मानदेय बढ़ाने आशा कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा..
दमोह।
जिले की समस्त ब्लाकों की अध्यक्ष ने आशा कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष कि साथ
मानदेय बढ़ाने को लेकर विधायक अजय टंडन के कार्यालय पहुंचकर अपनी मांगों का
ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में उन्हें प्रोत्साहन राशि 2000
रूपये ही मिलती है जो कि मजदूर की मजदूरी के बराबर भी नहीं है उनके मानदेय
10,000 करवाने के लिये विधानसभा में हम सब की आवाज उठाये इसी तरह भोपाल एवं
होशंगावद संभाग में वर्तमान शासन द्वारा प्रत्येक आशा कार्यकर्ता को
स्मार्ट फोन क्रय करने हेतु 7000 रूपये का भुगतान किया गया है किन्तु अन्य
संभागो को उपेक्षित किया गया है। कोरोना काल में आशा कार्यकर्ताओं न बढ़
चढ कर अपनी सेवाये दी थी और शासन ने 300 रूपये देने की बात कही थी वह भी अब
तक प्रदाय नहीं की गई उस पर विधायक अजय टंडन ने आशा कार्यकर्ताओं को
आस्वस्त करते हुए कहा कि वह अपने साथी विधायकों के साथ उनकी मांगे पुरजोर
तरीके से विधानसभा में उठायेगे। इस अवसर पर आशा कार्यकर्ता मिथलेश खरे,
संतोष कोरी, रानु दुबे सुहासनी साहू, कल्पना तिवारी, सीमा सोनी, पूना बाई,
दुर्गावाई सहित अनेक आशा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।
तेंदूखेड़ा नगर परिषद में समीक्षा बैठक आयोजित
दमोह।
नगर परिषद तेंदूखेड़ा के सभागार में आज विधायक धर्मेन्द्र सिंह लोधी की
अधयक्षता एवं नगर के सभी जनप्रतिनिधियों,सीएमओ सहित नगर परिषद के स्टाफ
मौजूदगी में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे अपनी
शिकायत लेकर आये नगर वासियों की उपस्थिति में पूर्ववर्ती किये गये कार्यो
की समीक्षा एवं नये सीसी रोड, नाली निर्माण,सौदर्यीकरण समेत नगर के
स्वच्छता सम्बन्धी विशेष मुद्दों पर सभी की सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित
किया गया। साथ ही मूख्य रूप से नगर की बदहाल स्वच्छता व्यवस्था को लेकर
विधायक जी ने निर्देशित किया और फटकार भी लगाई की अगर एक सप्ताह में
व्यवस्था में सुधार नहीं होता है तो इन कर्मचारियों की जगह सफाई ठेकेदार को
ठेका दिया जाये। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गोविंद
यादव, सांसद प्रतिनिधि ठाकुर मूरत सिंह, सत्येंद्र सिंह, निज सचिव
मानवेंद्र सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष विवेक जैन, युवा मोर्चा अध्यक्ष शुभम
जैन, पार्षद अजीत जैन, श्यामसुंदर जैन, नगर परिषद उपाध्यक्ष मुन्ना लाल
विश्वकर्मा, विधायक प्रतिनिधि सुरेश चंद जैन, चेतन जैन, धर्मचंद केवट
,पूर्व पार्षद सुरेंद्र सेन ,मंडल उपाध्यक्ष राजीव जैन, पार्षद सीताराम
घोसी, लक्ष्मी, सविता गोविंद यादव, सत्येंद्र जैन, नर्मदा दुबे जी सहित सभी
की उपस्थिति रही।
भाजपा महिला मोर्चा जिला कार्यसमिति की बैठक
दमोह।- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक जिला भाजपा
कार्यालय में आयोजित की गई जिसमें जिला अध्यक्ष एडवोकेट प्रीतम सिंह लोधी,
जिला महामंत्री गोपाल पटेल, जिला उपाध्यक्ष संजय सेन, जिला मीडिया प्रभारी
राघवेंद्र सिंह परिहार, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, महिला मोर्चा जिला
अध्यक्ष शिखा जैन, जिला महामंत्री रश्मि वर्मा, अनुराधा गोस्वामी मंचासीन
रहे। जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि सभी
सदस्य महिला मोर्चा को शीर्ष पर ले जाने का कार्य करें, भारतीय जनता पार्टी
विचारधारा वाली पार्टी है भाजपा संगठन की रीति नीति और पद्धति को पसंद
