Header Ads Widget

रिटायरमेंट पर जबेरा जनपद के सीईओ अवधेश सिंह को शानदार विदाई दी गई.. अधिवक्ता युवा प्रकोष्ठ का मुख्यमंत्री के नाम पोस्टकार्ड अभियान शुरू.. अग्रसेन जयंती समारोह श्रंखला में महिलाओं ने रिंग सेरेमनी ट्रे सजाई.. पॉलिथीन के दुष्परिणाम बताने नुक्कड़ नाटक...

 सीईओ को सेवानिवृत्ति पर कर्मचारियों ने दी विदाई

दमोह। जबेरा जनपद पंचायत के सीईओ अवधेश सिंह को सेवानिवृत्ति पर जनपद के अधिकारी-कर्मचारियों ने समारोह पूर्वक शानदार विदाई दी। इस अवसर पर अवधेश सिंह व उनके परिवारजनो को गाजे बाजे के साथ जनपद पंचायत कार्यालय लाया गया। जंहा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी, जिला पंचायत सदस्य राघवेंद्र सिंह लोधी, जनपद सदस्य सचिन मोदी आदि के साथ अवधेश सिंह ने फीता काटकर बीसी रूम का शुभारंभ किया।



इसके उपरांत मंगल भवन में आयोजित विदाई समारोह में जिला पंचायत सीईओ अजय श्रीवास्तव विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी, जिला उपाध्यक्ष भाजपा रूपेश सेन ने उन्हेें शाल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। इस पर जनपद क्षेत्र के उपयंत्री, सचिव, रोजगार सहायक, सरपंच सहित अन्य प्रतिनिधियों की बड़ी संख्या में मौजूदगई रही। सभी ने रिटायर सीईयो का आत्मीय स्वागत करते हुए उनके सुखद जीवन की कामना।


 गरिमामय विदाई समारोह में मुख्य अतिथि  विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी सहित अन्य गणमान्य जनों ने उनके सेवाकाल के दौरान कोरोना महामारी में जरूरतमंदों के सेवाभावी कार्यों को याद करते हुए प्रशंसा की। इस अवसर पर जनपद जबेरा जनपद विभाग के कर्मचारी अधिकारियों की उपस्थिति रही। राजस्व विभाग से तहसीलदार अरविंद यादव सहित कर्मचारियों की भी उपस्थिति रही। सभी ने श्रीफल शाल भेंट करते हुए सम्मानकर श्री सिंह को विदाई दी।

अग्रसेन जयंती समारोह कार्यक्रम का पांचवा दिन
दमोह। महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह कार्यक्रम सांखला के पांचवें दिन अग्रवाल महिला महासभा द्वारा रिंग‌ सेरेमनी की ट्रे सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। श्रीमती रमा अग्रवाल के निर्देशन में संपन्न प्रतियोगिता की आयोजक महिला महासभा एवं प्रायोजक ज्योति स्वप्निल अग्रवाल एवं शशि गर्ग रही। 

दो समूह में प्रतियोगिता का पहला समूह महिलाओं का तथा दूसरा समूह बच्चियों का रखा गया। इसमें   अध्यक्ष रमा अग्रवाल, तारामणि अग्रवाल संगीता अग्रवाल सुषमा अग्रवाल रितु अग्रवाल का विशेष योगदान रहा। महिला महासभा के सदस्य सुमित्रा अग्रवाल मीना अग्रवाल वंदना अग्रवाल मंजूला अग्रवाल डॉ आभा अंजलि अग्रवाल रिद्धिअग्रवाल किरण सुरेखा अर्चना अग्रवाल रीता अग्रवाल ज्योति अग्रवाल गीता अग्रवाल शशि गर्ग आशा अग्रवाल

 खुशबू, कोमल, मंजू रमेश अग्रवाल, रोशनी अग्रवाल मंजू विनोद अग्रवाल, अंजली अनंत अग्रवाल, गुंजन सुरेखा गरिमा अग्रवाल अग्रवाल दीप्ति अग्रवाल महिमा लक्ष्मी, शैल, निशा, रानू, रश्मि, रूपा अग्रवाल ज्योति नीरज अग्रवाल, सुनीता, राखी, दीपाली एवं अनामिका अग्रवाल सभी सदस्य शामिल हुए। 
सभी प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक ट्रे सजाई प्रतिभागी इस प्रकार है। कुमारी उन्नति, जिया ,ऐश्वर्या, रक्षा  प्राजक्ता चहेती निबांशी शुभांशी  शैफाली अंजली आशी महक शुभानी अंजली अतुल  प्रींशी अंकिता 
श्रीमती अनामिका  राधा  सीता रोशनी प्रज्ञा ,रोशनी अंकित, रेखा रिद्धि श्रद्धा रुबी ने भाग लिया।

युवा प्रकोष्ठ का CM के नाम पोस्टकार्ड अभियान..

दमोह।
 अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच  के युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष कपिल सिंह हजारी द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र कुमार वलेजा के आवाहन पर अधिवक्ताओं के प्रोटेक्शन एक्ट हेतु पोस्टकार्ड अभियान की शुरूआत की गई। जिसमें गजाधर कुशवाहा, मनोज नागदेव, धर्मेन्द्र सिंह, अब्दुल जहीर कुरैशी, कमल सिंह ठाकुर, सूरज अहिरवाल एवं साथी अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड मांग को
लिखकर डाक द्वारा प्रेषित किए है। 


 पत्र में बताया कि मध्यप्रदेश में कई वर्षो से एडवोकेट प्रोटेक्शन, एक्ट के लागू करने की मांग की जा रही है और प्रदेश का हर अधिवक्ता एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू होने की प्रतीक्षा कर रहा है। सचिव विधि विभाग द्वारा एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट प्रक्रियाधीन होने की जानकारी दी जा रही है। अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच, भारत का गठन केवल और केवल अधिवक्ता हित, कल्याण, सम्मान, सुरक्षा सर्वोपरि है और मंच ने अपनी स्थापना के 4 माह के कार्यकाल के अंदर तत सम्बंध में बारम्बार पत्राचार तथा ज्ञापन दिए गए है परंतु उक्त पत्राचार केवल औपचारिकता न रह जाये इस हेतु पोस्टकार्ड द्वारा अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट के बारे में जानकारी दी जा रही है। 

पॉलिथीन के दुष्परिणाम बताने नुक्कड़ नाटक..
दमोह। मुक्ति सामाजिक मंच के कलाकारों ने नगर पालिका के तत्वाधान में हृदय स्थल घंटा घर पर नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया जिसमें पॉलिथीन से होने वाले प्रदूषण और दुष्परिणाम की जानकारी दी गई। बताया गया कि पॉलिथीन का उपयोग कम करवाने के लिए केवल  प्रशासन की पहल काफी नहीं है उसके लिए लोगों को आगे आना होगा।

 लोगों से पॉलिथीन का कम से कम उपयोग करने की सलाह दी गई और लोगों से डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वच्छता बनाए रखने के लिए आवाहन किया गया जिससे कि डेंगू के रोग पर रोकथाम की जा सके। नुक्कड़ नाटक में भरत राय अखिलेश गोस्वामी दया पटेल रंजीत पारोचे अभी झारिया महेंद्र राठौर संजय रजक अर्जुन सिंह पुष्पमित्र जैन रत्नेश ठाकुर और कृष्णा तिवारी ने अभिनय किया।

Post a Comment

0 Comments