वूमेन वेलफेयर सोसाइटी पदाधिकारियों ने शपथ ली..
दमोह। वूमेंस वेलफेयर सोसाइटी का शपथ ग्रहण समारोह न्यू बृजवासी रेस्टोरेंट में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक अजय टंडन रहे।
विशेष अतिथि मनु मिश्रा पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष, सतीश नायक पूर्व जनपद अध्यक्ष, श्रीमती मालती असाटी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती लता त्रिपाठी प्रधानाचार्य शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, कुमारी अंचल शर्मा खाद्य आपूर्ति अधिकारी, राजेश प्रजापति उप संचालक कृषि, आशीष पटेल एवं राजेश खापसे कृषि वैज्ञानिक के रुप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में वूमेन वेलफेयर सोसाइटी के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद ग्रहण की शपथ दिलाई गई एवं सभी सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में श्रीमती कंचन असाटी को -कार्यकारी अध्यक्ष,श्रीमती मिथलेश राज को- कार्यकारी उपाध्यक्ष ,श्रीमती शिखा गुप्ता को- कार्यकारी कोषाध्यक्ष एवं श्रीमती पूजा खरे को कार्यकारी सचिव पद पर नियुक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन सोसाइटी की संरक्षक एडवोकेट श्रीमती निधि श्रीवास्तव की अध्यक्षता में श्रीमती वंदना मेहरोत्रा एवं श्रीमती आभा श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में वूमेन वेलफेयर सोसाइटी के सभी सदस्यों का सहयोग रहा।
चंद्रशेखर आजाद बलिदान दिवस समारोह संपन्न
दमोह। चंद्रशेखर आजाद स्मृति मंच के तत्वाधान में आयोजित साप्ताहिक पकवाड़ा
कार्यक्रम अंतर्गत आज समापन अवसर पर पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह का
आयोजन स्थानीय मानस भवन सभागृह में संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्रीय
विधायक द्वय अजय टंडन, पी एल तंतुवाय, अनुविभागीय अधिकारी गगन
बिसेन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती कौशल्या मेमार, नगर पालिका अध्यक्ष
मालती असाटी, सतीश तिवारी, नरेंद्र दुबे, वीरेंद्र दबे, एड.आलोक श्रीवास्तव,
बीडी पांडे विधुतमण्डल, दिनेश प्यासी, श्याम विश्वकर्मा, पं भागीरथ
शास्त्री, एड.किशोरी ताम्रकार, राजीव अयाची, कृष्ण कुमार चौबे, मुंबई
सिनेमेटोग्राफ़र हरीश पटेल,एक्टर मॉडल कमलेश खरे, टीव्ही स्टार बद्री
विश्वकर्मा की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मध्य ऐके फिल्म प्रोडक्शन हाउस
दमोह द्वारा निर्मित वीर क्रांतिकारियों पर आधारित शॉर्ट फिल्म आजाद का
प्रीमियर लांच किया गया। सम्मान समारोह एवं यूथ आईकॉन ऑफ दमोह 2022 में
नामित सदस्यों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। मंच संस्थापक आशीष
तंतुवाय ने जानकारी देते हूए बताया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर
क्रांतिकारी पंडित चंद्रशेखर आजाद जी के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में
प्रतिवर्ष स्मृति मंच के द्वारा साप्ताहिक पखवाड़ा आयोजन में पौधारोपण,
रक्तदान, चित्रकला, भाषण, काव्य एवं एथलेटिक्स दौड़ प्रतियोगिताएं
संपन्न कराई गई जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भागीदारी की।
पूर्व विधायक स्व.आनंद श्रीवास्तव की स्मृति में विजेताओं के साथ-साथ समस्त प्रति भागियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। संचालन आशीष तंतुवाय ने किया एवं आभार अंकुश श्रीवास्तव ने प्रकट किया। इस अवसर पर प्रतिभागियों सहित बड़ी संख्या में अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
आजाद बलिदान दिवस पर पुष्पांजलि कार्यक्रम..
