Header Ads Widget

गांधी शास़्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों व उत्तराधिकारी संगठन ने किये विविध आयोजन.. भाजपा ने गांधी प्रतिमा माल्यार्पण किया, सेवा समर्पण अभियान स्वच्छता.. स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान रूप में मनाई जयंती.. पुरानी पेंशन बहाली हेतु अध्यापक शिक्षक रैली आज.

गांधी शास़्त्री जयंती पर कांग्रेस के विविध आयोजन
दमोह।
 जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शहर कांग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस, वरिष्ठ कांग्रेसजन विभागों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने शिवशक्ति मंदिर, पथरिया फाटक के पास दलित बस्ती पहुंचकर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनु मिश्रा, विधायक अजय टंडन ने साफ सफाई करके स्वाच्छता का संदेश दिया। 

इस अवसर पर हीरालाल जाटव, अमर बाल्मीकि मनीष बाबा, अजय जाटव, राहुल ने भी सफाई अभियान में अपना सहयोग दिया। उसके बाद जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह राजपूत की अगुवाई में घंटाघर स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष कांग्रेसजनों ने रघुपति राघव राजाराम का भजन गाकर अहिंसा के पुजारी का स्मरण किया। इस दौरान सीतश जैन कार्यवाहक अध्यक्ष, संजय चौरसिया, ललित नायक, राजेश तिवारी, परिवहन प्रकोष्ठ के प्रजु यशोधरन, बबलू भट्ट, बसंत कुशवाहा, यशपाल ठाकुर, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, विजय मिश्रा, शमीम कुरैशी, आशीष पटेल, की उपस्थिति रही।

 तत्पश्चात् जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित विचार संगोष्ठी में विधायक अजय टंडन ने कहा कि आज पूरा देश गांधीमय है हम गौरान्वित है कि हमें बापू शास्त्री एवं उनके स्वतंत्रता सेनानिया के देश में जन्म लिया। मनु मिश्रा ने कहा कि आज के युवा को देश के महान सपूतों क्रांतिकारियों समाजसेवियों से प्रेरणा लेना चाहिये इस अवसर पर उबेद गौरी, विक्रम ठाकुर, हेमराज अमर सींग, गीता ठाकुर, वीरेन्द्र पटेल, विजय मिश्रा, बृजेश पटेल, अनिल जैन, आयुष दुबे, के.पी.पटेल, जया ठाकुर, बादशाह खान रमेश राठौर, मिक्की चंदेल सहित सैकड़ों कांग्रेसजनों की उपस्थिति रही।
कांग्रेस सेवा दल द्वारा  भजनों की प्रस्तुति.. 
दमोह। गांधी जयंती के शुभ अवसर पर कांग्रेस सेवा दल परिवार द्वारा स्थानीय घंटाघर एवं जिला कांग्रेस कार्यालय मे महात्मा गांधी जी की 153वीं जयंती उनके प्रिय भजन रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीता राम एवं वैष्णव जन तो तेने कहिए जे पीर पराई जाने रे की संगीतमय प्रस्तुति के साथ पूज्य बापू एवं पंडित जी को याद किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस सेवा दल के साथियों ने स्थानीय घंटाघर पर पूज्य बापू के चित्र पर माल्यार्पण किया एवं 2 घंटे तक भजनों की प्रस्तुति दी इसके उपरांत दमोह विधायक माननीय अजय टंडन एवं जिलाध्यक्ष मनु मिश्रा द्वारा रामा रामा रटते रटते बीती रे उमरिया का शानदार भजन प्रस्तुत किया। 
                                       
जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में भी कांग्रेस की बहने रजनी ठाकुर, गीता लोधी, सीताबाई पटेल एवं जया ठाकुर द्वारा भजन गाए गए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पंडित मनु मिश्रा, दमोह विधायक अजय टंडन, सेवादल के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राजपूत, शहर अध्यक्ष यशपाल सिंह ठाकुर, संजय चौरसिया, प्रजु यशोधरन, पूरन सींग लोधी ब्लॉक अध्यक्ष इमलिया, मोहन बड्डा, अरविंद राजा, राजेन्द्र दुबे, पं.विजय मिश्रा, राजेश रजक, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, शहर कांग्रेस एवं समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ की सराहनीय उपस्थिति रही।
उत्तराधिकारी संगठन ने मनाई गांधी शास्त्री जयंती
दमोह। 
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन ने बैठक आयोजित कर जयंती मनाई। अहिंसा के पथ प्रदर्शक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152वीं एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी जन्मतिथि के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के अध्यक्ष अरुण टंडन जी ने एक बैठक का आयोजन किया

 जिसमें सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी परिवार के लोग एकत्रित हुए और बापू को याद किया सभी ने पुष्पांजलि अर्पित की और साथ ही सभी ने अपने अपने विचार रखे कार्यक्रम में श्री राजू गुप्ता, एडवोकेट जलज श्रीवास्तव, राजकुमार गुप्ता, राजकुमार आर्य,नरेंद्र जैन शक्ति, प्रदीप जैन “निराला,  दुष्यंत प्यासी, हेमचंद जैन, मुरारी चौरसिया हटा, अंशुमन चौरसिया, अजीत मोदी, नवीन जैन, राजेश बरोनया साथ ही भारी संख्या में स्वतंत्रा संग्राम परिवार के लोग एकत्रित रहे।
भाजपा ने किया गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण
दमोह।  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जन्म जयंती पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष एड. प्रीतम सिंह लोधी के नेतृत्व में घंटाघर पहुंचकर राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जिले के सभी मंडलों में विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें भाजपा के सभी पोलिंग बूथ के कार्यकर्ताओं ने सक्रियता के साथ सहभागिता निभाई और सेवा समर्पण अभियान जो विगत 15 सितंबर से जारी है उसके तहत कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी, जिला उपाध्यक्ष संजय सेन, दमयंती मंडल अध्यक्ष पवन तिवारी, जिला मंत्री संजय यादव, वर्षा रैकवार, मीडिया प्रभारी राघवेंद्र परिहार, सहप्रभारी महेंद्र जैन ,कुसुम खरे, श्याम विश्वकर्मा, आलोक मुखरैया, रिंकू गोस्वामी, शैलेश पटेल,श्याम दुबे,  और पदाधिकारियों  कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
सेवा समर्पण अभियान स्वच्छता का संदेश दिया
दमोह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष एड प्रीतम सिंह लोधी के मार्गदर्शन में जिले के 22 मंडलों में सेवा और समर्पण अभियान के अंतर्गत विभिन्न धार्मिक स्थलों, तालाबों आदि में स्वच्छता अभियान चला स्वच्छता का संदेश दिया गया।

नगर के दमयंती मंडल  के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में बेलाताल, तीन मूर्ति पार्क, दीनदयाल उपाध्याय उधान, मछली पालन तालाब, सिविल वार्ड नंबर 6 मुकेश कॉलोनी और दीनदयाल मंडल में बड़ी देवी मंदिर परिसर, फुटेरा तालाब में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने साफ सफाई की एवं किसान मोर्चा में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त हुई नर्मदा से एकता का भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया 

 जिला महामंत्री एवं स्वच्छता कार्यक्रम प्रभारी सतीश तिवारी, गोपाल पटेल, रामेश्वर चौधरी, आलोक गोस्वामी प्रदेश प्रतिनिधि नर्मदा सिंह एकता, दमयंती मंडल अध्यक्ष पवन तिवारी, दीनदयाल मंडल अध्यक्ष कृष्णा राज, नरेंद्र सिंह चंदेल, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा, आशीष शर्मा, पवन ठाकुर आदि ने साफ सफाई की

