छठ पर्व पर व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य
दमोह। जबेरा जनपद पंचायत कि ग्राम पंचायत कुलुआ के ग्राम बहेरिया में विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी द्वारा आज सात लाख की लागत से सी सी रोड एवं नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर गांव के लोगों की वर्षों पुरानी मांग एवं समस्या का निदान किया।
बहेरिया गांव के लोग लंबे समय से बारिश में कीचड़ और पानी भरें रहने से परेशान थेए लंबे समय से ग्रामीण जन रोडए नाली निर्माण कराने की मांग कर रहे थे जिसें पूरा करते हुए विधायक ने कार्य का भूमि पूजन किया। गांव के लोगों मे प्रसन्नता दिखाई दी। ग्रामीण जनों ने विधायक को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं सहित भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
हिनौता में अखंड दुर्गा चालीसा पाठ का समापन
दमोह। हटा
भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम धाम के
संयुक्त तत्वाधान में आज 24 घंटे का ब्लॉक स्तरीय श्री अखंड दुर्गा चालीसा
पाठ का समापन हुआ। जिसमें सर्वप्रथम मां गुरुवर के जयकारों के साथ नित्य
साधना क्रम के मंत्रों का उच्चारण के साथ स्तुति वंदना करते हुए मां गुरुवर
के दिव्य चरणों की आरती संपन्न की गई। तत्पश्चात समर्पण स्थिति करते
प्रकृति के मूल मंत्र मां और ओम का उच्चारण किया गया। तत्पश्चात ध्यान का
क्रम करते हुए गुरु मंत्र एवं शक्ति चेतना मंत्र का उच्चारण किया गया।
इस कार्यक्रम में भगवत सिंह ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में भगवती मानव कल्याण संगठन की विचारधारा ही एक ऐसी विचारधारा है जिससे पूरी मानव जाति का हित है इसलिए आप लोग पूर्ण रूप से नशामुक्त, मांसाहार मुक्त, चरित्रवान जीवन जीते हुए भगवती मानव कल्याण संगठन की विचारधारा को आत्मसात करें। ब्लॉक अध्यक्ष रतिराम पटेल ने कहा मां की चालीसा पाठ आरती क्रम अधिक से अधिक हमारे संगठन के कार्यकर्ता जो कर रहे हैं उसमें संपूर्ण समाज को आगे आने की आवश्यकता है और अपने घर आंगन में भी ऐसे अनुष्ठान कराने की आज आवश्यकता है। ब्लॉक संगठन मंत्री प्रवीण प्रजापति ने उपस्थित समस्त पदाधिकारी गणों एवं मां के भक्तों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष रतीराम पटेल, किसान मोर्चा अध्यक्ष जुगल पटेल, संगठन मंत्री प्रवीण प्रजापति, बहादुर सिंह, ब्लॉक सचिव केशव रैकवार, जिला उपाध्यक्ष सुखनंदन साहू, राजेश सेन, रामलाल कुशवाहा, सिद्धांत प्रजापति, रोहित प्रजापति, पूरन साहू, मेघराज पटेल, दुर्गेश पटेल, भगवत सिंह, बृजलाल साहू आदि की उपस्थिति रहीं।
भारतीय किसान संघ पथरिया की बैठक संपंन
दमोह। भारतीय किसान संघ पथरिया द्वारा कृषि सब्जी मंडी पथरिया में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामा बांसा, नदरई, साजिया, हजारी सेमरा, केवलारी, बोतराई, इमलिया, मिर्जापुर सहित समस्त गांवों के किसान बैठक में शामिल हुए।
0 Comments