जनसंवाद यात्रा के तृतीय चरण का दूसरा दिन
दमोह। जनसंवाद यात्रा के तृतीय चरण में भी ग्रामीण जनों
का सिद्धार्थ मलैया को भरपूर स्नेह और आशीर्वाद मिल रहा है, जनसंवाद यात्रा
जनता से संपर्क संवाद और सेवा के लिये तो की ही जा रही है यात्रा के
माध्यम से ग्राम स्तर पर होने वाली समस्या और उसके समाधान पर भी गहन चिंतन
किया जा रहा है। जनसंवाद यात्रा के दूसरे दिन की यात्रा सेमर पटी से शुरू
हुई जो मड़ियाकमल, चंदौरा, झागरी, करैया, रायपुर, मानपुरा, खजरी में पहुंच
जनसंवाद के माध्यम से जनता से आत्मीय भाव से उनके साथ समय बिताया।
जनसंवाद यात्रा निकाल रहे सिद्धार्थ मलैया ने कहा कि ग्राम सेमरपटी में भाई बृजेश पालीवाल की गौशाला को देखना हुआ। बृजेश भाई गौपालन के साथ 4 एकड़ के खेत मे जैविक खेती भी करते है । यात्रा में बढ़ते हुए ग्रामों में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजनांतर्गत प्राथमिक स्कूली बच्चों को 10 किलो एवं माध्यमिक स्कूली बच्चों को 15 किलो के मान से नि:शुल्क मूंग वितरण कार्यक्रम चलाये जाने पर माननीय नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त करता हूं। सुपोषित बच्चे ही स्वस्थ, सशक्त और समृद्ध भारत का निर्माण करेंगे। सही पोषण से ही देश रोशन होगा।

जनसंवाद
पदयात्रा के दौरान देखने मे आ रहा है कि किसानों में फसल उत्पादन को लेकर
जागरूकता का अभाव है, जागरूकता की आवश्यकता है, और देखा देखी से हानि हो
रही है। इसी कारण लहसुन की फसल का अत्यधिक उत्पादन हुआ और किसान साथीयो को
मंडियों में उचित भाव नहीं मिला। जिससे किसानों को काफी हद तक नुकसान उठाना
पड़ रहा है। कहीं-कहीं देखने में आया है। कि लागत मूल्य भी निकालना
मुश्किल हो गया एवं लहसुन खराब होने की स्थिति भी बन रही है। इन परेशानियों
को काफी हद तक रोका जा सकता था । अगर प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी के दूरगामी विचार एक जिला, एक उत्पाद के तहत जिलो मे कृषि
उत्पादन हो सके जिससे किसान को उसके मेहनत का उचित मूल्य मिल सकता है एवं
किसान साथियो को इन विसंगतियों व अनिश्चितता से भी बचाया जा सकता है ।
जनसंवाद
यात्रा के दौरान रमन खत्री, मनीष तिवारी, देवेंद्र सिंह राजपूत, अभिलाष
मिंटू हजारी, संतोष रोहित, अजय सिंह लोधी, नीलेश सिंघई, प्रीतम पटेल,
द्वारका पटेल, देवेंद्र पटेल, ध्रुव पटेल, हजारी पटेल, मोहन पटेल, रघुनंदन
पटेल, चंद्रभान डॉक्टर, गीतेश अठया, धर्मेंद्र रोहित, दिनेश राठौर, किस्सू
खरे, ललित पालीवाल, शिवराम पटेल, अशोक पटेल, मयंक वाधवा, गौरव सिंघई, श्री
राम पटेल, हरिओम पटेल, राजेंद्र अहिरवार, अरविंद रजक, मनीष जैन, संजू
दुर्गा यादव, जयपाल राजपूत, महेंद्र अहिरवार सहित ग्रामीण जनों की उपस्थिति रही।
शादी समारोह में आये युवक की कुएं में गिरने से मौत
दमोह।
नोहटा थाना की बनवार चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मनगुवा मानगढ़ में शादी
समारोह में शामिल होने आये एक युवक के कुएं में गिरकर डूब जाने से मौत हो
जाने का दुखद घटनाक्रम सामने आया है। प्राप्त जानकारी
के अनुसार भटिया निवासी युवक शरद महदेले गर्मी से राहत पाने नहाने के लिए
कुएं पर गया था। इस दौरान पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गया। बाद में जब
लोगो को जानकारी लगी तो शरद को कुएं से बाहर निकाल कर जिला अस्पताल पहुचाया
गया। जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। नोहटा थाना पुलिस ने पंचनामा
कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनो को सौप दिया है।
भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ की वर्चुअल बैठक सम्पन्न
दमोह। भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ मध्यप्रदेश की प्रथम वर्चुअल बैठक प्रदेश