करते हुए सभी संगठन से जुड़े हुए हैं निश्चित ही हम सभी एक परिवार के रूप
में कार्य करते रहे हैं। महामंत्री गोपाल पटेल ने कहा कि
वर्तमान भाजपा संगठन में जिस तरह से ऊर्जा एवं उत्साह का संचार दिखाई दे
रहा है यह भाजपा के एक परिवार विचारधारा का परिणाम है। उपाध्यक्ष संजय सेन ने कहा कि महिला मोर्चा में नई
महिला कार्यकर्ताओं को महत्व पूर्ण दायित्व दिए गए एवं सभी का भाजपा के
कार्यक्रमों में पूर्ण सहभागिता रहती है भाजपा सदैव अंत्योदय की विचारधारा
को लेकर कार्य करने वाला संगठन है राजनीति के साथ-साथ संगठन द्वारा सामाजिक
कार्य भी किए जाते रहेंगे।
महिला
मोर्चा जिला अध्यक्ष शिखा जैन ने कहा कि भाजपा में महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य
किया जाता रहा है हम सभी जोश और उत्साह के साथ कार्य करते रहेंगे महिला
दिवस पर महिला मोर्चा द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, मंच संचालन रश्मि वर्मा ने किया।
बैठक
में जिला महिला मोर्चा कार्यकारिणी से डॉली जैन, अंजना चौबे, सुनीता सोनी,
सुमन उपाध्याय, आरती राय, संगीता जैन, माया पटेल, सुमन पटेल, अनुपमा
मिश्रा, मीना बमोरया, छाया साहू एवं मंडल अध्यक्षों में सुशीला सोनी, नीतू
राय, ज्योति दुबे, कविता साहू, राधा तिवारी, किरण सेन, मोहिनी ठाकुर, सोना
मुड़ा, अनीता पटेल, प्रिंसी जैन, जागृति चौरसिया आदि महिला मोर्चा
कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
कुम्हारी में कांग्रेस ने घर चलो अभियान चलाया
दमोह। कुम्हारी
बस स्टैंड चौराहे पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ घर चलो घर घर चलो अभियान
मंहगाई की मार ,अबकी बार कांग्रेस सरकार, पूर्व मंत्री राजा पटेरिया, दमोह विधायक अजय टंडन ,जिला अध्यक्ष मनु मिश्रा संजय शर्मा विधायक
प्रभारी, प्रदीप पटेल, एम एम राही, भगवान दास चौधरी, आदि वर्तमान सरकार की
कार्य प्रणाली पर महंगाई अहम मुद्दे पर खूब बरसे 5 रूपये सदस्यता शुल्क ली
जा रही है।
अपने बच्चों को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करे मंहगाई जोरों पर
जिसमे गैस की रेट बढ़े पेट्रोल की कीमतों में बहुत इजाफा हो रहा भाजपा की
सरकार लगातार भष्टाचार में लिप्त हैं मंहगाई के खिलाफ वोट दे महिला सुरक्षा
के अपना सहयोग दे !किसानों के साथ अत्याचार कर रही अन्न दाता को भूल गये। 2014 के बाद भाजपा ने लगातार जनता को परेशान किया है भ्रष्टाचार बढ़ रहा
महंगाई बढ़ रही यह उद्योग पतियों की सरकार है। अमर सेन की
रिपोर्ट
संगीतमय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन आज
दमोह।
मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम जी की प्रेरणा एवं श्री हनुमान जी महाराज
के संरक्षण में पिछले 14 वर्षो की अनप्ररत चल रही कथा इस वर्ष भी नरसिंहगढ़
में स्थित श्रीराम मंदिर में संगीतमयी रामकथा का आयोजन 27 फरवरी 2022
रविवार को कथा व्यास पंडित नीलमणी दीक्षित जी पूर्व की राम कथाओं को आगे
बढ़ाते हुए सुंदर कांड से उपस्थित श्रद्वालुओं को कथा श्रवण करायेगें।
कथा
आयोजन समिति के संयोजक विधायक अजय टंडन ने जिले के समस्त धर्म प्रेमियों से
अनुरोध किया है कि श्रीराम कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से प्रारंभ होकर सांय
6ः30 बजे तक चलेगी तथा नरसिंहगढ़ के आसपास के ग्रामवासियों को कथा श्रवण
करने के लिये लाने ले जाने की वाहन व्यवस्था रहेगी साथ ही पूर्व कथा का
स्मरण कराने प्रारंभ में संक्षिप्त विवरण अजय टंडन द्वारा किया जावेगा।
श्रीराम कथा में उपस्थित होकर धर्मलाभ कर पुण्य अर्जित करें।
0 Comments