दमोह। वीर क्रांतिकारी शहीद चन्द्रशेखर आजाद के 91 वे बलिदान दिवस के अवसर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी छात्र क्रांति दल, छात्र सर्व कल्याण समिति जिला दमोह द्वारा आजाद चौक दमोह पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहा अनेक लोगों अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम में अतिथि के रुप में दमोह विधायक अजय टंडन, भाजपा जिला महामंत्री सतीश तिवारी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनु मिश्रा, वरिष्ठ साहित्यकार नरेंद्र दुबे, वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक श्रीवास्तव, वीरेंद्र दबे, पार्षद प्रतिनिधि विवेक अग्रवाल,भाजपा नरसिंहगढ़ मंडल महामंत्री राजेश पटैल एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संघ जिलाध्यक्ष आलोक मुखरैया उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान संयोजक कृष्णा पटैल, जिला कार्यकारी अध्यक्ष लोकेश रोहितास, जिला सह सचिव सौरभ सोनी, जिला मंत्री उदित कुर्मी, रोहित जैन केशव कुर्मी, सुनील पटेल, समीर जैन, अभिलाष कोरी, अभिषेक चौहान सहित विभिन्न संगठन के पदाधिकारियों एवं गणमान्य जनों की उपस्थिति रही।
आलोक संघ के चुनाव में नारान सिंह लोधी अध्यक्ष
दमोह।अखिल भारतीय लोधी लोधा अधिकारी कर्मचारी आलोक संघ लोकेश कुमार लिल्हरे जीएसटी कमिश्नर भोपाल के निर्देशन में दमोह का निर्वाचन लोधी भवन में हुआ। जिसमे सर्वप्रथम वीरांगना रानी अवंति बाई लोधी के छाया चित्र पर माल्यर्पण दीप प्रज्वलन एवं पूजा रचना के साथ के निर्वाचन प्रकिया की सुरुआत की गई। निर्वाचन प्रकिया में आलोक संघ दमोह का लोकतांत्रिक तरीके से जिला एवं ब्लाक कार्यकारिणी का गठन निर्विरोध सम्पन्न किया गया। जिसमें जिला अध्यक्ष नारान सिंह लोधी शिक्षक को मनोनीत किया गया। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष खिलान सिंह शिक्षक श्री मति रश्मि ठाकुर महिला बरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह जिला उपाध्यक्ष हुकम सिंह लोधी कार्यालय महा सचिव दयालु ठाकुर जिला प्रवक्ता जुगराज सिंह लोधी जिला महा सचिव नरेंद्र सिंह व्लाक अध्यक्ष तेदुखेड़ा आशीष ठाकुर जिला मीडिया प्रभारी रूप सिंह जिला महा सचिव हाकम सिंह व्लाक अध्यक्ष पथरिया राजन सिंह व्लाक उपाध्यक्ष पथरिया काशीराम सिंह जिला कोषाध्यक्ष भगवत सिंह संगठन सचिव बटियागढ़ कल्याण सिंह लेख परीक्षक लक्मन सिंह बिधि सलाहकार जगदेव सिंह व्लाक अध्यक्ष जबेराआदि पदों पर नियुक्तिया दी गई एवं सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को फूल माला देकर सम्मानित किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आलोक संघ के प्रदेश अध्यक्ष आर.एस.लोधी जी,ने समाज सेवी एवं बिकलांग उत्थान सेवा समिति दिव्यांग जागेश्वर सिंह लोधी का फूल माला पहनाकर सम्मान किया गया। निर्वाचन प्रकिया में उपस्थित रहे आलोक संघ के प्रदेश अध्यक्ष आर एस लोधी, सागर जिला अध्यक्ष एन एस ठाकुर ,जबलपुर जिला अध्यक्ष सीताराम पटेल, राज्य निर्वाचन समिति एस के खजरे, प्रदेश उपाध्यक्ष धूप सिंह लोधी कटनी, प्रदेश कार्य कारिणी सदस्य कैलाश लोधी विदिशा एवं दमोह जिला प्रभारी राजकुमार लोधी सागर भाव सिंह लोधी नोहटा हाकम सिंह लोधी पूर्व प्रचार्य के साथ ही लोधी समाज के लोगो की बड़ी संख्या में उपस्थित रही।
अजाक्स संघ की तहसील स्तरीय बैठक संपंन
दमोह। प्रांतीय आह्वान पर अजाक्स की तहसील स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। आगामी 6 मार्च 2022 को जिला स्तरीय रैली व ज्ञापन दिये जाने संबंध में अजाक्स पटेरा की तहसील स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक प्रारंभ की गई, जिसमें जिला संरक्षकों में श्री प्रताप रोहित पूर्व अध्यक्ष, मुन्नी लाल संरक्षक, बीएल रोहित द्वारा अपने अधिकारों की रक्षा हेतु मार्गदर्शन दिया गया।
डॉ.मोहन सिंह आदर्श द्वारा अपील की गई है कि, आगामी 6 मार्च 2022 को जिला स्तर पर दिये जाने वाले ज्ञापन में अधिक से अधिक संख्या में सम्मलित हो इसी के साथ आगामी 27 मार्च 2022 को प्रदेश स्तरीय आंदोलन की तैयारी पर बात रखी गयी।
इस अवसर पर मुरारी लाल अहिरवार जिला कार्यवाहक अध्यक्ष, जे एल भारती उपाध्यक्ष, पीएल अहिरवार संयुक्त सचिव, एमएल अहिवार ज़िला महासचिव, एचपी रावत व्लाक अध्यक्ष, गनेश अहिरवार मंडल अध्यक्ष, हरिराम चौधरी तहसील उपाध्यक्ष, डीसी बेन जिला प्रवक्ता, प्रीतम लाल अहिरवार जिला सचिव, सरजू प्रसाद अहिरवार तहसील कार्यवाहक अध्यक्ष पटेरा, एन आर अहिरवार तहसील अध्यक्ष बटियागढ़, दरबारी लाल अहिरवार, लल्लू प्रसाद अहिरवारपंचायत सचिव, शेख लाल अहिरवार, अंतराम अहिरवार, अन्नू अहिरवार पंचायत सहायक सचिव, छमाधर प्रसाद, चंद्रभान अहिरवार पार्षद पटेरा सहित अन्य साथियों की उपस्थिति रही। जमना प्रसाद अहिरवार तहसील अध्यक्ष द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
0 Comments