सिविल वार्ड नंबर 6 में स्वच्छता कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता सतीश नायक द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह के साथ उपाध्यक्ष संजय सेन, अमित बजाज, सतीश नायक, बिल्लू वाधवा, राघवेन्द्र सिंह परिहार, सुरेश पटेल, महेंद्र जैन मंचासीन रहे, कार्यक्रम में पंकज सेन, श्याम दुबे ,निक्की सेन, राजकुमार एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। मुकेश नायक कॉलोनी स्थित तालाब में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सफाई की।

बेलाताल में सफाई अभियान केंद्र मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के सचिव रमेश पटले, राजकुमार सिंह, जिला मंत्री संजय यादव, वर्षा रैकवार, प्रीतम चौकसे, बंटू गांगरा, वैभव खरे, कुसुम खरे, अर्चना जैन, विजयलक्ष्मी चौबे, संगीता राजपूत, प्रेम आहूजा, निखिल ठाकुर, विक्की सेन, मनीष सोनी ,श्याम विश्वकर्मा,  आदि की स्वच्छता अभियान में विशेष उपस्थिति रही।

जिला कुष्ठ विभाग ने किया रैली का आयोजन
दमोह।
 महात्मा गांधी की जयंती को जिला कुष्ठ विभाग ने शासन के निर्देशानुसार स्पर्श कुष्ठ जागरूकता के अभियान के रूप में मनाया जिसके तहत 2 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक स्पर्श जागरूकता अभियान मनाया जाएगा जिसके अंतर्गत कुष्ठ रोगियों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएंगी। अभियान का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर तथा महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। 

 इस अभियान के तहत एक रैली का आयोजन किया गया जिसमे कुष्ठ के विरुद्ध, आखिरी युद्ध जैसे नारे लगाए गए तथा कुष्ठ मुक्त भारत की कामना की गई। इस रैली में रतन सिंह, केआर पांडे, बीएस ठाकुर, बीएम दुबे, राहुल रिछारिया, योगेश खरे सहित आशा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

 कुष्ठ रोग उन्मुखीकरण कार्यशाला संपन्न..

दमोह। जिला प्रशिक्षण केंद्र में एक दिवसीय कुष्ठ रोग उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित हुई जिसमें राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में अनुबंधित गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा किशोर एवं किशोरियों को उमंग स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से परामर्श देने वाले परामर्श दाताओं एवं मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया गया।

जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. राकेश राय ने कुष्ठ रोग के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए इसके लक्षण, उपचार तथा रेफ़रल सेवाओं के बारे में जानकारी दी। डीसीएम ऋषि राज एवं कुष्ठ सुपरवाइजर रतन सिंह ने बहुऔषधि उपचार के बारे में बताया। इस अवसर पर शहरी क्षेत्र दमोह तथा विभिन्न ब्लॉक से आए परामर्श दाताओं एवं मास्टर ट्रेनर्स की मौजूदगी रही।

पुरानी पेंशन बहाली, अध्यापक शिक्षक संघ  रैली आज
दमोह।
 आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मध्यप्रदेश के आवाहन पर पूरे मध्यप्रदेश में पुरानी पेंशन बहाली क्रमोन्नति के आदेश केंद्र के समान महंगाई भत्ता सहित न्यायोचित मांगों को लेकर माननीय मुख्यमंत्री के नाम मुख्यमंत्री भविष्य बचाओ रैली कर ज्ञापन आज 3 अक्टूबर रविवार को 11ः30 बजे कलेक्ट्रेट दमोह में दिया जाएगा। आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष मुकेश सराफ ने सातों ब्लॉक सहित जिले के समस्त अध्यापक शिक्षक संवर्ग से कार्यक्रम में शामिल हो कर मांगों का समर्थन करें। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपील कर्ता सुश्री यशवंती मोहवे, देवेंद्र, सोनू यादव, सुनील सोनी, प्रहलाद सिंह चौधरी, उमेश तिवारी, सुरेंद्र चौबे, दिलीप द्विवेदी, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, राजेश अहिरवाल, सत्यानारायण तिवारी, विष्णु शर्मा एवं समस्त संवर्ग ने रैली में शामिल होने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments