Header Ads Widget

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डा. आलोक अहिरवार का पार्टी कार्यालय में हुआ आत्मीय स्वागत.. इधर मप्र लघु व्यापारी संघ का दीपावली मिलन एवं अधिकारी पत्रकार सम्मान समारोह संपंन..

अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष का भव्य स्वागत
दमोह। भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष डाॅ. आलोक अहिरवार का जिला भाजपा द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया इस अवसर पर  जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह, जिला महामंत्री पं. सतीश तिवारी, गोपाल पटैल, रामेश्वर चैधरी, जिला उपाध्यक्ष बृज भूषण गर्ग, अमित बजाज, मंत्री अरविंद उपाध्याय, संजय यादव, कार्यालय मंत्री रामलाल उपाध्याय, मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र परिहार, सह मीडिया प्रभारी महेन्द्र जैन, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष हरिशचंद्र पटैल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा की उपस्थिति रही ।

 इस अवसर पर जिलाध्यक्ष एड. प्रीतम सिंह ने कहा कि अनुसूचित मोर्चा अब सशक्त होगा क्योंकि डाॅ. आलोक अहिरवार जनपद पंचायत के अध्यक्ष स्वच्छ और ईमानदार व्यक्त्वि के धनी है हर गांव, बूथ में उनका संपर्क है इसी तरह सभी मोर्चा किसान मोर्चा, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा सही ढंग से कार्य करके भाजपा को अजेय बना सकते है।  नवनियुक्त अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि मेरी ताकत और आत्मबल बढ़ाने के लिये आप लोगों का आभार जो स्वागत एवं सम्मान किया है उसके कारण मेरी ताकत मजबूत हुई और में पार्टी को मजबूत करने का प्रयास करूंगा । 

महामंत्री सतीश तिवारी ने कहा कि डाॅ. आलोक अहिरवार अनुसूचित जाति के वर्ग के व्यक्तियों के साथ मिलकर भाजपा की नीतियों को पहुंचाने का कार्य करेगे । महामंत्री रामेश्वर चैधरी ने भी कहा कि भाजपा संगठन में आम कार्यकर्ता भी भाजपा संगठन में उच्च पद पर पहुंच सकता है जो अन्य पार्टीयों में संभव नही है एवं डाॅ. आलोक अहिरवार को अनुसूचित जाति वर्ग के जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर हर्ष व्यक्त किया एवं शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन आलोक मुखरैया एवं आभार दमयंती मंडल के अध्यक्ष पं. पवन तिवारी ने किया। 

इस अवसर पर भाजपा के मंडल अध्यक्षों ने भी नवनियुक्त अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष को बधाई दी इनमें कृष्णा राज, कपिल शुक्ला, राजावीर चैहान, बृजेश सिंह, डालचंद्र कुशवाहा, देवकीनंदन पटैल, मनीष पलया, युवा मोर्चा महामंत्री भरत यादव, पंकज सेन पवन चंदेल, विवेक मोदी  सहित पप्पू ठाकुर, रेखा अहिरवार, अर्चना जैन, देवेन्द्र चैधरी,रिंकू गोस्वामी, जमना चैबे, श्याम दुबे, राकेश गुरू, मनीष असाटी, संभव सिंघई, सुनील रोहित, राजेन्द्र नेता, गणेश जाटव, अनिल, पप्पू जाटव, छूट्टू राज, संतोष अहिरवाल की उपस्थिति रही।

चार अधिकारियों को किया गया सम्मानित

दमोह। नगर की चौपाटी में लघु व्यापारी संघ द्वारा दीपावली सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें दीपावली के अवसर पर मप्र लघु व्यापारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष तनुज पाराशर जिला अध्यक्ष, पंकज सोनी संस्थापक, सदस्य शैलेंद्र जैन, सचिव मनोज जैन, गुड्डा चौरसिया और भी श्रेष्ठ पदाधिकारी की मौजूदगी में  श्रेष्ठ कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया गया 

जिसमें मुख्य नगरपालिका अधिकारी निशीकांत शुक्ला, वरिष्ठ खाद्य अधिकारी राकेश अहिरवाल, ट्रैफिक सूबेदार अभिनव साहू को सम्मानित किया गया एवं बबीता राठौर तहसीलदार दमोह का ऑफिस में पहुंचकर सम्मान किया जाएगा वह मीटिंग में व्यस्तता के कारण कार्यक्रम में नहीं पहुंच सकी थी। मध्यप्रदेश लघु व्यापारी संघ के सभी सदस्यों ने शहर के वरिष्ठ पत्रकार रामशरण पाराशर, आजम खान, बीडी शर्मा, मनीष सोनी, शांतनु भारत, आशीष जैन, गणेश अग्रवाल, नितिन चौबे, आशीष तूफान, ऋषि पटेल, बृजेश गर्ग, मुकेश, नरेंद्र, बंटी, अजीत सिंह, मनीष साहू, राजा ठाकुर सभी को माला पहनाकर और डायरी पेन देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी निशिकांत शुक्ला ने कहा कि दमोह में व्यवस्थित चौपाटी होने के बावजूद चालू नहीं हो पा रही थी लेकिन सभी के प्रयास से यह चौपाटी चालू हो गई हमारा प्रयास यही है कि सभी दुकानदार व्यवस्थित जगह पर खड़े होकर अपना धंधा करें इसके लिए हमारे द्वारा शहर में तीन और चौपाटी का निर्माण कार्य कराया जावेगा जिस की प्लानिंग हमारे द्वारा की जा रही है। वरिष्ठ खाद्य अधिकारी राकेश अहिरवार द्वारा भी व्यापारियों से कहा गया की स्वक्ष मानक पदार्थों का वितरण कराया जाए और सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार ही व्यापारी अपने व्यापार को चलाएं ताकि हमें उनके ऊपर कठोर कार्यवाही न करनी पड़े। ट्राफिक सूबेदार अभिनव साहू ने भी सभी व्यापारियों को दीपावली की शुभकामनाओं के साथ यातायात व्यवस्था में सहयोग करने की बात कही।

105 साल पुरानी दुकान चलाने वाले भगवान दास असाटी धर्मपुरा वाले ने भी अपनी बात रखते हुए दीपावली की शुभकामनाओं के साथ मध्यप्रदेश लघु व्यापारी संघ की प्रशंसा करते हुए कहा कि कई वर्षों से में अपना व्यवसाय चला रहा हूं अनेक संगठनों से जुड़ा रहा हूं लेकिन अभी तक जितनी सक्रियता मध्यप्रदेश लघु व्यापारी संघ द्वारा व्यापारियों के हित में काम किए जा रहे हैं अभी तक किसी भी संगठन द्वारा इतने जबरदस्त कार्य नहीं किए गए चाहे दमोह की जनता पिछले कुछ समय पहले अधिक चिल्लर से परेशान हो चाहे दमोह के फुटपाथ पर सब्जी बेचने वाले लोग हो सभी के लिए संघर्ष कर न्याय दिलाया।संचालन लघु व्यापारी संघ के प्रवक्ता नरेश चौबे ने किया। 
लघु व्यापारी संघ से जुड़े हमारे भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष अखिलेश रजक, देवेंद्र चौबे ने भी सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी और मध्यप्रदेश लघु व्यापारी संघ के संघर्षों को याद किया। साथ ही युवा व्यापारी संघ से राजेश मोंगिया, नरेंद्र बजाज, पिंकू गौतम, इस्लाम पठान एवं समस्त युवा व्यापारी संघ द्वारा ट्राफिक सूबेदार अभिनव साहू का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया और सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी। मध्यप्रदेश लघु व्यापारी संघ की ओर से इस कार्यक्रम में चौपाटी का अध्यक्ष मोनू ठाकुर को घोषित किया साथ ही  कई सालों से काम कर रहे राजू जैन को शहर मीडिया अध्यक्ष बनाया गया। साथ ही युवा पत्रकार कल्याण संघ के  अध्यक्ष उमर खय्याम, सांसद प्रतिनिधि आलोक गोस्वामी का सम्मान किया गया।

Post a Comment

0 Comments