दमोह में कांग्रेसजनों ने मनाई चाचा नहेरू की जयंती
दमोह। जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेसजनों ने नेहरू पार्क पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पाहार करते हुए उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। कांग्रेस संगठन प्रभारी सतीश जैन, शहर अध्यक्ष यशपाल ठाकुर, किसान कांग्रेस अध्यक्ष नितिन मिश्रा, सेवादल अध्यक्ष वीरेन्द्र ठाकुर, ललित नायक, गौरव पटेल ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू ने कहा था कि हमारे लिये खतरा बाहरी नहीं है जितना आंतरिक प्रतिक्रिया वादी ताकतो और साम्प्रदायिक संगठन स्वतंत्र भारत की संरचनाओं को बाधित करने की कोशिश कर रहे है इस बात का एहसास ही नहीं है कि अगर व्यवधान आया तो वह भी इस प्रक्रिया में वह जायेगें और वहीं बाते आज के समय में चरितार्थ हो रही है।
लालचंद राय, आशीष पटेल, विक्रम ठाकुर, प्रजु यशोधरन, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, कमला निषाद, रजनी ठाकुर, बसंत कुशवाहा, सोनू जैन, अजय सरवरिया, संदीप बरदिया, लकी खटीक, नवाब अहमद, ताहिर कुरैशी, धनसिंह, खिल्लू ठाकुर ने भी कहा कि आधुनिक भारत कि निर्माता पं.नेहरू ने आजादी के बाद भारत देश में सुई से लेकर जहाज तक करा निर्माण करवाया कई कारखानो को खोला गया किंतु वर्तमान सरकार उनकी उपक्रमों को बेच रही है और बेचने पर उतारू है। इस अवसर पर पीएन डिम्हा, राधेश्याम शर्मा, अशोक ठाकुर, सलीम बैटरी, राहुल, मानक अहिरवार, छोटू शुक्ला, पप्पू खरे सहित अनेकों कांग्रेसजनों की उपस्थिति रहीं।
बढ़ती महंगाई के खिलाफ जन जागरण पदयात्रा
सागर। देश में बढ़ती महंगाई और गिरती अर्थव्यवस्था के खिलाफ जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने वरिष्ठ नेताओं की अगुआई में देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती से 1 सप्ताह तक चलने वाले जन जागरण अभियान की शुरुआत की। शहर- जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 14 से 21 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान के माध्यम से भाजपा शासित केंद्र की मोदी सरकार में गलत आर्थिक नीति के चलते रसोई गैस पेट्रोल डीजल की कीमतों बढ़ती महंगाई और जनविरोधी नीतियों के संबंध में आम जनता को आगाह किया जाएगा।
गोपालगंज स्थित झण्डा चौक से शुरू किए गए जन जागरण अभियान के प्रारंभ में पंडित नेहरू के चित्र पर जिलाध्यक्ष रेखा चौधरी तथा उपस्थित कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। अध्यक्ष रेखा चौधरी ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आजाद लोकतांत्रिक भारत की आधारशिला रखी थी। देश के सर्वांगीण विकास के लिए पंडित नेहरू द्वारा नवरत्नों के रूप में स्थापित सार्वजनिक क्षेत्र के बड़े उपक्रमों ने देश की तस्वीर और तकदीर को बदलने का काम किया है। परंतु भाजपा शासित केंद्र की मोदी सरकार द्वारा इन्हे चंद उद्योगपतियों के हाथ बेचकर देश को आर्थिक गुलामी की ओर धकेला जा रहा है।
कार्यक्रम को वरिष्ठ नेता विमल जैन रमाकांत यादव गोवर्धन रैकवार दीपक राजौरिया युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे जितेंद्र चौधरी आदि ने भी संबोधित किया। आयोजन व आभार प्रदर्शन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शरद पुरोहित व संचालन सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने किया। अभियान में शामिल वरिष्ठ नेताओं मुन्ना चौबे जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष डॉ अंकलेश्वर दुबे ब्लॉक अध्यक्ष शरद पुरोहित दीनदयाल तिवारी वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल कोठारी डॉ सीबी तिवारी आदि के साथ बड़ी संख्या में शामिल कांग्रेसजनों ने खांडेकर चौक गोपालगंज श्रीराम कॉलोनी वेयर हाउस रोड़ हरिजन मोहल्ला सिविल लाइन जी ए डी कॉलोनी मधुकर शाह वार्ड एकता कालोनी आदि क्षेत्रों में पदयात्रा करते हुए पहुंचकर पर्चे बांटे तथा क्षेत्रीय रहवासियों को भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों, लोकतंत्र विरोधी असंवैधानिक नीतियों को उजागर किया।
पदयात्रा में प्रमुख रूप से महिला सेवादल अध्यक्ष रजिया खान रोशनी वसीम खान रूप नारायण तोता यादव अमित चौरसिया प्रदीप पांडे पवन केशरवानी सुनील पावा गुड्डा डायमंड अलीम खान तज्जू अनिल दक्ष गोपीलाल यादव संजय रैकवार मुन्ना यादव अजीम खान जुगल यादव गफ्फार बाबा अरविंद दुबे बिल्ली रजक कुंजी लडिया सुभाष घारू अन्नू रजक नईम खान जुबेर खान फहीम खान नेतराम समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन व क्षेत्रवासी शामिल हुए।
0 Comments