संयोजक आदरणीय श्री शरद अग्रवाल जी के नेतृत्व में आहूत हुई। जिसमे प्रदेश
के समस्त प्रदेश पधाधिकारी एवं सभी जिलों के जिला संयोजक जुड़े बैठक का
संचालन श्री आशीष गोयल, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी सह सोशल मीडिया प्रभारी अखिलेश दीक्षित ने किया। प्रदेश संयोजक श्री शरद अग्रवाल ने सभी
पदाधिकारियों को व्यापारी प्रकोष्ठ के उद्देश्य बताया व आवश्यक दिशा
निर्देश एवं व्यापारी प्रकोष्ठ के कार्यो को बताया व कहा कि सभी जिला
संयोजक अपने वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी जिला अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि से समन्वय
के साथ भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ को आगे बढ़ाए, प्रदेश सह संयोजक श्री कपिल
मलैया जी द्वारा सागर संभाग के जिला संयोजकों का परिचय हुआ दमोह से जिला
संयोजक के रूप में जुगल अग्रवाल अपनी सहभागिता दी एवं बात रखी। प्रदेश
कार्यालय मंत्री श्री शेखर श्रीवास्तव द्वारा सभी जिला संयोजक को
मार्गदर्शन दिया गया।
झलोन में जल जीवन मिशन पर कार्यशाला संपन्न
दमोह।
जनपद पंचायत तेंदूखेड़ा के अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन झलोन में 20 मई को जल
जीवन मिशन पर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न हुई। कार्यशाला की शुरुआत में
सरपंच सुरेश जैन अंत्योदय समिति संयोजक अशोक जैन रूप लाल विश्वकर्मा देवी
पटेल लक्ष्मी पटेल आदि ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर
अर्पण सेवा संस्थान आईएसए के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर मुकेश शर्मा के द्वारा
गांव गांव में पेयजल व्यवस्था संचालन करने प्रशिक्षण से संबंधित विषयों पर
विस्तार से समझाया एवं उपस्थित प्रतिभागियों में सभी को दो दो पेड़ पौधा
लगाने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत झलौन, मगदूपुरा, सेहरी,पुरा,
बैरागढ़, हरदुआ, धनेटा माल, ससना, बिसनाखेड़ी, मोहड़ आदि पंचायतों के
सहयोगी ग्राम नांदियाहार गुहची अंचलपुरा जनकपुर ओरियामाल ढाना सिमरिया
बांसाहार गोरखा के सभी सरपंच सचिव एवं रोजगार सहायक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व
सहायिका आशा कार्यकर्ता व पेयजल समितियों के अध्यक्ष एवं सदस्यों में करीब
50 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। अर्पण सेवा
संस्थान के अन्य प्रतिनिधियों में दीपक विश्वकर्मा संतोष कुमार दीपक पांडे
मनोज कुमार राजू लोधी एवं ग्राम पंचायत झलौन के प्रभारी रोजगार सहायक रमेश
सिंह लोधी व पंचायत कर्मी मोनू खान ने सभी उपस्थित प्रतिभागियों का आभार
व्यक्त किया।
सम्राट अशोक क्रांति सेना का मप्र बंद को समर्थन
दमोह।
सम्राट अशोक क्रांति सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र कुशवाहा ने कोर
कमेटी की सहमति से ओबीसी महासभा द्वारा 21 मई 2022 को आयोजित मध्यप्रदेश
बंद का सम्राट अशोक क्रांति सेना बंद का समर्थन करते हैं। मध्यप्रदेश सरकार
के तानाशाही रवैया वा भेदभाव पूर्ण कार्यों की वजह से ओबीसी वर्ग का हक व
अधिकार खत्म हो रहा है
मध्यप्रदेश में ओबीसी की जनसंख्या लगभग 58.9 प्रतिशत
है फिर भी सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार ओबीसी वर्ग को त्रिस्तरीय
पंचायत एवं नगरी निकाय में मिल रहे 27 प्रतिशत से घटाकर 14 प्रतिशत आरक्षण
के साथ चुनाव कराने के आदेश दिए हैं जो कि पिछड़ा वर्ग के साथ घोर अन्याय
है। इस सरकार की इस दोगली नीति के विरोध में ओबीसी आरक्षण को बढ़ाए जाने की
मांग को लेकर ओबीसी महासभा द्वारा 21 मई 2022 को किए जा रहे मध्यप्रदेश बंद
के आह्वान का सम्राट अशोक क्रांति सेना पुरजोर समर्थन करती है।
0 Comments