Header Ads Widget

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर.. गर्ल्स कालेज में महिला सम्मान.. युवा कुशवाहा समाज संगठन सिलाई सेंटर शुभारंभ.. रोटरी क्लब ने सेनेटरी पैड्स बांटे.. अजाक्स संघ महिला प्रकोष्ठ सम्मान.. पथरिया में आवासीय शिविर संपन्न.. हटा, नंदरई-किशनगंज में महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम..

 गर्ल्स कालेज में महिला जागरूकता सम्मान समारोह

दमोह। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस शासकीय कमला नेहरू महिला महाविद्यालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता प्राचार्य जी पी चौधरी द्वारा की गई।  मुख्य अतिथि श्रीमती गुन्ता डांगी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अधिकारी रही। बाल कल्याण समिति सदस्य श्रीमती दीपमाला सैनी ने महिलाओं की स्थिति के बारे में अपना उद्बोधन दिया। महाविद्यालय की संयोजक श्रीमती मालती नायक ने बताया यह कार्यक्रम महिलाओं के सम्मान में उनकी सुरक्षा हेतु और जागरूकता हेतु आयोजित किया गया। विश्व के अधिकांश देशों की तरह महाविद्यालय में भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। श्रीमती दांगी मैडम ने महिलाओं की समाज में क्या स्थिति है विषय पर अपना महत्वपूर्ण उद्बोधन दिया 

साथ ही साथ महाविद्यालय के प्राचार्य जी पी चौधरी ने महिलाओं को जागरूक कैसे बनाया जाए कहां समानता है उस समानता को शिक्षा के माध्यम से ठीक किया जा सकता है यह बतलाया । इसके अलावा महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा भी उद्बोधन दिया गया।  इस कार्यक्रम  में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक विशेष रूप से महिला प्राध्यापक एवं छात्राएं उपस्थित रही, गरिमामय ढंग से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें पुलिस विभाग का विशेष सहयोग रहा साथ ही साथ महिला बाल विकास एवं अन्य विभागों का सहयोग भी रह।  इस कार्यक्रम में डॉ पूजा जैन,महाविद्यालय की खेल अधिकारी प्रिया थापा, अनुभा तिवारी, डॉ संगीता जग्गी, एवं शिखा यादव का महत्वपूर्ण सहयोग रहा एवं महाविद्यालय का  समस्त स्टाफ इस कार्यक्रम में उपस्थित रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ एन पी नायक  प्राध्यापक द्वारा किया गया।

सामाजिक प्रेरणा सम्मान से सम्मानित किया गया 


दमोह। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो की अध्यक्ष मयूरी राय जिला के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर सामाजिक प्रेरणा सम्मान से सम्मानित किया गया। विशेष अतिथि गण बबीता राठौर तहसीलदार दमोह डॉ रीता चटर्जी CBMO अभिलाषा शुक्ला परियोजना अधिकारी जिला पंचायत शिवानी गुप्ता बैंक मैनेजर मंजू राय पार्षद ज्योत्सना गुप्ता एडवोकेट लीलाबाई राय पूर्व समाज सेविका अंजना जैन शिक्षिका आशु राय शिक्षिका सेंट जोसेफ स्कूल की शिक्षिका आकृति दुबे दीप्ति गुड़िया शिक्षिका गुरु गोविंद स्कूल की शिक्षिका आंगनवाड़ी कार्यकर्ता दीपक साहू एवं सभी सहयोगी महिला ने कार्यक्रम को सफल बनाया

NSS का 7 दिवसीय आवासीय शिविर संपन्न
दमोह।
 राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय पथरिया की प्राचार्य डॉ.संध्या पिम्पलापुरे की अध्यक्षता एवं ग्राम सरपंच, ग्राम सचिव तथा मंदिर समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष के आतिथ्य में संपन्न हुआ। 
समापन समारोह में छात्र इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अवधेश प्रताप सिंह तथा सदस्य डॉ.प्रदीप दोहरे, डॉ.बलवीर ठाकुर, श्री जगदीश प्रसाद अहिरवार, सत्यनारायण लड़िया, डॉ.प्रकाश कुशवाहा एवं छात्रा इकाई से कार्यक्रम अधिकारी डॉ.रश्मि जैन, शिविर प्रभारी डॉ. वंदना जाट, सह-प्रभारी डॉ.स्वर्णलता तिवारी, सदस्य डॉ.ख़ुदैजा परवीन अंसारी, डॉ.संध्या शर्मा का विशेष योगदान रहा। 
 इस अवसर पर शिविरार्थियों के अतिरिक्त महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक, कर्मचारियों एवं ग्रामवासियों की भी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में शिविरार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। सभी शिविरार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किये गये। उल्लेखनीय है कि महाविद्यालय से छात्र देवेश पटेल एवं छात्रा मोहिनी लोधी का चयन राज्य स्तरीय सात दिवसीय शिविर के लिए हो चुका है।

अजाक्स संघ ने किया महिला प्रकोष्ठ का सम्मान
दमोह। 
विश्व महिला दिवस के अवसर पर अजाक्स संघ जिला दमोह एवं महिला प्रकोष्ठ के द्वारा महिलाओं का सम्मान कर महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम बाबा साहब को माल्यार्पण कर अजाक्स के वरिष्ठ साथियों व जिला अध्यक्ष के द्वारा उपस्थित सभी महिलाओं पर फूल बरसा कर सम्मान किया गया। जिलाध्यक्ष डॉ.मोहन सिंह आदर्श द्वारा अपने उद्बोधन में महिलाओं को राष्ट्र निर्माता एवं राष्ट्र निर्माण की मूल धारा का उदाहरण देकर बताया कि निश्चित ही सभी महिलाओं का सम्मान होना चाहिए केवल महिला दिवस नहीं बल्कि प्रत्येक दिवस की सभी महिलाओं का सम्मान हो तो निश्चित ही देश हमेशा अग्रसर रहेगा। 
इस अवसर पर जिला संरक्षक प्रताप रोहित द्वारा महिलाओं के सम्मान में वक्तव्य दिए गए एवं श्रीमती शशि चौधरी जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ जया ज्योति, उषा चौधरी, लक्ष्मी राज, क्रांति अहिरवार, क्रांति अहिरवार, कमलेश चौधरी, प्रियता रोहित, विनीता रोहित, पार्वती सिंह, दमयंती, राघवेंद्र कुमारी, संगीत मुंडा, राधा अहिरवार, मीना अहिरवार, रेखा करोसिया, मीरा बाई बाल्मीक, अशोक रानी, प्रीतम बाई, बबली, विनीत, लक्ष्मी के द्वारा उपस्थित सभी महिलाओं को उद्बोधन दिया गया। सम्मान पूर्वक बात रखी निश्चित ही अपने अधिकारों के लिए अलग से माध्यम से सभी अधिकार प्राप्त करने के लिए महिलाओं को आगे आना होगा तभी हम जाकर अपने अधिकार प्राप्त कर पाएंगे। साथ ही अजाक्स संघ जिला दमोह द्वारा कलेक्ट्रेट के सामने धरना दे रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिक के समर्थन में अजाक्स संघ द्वारा मांगों का ज्ञापन बनाकर मुख्यमंत्री एवं प्रांत अध्यक्ष को दस सूत्रीय मांगों की जानकारी भेजी गई। इस अवसर पर मुन्नी लाल अहिरवार, मुरारी लाल अहिरवार, गनेश अहिरवार, नारायण अहिरवार, राजकुमार कछवाहा, संजय बाल्मीकि, आनंद कड़ेरे, पप्पू बाल्मीकि, प्रदीप राही सतीश अहिरवार ब्लॉक अध्यक्ष अजाक्स दमोह, राजेश अहिरवार सहित सैकड़ों महिलाओं की उपस्थिति रही।

युवा कुशवाहा समाज संगठन सिलाई सेंटर शुभारंभ 
दमोह। जिला युवा कुशवाहा समाज संगठन दमोह के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में बाईपास चौराहा पर जिला युवा कुशवाहा समाज संगठन के कार्यालय मैं निःशुल्क  सिलाई सेंटर का शुभारंभ किया गया। युवा कुशवाहा समाज संगठन के द्वारा महिला दिवस पर निशुल्क सिलाई सेंटर शुभारंभ महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सीखा जैन के द्वारा रिबन काटकर शुभारंभ किया गया। महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष शिखा जैन एवं राघवेन्द्र कुशवाहा ने किया।

शिखा जैन ने महिला सशक्तिकरण, जागरूक एवं भारतीय जनता पार्टी के द्वारा महिलाओं के लिए किए जा रहे कार्यों को महिलाओं के बीच मैं कहा गया, युवा नेत्री श्रीमती भारती कुशवाहा के द्वारा महिलाओं को शिक्षक होने के साथ-साथ राजनीति में हिस्सेदारी सहभागिता निभाने की बात कही, युवा जिला अध्यक्ष राघवेंद्र कुशवाहा के द्वारा कुशवाह युवा संगठन के द्वारा जो सिलाई सेंटर का शुभारंभ किया गया आज महिला दिवस के उपलक्ष में प्रत्येक महिला आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाए उसके लिए हर घर में महिला शिक्षकों एवं आत्मनिर्भर बनने के लिए ब्यूटीपार्लर सिलाई सेंटर घरेलू काम कार्यों के विषय बताया गया युवा समाज संगठन के द्वारा समाज में शिक्षित एवं सरकारी सेवाएं दे रही महिलाओं को मां सावित्री फुले के स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया गया तथा कोविड - 19 महामारी के वैक्सीनेशन के लिए वैक्सीनेशन मोबाइल टीम को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया भारी मात्रा में महिला मातृशक्ति की मौजूदगी रही। 

कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती शिखा जैन, श्रीमती अनुराधा गोस्वामी, संगीता जैन, श्रीमती सुमन मिश्रा, श्रीमति माधुरी ठाकुर, शिक्षक श्रीमती सुनीता कुशवाहा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमति मधु कुशवाहा, नोरीन खान, फरीन खान एवं युवा जिला अध्यक्ष राघवेंद्र कुशवाहा, वरिष्ठ समाजसेवी बसंत कुशवाहा, पूर्व युवा अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुशवाहा की उपस्थिति रही।संगठन पदाधिकारी खेमचंद कुशवाहा जिला सचिव, कोषाध्यक्ष कमलेश कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष संजय कुशवाहा, संगठन मंत्री तुलसीराम कुशवाहा, मीडिया प्रभारी दुर्गा प्रसाद कुशवाहा, पूर्व अध्यक्ष भाई पुरुषोत्तम कुशवाहा, बसंत कुशवाहा, हरिराम कुशवाहा, मंटू कुशवाहा, अजय कुशवाहा, अमन कुशवाहा, हेमंत कुशवाहा, देवेंद्र कुशवाहा, नारायण कुशवाहा, महेंद्र कुशवाहा आदि समाजसेवियों की उपस्थिति रही। संचालन शिवशंकर कुशवाहा ने आभार कमलेश कुशवाहा ने माना।

रोटरी क्लब ने सेनेटरी पैड्स वितरित किए

दमोहअंतराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च के अवसर पर रोटरी क्लब दमोह ग्रेटर के सदस्यों द्वारा ग्राम टौरी स्थित कस्तूरबा छात्रावास में अध्ययनरत 200 छात्राओं का अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में उनका सम्मान करते हुए उन्हें निःशुल्क सेनेटरी पैड्स वितरित कर सभी का वंदन अभिवादन किया गया। 


रोटरी क्लब दमोह द्वारा छात्राओं  का उत्साहवर्धन करते हुए उनके सुनहरे भविष्य की कामना की। इस अवसर पर रोटरी क्लब अध्यक्ष संजय जैन अरिहंत,पूर्व अध्यक्ष किशन लाल हुरा,अजित जैन, राजेन्द्र सेठिया सहित बड़ी संख्या में छात्राओं की उपस्थिति रही है ।

वर्ल्ड विजन इंडिया हटा द्वारा जागरूकता कार्यक्रम
दमोह। वर्ल्ड विजन इंडिया क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम हटा द्वारा महिला दिवस पर महिला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें हटा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र से अनेक महिलाओं की उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि श्रीमती अनुष्का संदीप राय अध्यक्ष जनपद पंचायत रही। विशिष्ट अतिथि एसडीएम अभिषेक सिंह ठाकुर रहे। अध्यक्षता बीएमओ आर पी कोरी ने की। सौरभ जैन, विक्रम सिंह एवं महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी शिवराय की विशेष उपस्थिति रही। 
वर्ल्ड विजन इंडिया के प्रोग्राम मैनेजर ज्योति रंजन नंदा ने बताया कि हटा नगर में यह पहला अवसर है कि जहां अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है वही एसडीएम हटा ने कहा महिलाओं की समस्या का समाधान करने के लिए कार्यालय समर्पित है और कार्यक्रम का सफल संचालन ब्लॉक समन्वय डीएन जाटवर एवं नागेश्वर राव के द्वारा किया गया। धन्यवाद सोमनाथ विश्वकर्मा ने माना। विशेष सहयोग विजय अल्लाडा एवं वर्ल्ड विजन इंडिया के समस्त वॉलिंटियर का रहा।


नंदरई में महिला सशक्तीकरण पर सेमीनार
दमोह। नेहरू युवा केंद्र नेहरू युवा नव जागृति नवयुवक मंडल बांसा कलां द्वारा  नदरई में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गयाए जिसमें मुख्य अतिथि सीएचओ नंदरई खुशबू भारती विशिष्ट अतिथि एएन एम कमला अहिरवाल आशा सुपरवाइजर सविता पटेल आशा सीता अहिरवाल हेमलता दुबे आदि गणमान्य महिलाओं की उपस्थिति रही।  शुभारंभ में मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर सभी महिलाओं का सम्मान किया गया और सभी को पैन डायरी पोस्टर किट आदि वितरण की गई।

 पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक घनश्याम पटेल ने  महिला सशक्तीकरण पर आपनी बात रखी और कहा कि भौतिक या आध्यात्मिकए शारिरिक या मानसिकए सभी स्तर पर महिलाओं में आत्मविश्वास पैदा कर उन्हें सशक्त बनाने की प्रक्रिया है। मुख्य अतिथि खुशबू भारती द्वारा हेल्थ हाइजीन के बारे में एवं  संपूर्ण आहार के बारे में जानकारी दी और बेटी पढ़ाओ.बेटी बचाओ अभियानए बाल विवाह रोकथाम विषय पर भी चर्चा की गई। युवा स्वयंसेवक बसंत पटेल ने कैच द रेन जल शक्ति अभियान के अंतर्गत जल बचाओ अभियान पर अपनी बात रखी और सभी को जल के महत्व बताएं। संचालन घनश्याम पटेल  आभार बसंत पटेल द्वारा किया गया।

किशनगंज में लैंगिक असमानता को खत्म करने शपथ 
दमोह। महिलाओं के कार्यों को सम्मान देने के लिए किशनगंज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मौके पर पिरामल फाउंडेशन कि दीक्षा ने महिलाओ और बच्चों से कहा की जरूरी नहीं कि हम नौकरी करके ही अपना तिरंगा लहराए। हमारे देश की कई महिलाएं अपना गृह संचालन इतनी बेहतर तरीके से करतीं हैं की उनके निजी कार्यों की सराहना पूरे क्षेत्र में होती है वे अपने क्षेत्र को सुंदर बना देती है गृह वाटिका लगती है पति की आय का सही संचालन करती है जो उनके घर की तरक्की को आगे ले जाता है।  इस दौरान छात्राओं और महिलाओं ने लैंगिक असमानता को खत्म करने की शपथ ली। 
ग्राम किशनगंज की बेटी स्नेहलता गुप्ता रोजगार सहायक के पद पर हैं उन्होंने गांव की महिलाओं को घर के कार्यों के अलावा बाहर के कार्यों में योगदान करने की सराहना की। स्नेहलता अपनी मां के सहयोग से स्वावलंबी बनी उन्होंने अपनी सफलता की कहानी से अन्य महिलाओं को जागरूक किया। स्कूल की अध्यापिका ने लैंगिक समानता एवं पूर्वाग्रह पर अपनी बात रखी। उन्होंने नए युवा पीढ़ी और स्व सहायता समूह की महिलाओं को नारी शक्ति का महत्व बताते हुए कहा नारी खेतों से लेकर देश की सुरक्षा में भी काम कर रही है गृह संचालन से लेकर देश के आर्थिक संचालन में भी काम कर रही है स्त्री कमजोर नही है आज उसी की शक्ति का जश्न मनाया जा रहा है। सरपंच ने पिरामल फाउंडेशन का महिला सम्मान पत्र स्नेहलता गुप्ता और स्वयं सहायता समूह की महिलाओ देते हुए उनके कार्यों को प्रोत्साहित किया।

Post a Comment

0 Comments