अवकाश के दिनों में कार्यालय खुले रखने के निर्देश
दमोह। राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा जारी निर्देशों के तहत नगरीय निकायध्त्रि.स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी हैं। राज्य निर्वाचन आयोग शासन जिले द्वारा जारी दिशा.निर्देशों के त्वरित निराकरण हेतु उप जिला निर्वाचन अधिकारी भव्या त्रिपाठी ने समस्त कार्यालय प्रमुखो से कहा है कि शासकीय अवकाश के दिनों में कार्यालय खुले रखना सुनिश्चित किया जाये ताकि अवकाश के दिनों में निर्वाचन कार्यालय द्वारा प्रेषित की जाने वाली डॉक संबंधितों को प्राप्त हो सके। कार्यालय में डाक प्राप्त किये जाने के लिए एक.एक कर्मचारी एवं एक.एक भृत्य की ड्यूटी लगाकर निर्वाचन कार्यालय को तीन दिवस के भीतर अवगत कराना सुनिश्चित किया जाये।
निर्वाचन कार्य में लापरवाही, 03 उपयंत्री को बताओ नोटिस
दमोह। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एस कृष्ण चैतन्य ने निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में उपयंत्री केके अग्रवाल को सोकाज नोटिस जारी किया हैं। उन्हें इस सबंध में अपना जबाव 24 घंटे के भीतर प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है अन्यथा उनके विरूद्ध एक पक्षीय कार्यवाही की जायेगी। इसी प्रकार उपयंत्री जनपद पंचायत हटा भागीरथ तंतुवाय को भी कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में काराण बताओ नोटिस जारी किया गया हैं। इसी प्रकार जनपद पंचायत तेंदूखेड़ा के उपयंत्री दिलीप सूत्रकार को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ हैंए 24 घंटे के भीतर जबाव देने के लिए कहा गया अन्यथा उनके विरूद्ध भी एक पक्षीय कार्यवाही की जायेगी।
सांस्कृतिक स्त्रोत प्रशिक्षण केंद्र का स्थापना दिवस
दमोह। सांस्कृतिक स्त्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र का 43वां स्थापना दिवस मनाया गया एवं इंद्रधनुष ;कल आज और कल समर 10 दिवसीय कैम्प का उद्घाटन क्षेत्रीय कार्यालय में हुआ। अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सीसीआरटी के अनुज बाजपेयी ने परिचय कराया, समर कैम्प में सहयोगी संस्था युवा नाट्य मंच के अध्यक्ष राजीव अयाची ने कैंप में होने वाली गतिविधियों की जानकारी दी।
वरिष्ठ साहित्यकार नरेंद्र दुबे ने सीसीआरटी गतिविधियों की सराहना की।सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र बजाज ने समर कैंप में भाग लेने वाले बच्चों को शुभकामनाएं दी। आभार प्रदर्शन त्रिपाल सिंह के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में टाइम्स कॉलेज के डायरेक्टर सुशील गुप्ता संग्रहालय के प्रभारी डॉ सुरेंद्र चौरसिया जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक सुशील नामदेव एडवोकेट कौशलेंद्र पांडे बीआरसी पदम सिंह ठाकुर सुरेंद्र राय अनुपम जडिया विषय विशेषज्ञ अमृता जैन दिलीप नामदेव आकृति साहू बलिराम पटेलएसचिन लोधी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कृषि उपज मंडी में 17 जून को सामूहिक विवाह प्रस्तावित
दमोह। राज्य शासन द्वारा निराश्रितध्निर्धन परिवार की कन्या विधवा परित्यक्ता के सामूहिक विवाह हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से योजना वर्तमान में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के नाम से प्रदेश में संचालित है। राज्य शासन द्वारा जारी निर्देशानुसार आयोजित अशासकीय एवं शासकीय सदस्यों की समिति की बैठक का आयोजन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व दमोह द्वारा गत दिवस बैठक में लिये गये निर्णय अनुसार ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र दमोह एवं हिंडोरिया का मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन कृषि उपज मंडी दमोह में 17 जून 2022 को ;विधानसभा क्षेत्र दमोह का आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दमोह ने जनपद के सभी ग्राम पंचायतों के सचिवए रोजगार सहायक एवं पंचायत समनव्य अधिकारी से कहा है ग्राम पंचायत अंतर्गत आने वाली निराश्रितध्निर्धन परिवार की कन्याध्विधवाध् परित्यक्ता के सामूहिक विवाह हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करने कार्यालय में निर्धारित अंतिम तिथि 2 जून 2022 दिन गुरुवार शाम 5 बजे तक आवेदन पत्र कार्यालय में प्राप्त किए जायेंगे। इसके उपरांत प्राप्त होने वाले आवेदन पोर्टल पर दर्ज नहीं होंगे क्योंकि पोर्टल बंद हो जाएगा पोर्टल लॉक होते ही कंप्यूटर में फॉर्म लोड न होने पर आवेदन विवाह में शामिल नहीं किया जा सकेंगे। 2 जून की तारीख का अवश्य ध्यान रखा जाए।
उन्होंने कहा नियमानुसार नियत तिथि या पूर्व प्राप्त आवेदन की जांच ग्राम पंचायत स्तरीय गठित जांच समिति जिसमें सचिव ग्राम रोजगार सहायकए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताए ग्राम कोटवार के द्वारा संलग्न अभिलेख एवं स्थल जांच तथा पात्रता के मापदंडों को ध्यान में रखते हुए तथा आवेदन में संलग्न अभिलेख का बारीकी से परीक्षण कर यथा वर एवं वधू की उम्र 21 व 18 वर्ष तथा समग्र आईडी में एसपीआर पोर्टल पर अविवाहित एवं महिला पुरुष स्पष्ट लिखा हो ऐसे आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में प्राप्त कर खंडस्तर पर गठित जांच समिति के समक्ष प्रस्तुत किये जायेए जांच उपरांत सभी आवेदन पत्रों की जांच समिति द्वारा की जाएगी एवं सात दिवस पूर्व पात्रध्अपात्र आवेदनों की सूचना जारी की जाएगी। सामूहिक विवाह सम्मेलन में पात्र जोड़ों को ही शामिल किया जायेगा।
उन्होंने कहा है सभी संबंधित मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह योजना ;संशोधित योजना 2022 के तहत सामूहिक विवाह सम्मेलन का प्रचार प्रसार मुनादी इत्यादि के माध्यम से कराते हुए आवेदन प्राप्त कर ग्राम पंचायत स्तरीय कमेटी का जांच प्रतिवेदन प्राप्त कर खंड स्तरीय जांच समिति के समक्ष निर्धारित तिथि 2 जून 2022 को शाम 5 बजे तक कार्यालय में जमा कराना सुनिश्चित किया जाये। इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की जायें।


0 Comments