चैतन्य ने कोविड-19 चल रहे टीकाकरण की जानकारी ली, परिसर में स्थापित एक भवन पर टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है, कलेक्टर ने टीकाकरण दूरस्थ क्षेत्रों में भी शुरू करने के निर्देश दिए। कलेक्टर हिण्डोरिया में स्थित कोविड-19 सेंटर पहुंचे। यहां पर मरीजों के संबंध में जानकारी ली। सीबीएमओ डॉ रीता ने बताया कि यहां 5 कोविड-19 के मरीज भर्ती है  और प्री कोविड में 5 मरीज भर्ती है, एक मरीज स्वस्थ होने पर आज छुट्टी दे दी गई है, यहां पर दवाईया, भोजन, पानी व्यवस्थाओं की पूर्ण जानकारी दी, परिसर में स्ट्रेचर और व्हीलचेयर भी रखी गई है, कलेक्टर ने व्यवस्थाओं पर संतोष जताया।

कलेक्टर ने सीबीएमओ डॉ रीता से कहा अस्पताल में आने वाले और भर्ती मरीजों से आयुष्मान कार्ड के संबंध में जानकारी लें, यदि उनके कार्ड नहीं हो और वे पात्रे तो उनके कार्ड भी बनवाए जाएं। भ्रमण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संगीता त्रिवेदी भी साथ में मौजूद रही।  हिंडोरिया से कलेक्टर श्री चैतन्य बांदकपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। यहां बताया गया कि एक माह में औसत 40 से 60 प्रसव हो रहे हैं, उन्होंने दवाइयों की उपलब्धता के संबंध में भी जानकारी ली।

अधिकारियों से कहा बैठक में पूर्ण जानकारी के साथ आयें

दमोह। कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य ने कहा है, प्राथमिकता कोरोना नियंत्रण है और सीएम हेल्पलाईन तथा शासन की सर्वोच्चा प्राथमिकता वाली योजनाओं पर काम किया जाये। उन्होंने राशन दुकानों का खाद्यान्न प्राथमिकता से समय सीमा में परिवहन कराने के निर्देश दिये। श्री चैतन्य समय-सीमा बैठक में दिशा निर्देश दे रहे थे। बैठक में सीईओ जिला पंचायत अजय श्रीवास्तव और एडीशनल कलेक्टर नाथूराम गौड़ विशेष रूप से मौजूद रहे। 

कलेक्टर श्री चैतन्य ने होम आइसोलेट कोरोना मरीजों के योगा कार्यक्रम की चर्चा करते हुये योग शिक्षकों और जिले के प्राथमिक-माध्यमिक और कक्षा 9 से 12 तक के शिक्षकों द्वारा किये जा रहे कार्यो की जानकारी भी ली, साथ ही किल कोरोना अभियान तहत शहरी क्षेत्रों में कोविड सहायता केन्द्रों की जानकारी भी ली गई। उन्होंने परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण से सभी निकायों की जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। श्री चैतन्य ने सभी अधिकारियों से कहा बैठक में पूर्ण जानकारी के साथ आयें और सटीक जानकारी दें। बैठक में एसडीएम राकेश मरकाम, कार्यपालन यंत्री जेपी सोनकर, जिला शिक्षा अधिकारी हरी नेमा, तहसीलदार डॉ बबीता राठौर सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments