Header Ads Widget

पथरिया विधानसभा मे चल रहे "सांसद कप" नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन.. मुख्यमंत्री नगरीय भू.अधिकार योजना तहत.. भू स्वामी अधिकार पत्र एवं स्थायी पट्टे वितरित.. खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा फ्रूट जूस ड्रिंक कार्बोनेटेड वाटर कोल्ड ड्रिंक्स की सेंपलिंग

 पथरिया सांसद कप नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन

दमोह। आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष मे और खेलो इंडिया को बढावा देने के लिए दमोह लोकसभा अंतर्गत पथरिया विधानसभा मे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट "सांसद कप" का समापन हुआ। इस टूर्नामेंट मे पूरी विधानसभा से 16 टीमों ने भाग लिया जिसमे से पथरिया टीम और भौंरासा टीम के मध्य फाइनल खेला गया भौंरासा ने इस फाइनल मैच मे पथरिया के लिए 39 रनों से हराया। फाइनल मैच के मैन आफ द मैच साथ ही प्लेयर आफ द टूर्नामेंट भौंरासा टीम के सौरभ पटैल को चुना गया एवं बेस्ट बल्लेबाज और बेस्ट बाॅलर का खिताब पथरिया टीम के वीरू और तुलसी के लिए दिया गया। 

इस टूर्नामेंट का उद्घाटन दमोह सांसद और केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल द्वारा किया गया था और टूर्नामेंट के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे भाजपा जिलाध्यक्ष एड प्रीतम सिंह शामिल रहे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप मे पथरिया के पूर्व विधायक लखन पटेल जी शामिल हुए। इस आयोजन को सफल बनाने हेतु टूर्नामेंट की आयोजन समिति के संयोजक अभिषेक साहू (रामा) का सराहनीय योगदान रहा। फाइनल मैच समाप्त होने के पश्चात अतिथियों द्वारा विजेता और उपविजेता टीमों के लिए ट्राफी और तय पारितोषक राशि मुख्य अतिथि द्वारा प्रदान की गई, सभी सदस्यों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। 
समापन अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री रामेश्वर चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, जिला सह मीडिया प्रभारी महेन्द्र जैन, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा ,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष हरिश्चन्द्र पटेल ,सहकारिता प्रकोष्ठ के जिले के संयोजक राकेश दुबे, पथरिया मंडल अध्यक्ष ललित पटेल ,सदगुंवा मंडल अध्यक्ष महेश पटेल,नरसिंहगढ मंडल अध्यक्ष लाखन पटेल, सांसद  प्रतिनिधि रणधीर सिंह और ब्रजेश पटेल, राजेन्द्र समदरिया, महेन्द्र राठौर बिट्टू,हल्ले साहू, योगेश चौधरी,प्रीतम पटैल, लोकेन्द्र सिंह, जितेन्द्र पटेल खडेरी, राजेश सिंह जेरठ, गोपाल विश्वकर्मा, राजेश जैन, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कुलदीप पटैल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष अजय ठाकुर, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष टीकाराम सोनी, अंकित पटैल, शुभम पटैल,हिमांशु खटीक, मेघुल नेमा सहित सभी कार्यकर्ता और सहयोगी उपस्थित रहे।

 भू स्वामी अधिकार पत्र एवं स्थायी पट्टे वितरित

दमोह। मुख्यमंत्री नगरीय भू.अधिकार योजना तहत भू स्वामी अधिकार पत्र एवं स्थायी पट्टे वितरण के दौरान हटा विधायक पीएल तंतुवाय ने कहा संबल योजना जो पिछली सरकार द्वारा बंद कर दी गई थी उसको प्रदेश की शिवराज सरकार ने पुनः चालू किया है। 
उन्होंने सभी पात्र हितग्राहियों से आग्रह करते हुए कहा अधिक से अधिक व्यक्ति संबल योजना के तहत अपना कार्ड बनवाएं जिससे यदि किसी की दुर्घटना होती हैं तो इस कार्ड के माध्यम से परिवार को बहुत राहत मिलती हैं। साथ ही शिक्षा के क्षैत्र में भी बच्चे को छात्रवृत्ति और अन्य सहायता मिलती हैं। उन्होंने कहा जिले का जो आयुष्मान कार्ड का लक्ष्य है उससे अभी काफी लोग पात्र हैं पर कार्ड नहीं बन पाये हैं। सभी पात्र व्यक्ति आपना कार्ड जरूर बनवायें।उन्होंने कहा नगरीय भू अधिकार योजना तहत स्वामित्व पत्र वितरण किए जा रहे हैं जो भी पात्र व्यक्ति हैं वे जिस स्थान पर भी रहते हो अपना आवेदन दें और अपना अधिकार पत्र  प्राप्त करें। 
इस अवसर पर कलेक्टर  एस कृष्ण चैतन्य सांसद प्रतिनिधि नरेन्द्र बजाज एडवोकेट  वीरेन्द्र दवे डिप्टी कलेक्टर भव्या त्रिपाठी एएसएलआर वर्षा दुबे सहित हितग्राही मौजूद रहे। अतिथियों द्वारा हितग्राहियों को अधिकार पत्र वितरित किये गये। इसके पूर्व वीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का संदेश सभी ने देखा व सुना।

खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा कोल्ड ड्रिंक्स सेंपलिंग

दमोह।  कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य द्वारा दिए गये निर्देशो के तहत डीओ खाद्य सुरक्षा प्रशासन डॉ संगीता त्रिवेदी के मार्गदर्शन पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश कुमार अहिरवाल ने शहर के विभिन्न होलसेल कोल्ड ड्रिंक्स एजेंसियों का औचक निरीक्षण करके कंपनी पैक्ड फ्रूट जूस ड्रिंक कार्बोनेटेड वाटर कोल्ड ड्रिंक्स के नमूनें जांच हेतु लिए हैं।
निरीक्षण की कार्यवाही में रामकुमार स्कूल के पास आईसी एण्ड स्पाइसी एजेंसी प्रो पवन बिदौलया की पेप्सिको कंपनी की होलसेल एजेंसी से माउंटेन ड्यू कार्बोनेटेड वाटर पेप्सी कार्बोनेटेड वाटर मिरिंडा कार्बोनेटेड वाटर ट्रोपिकाना ब्रांड मिक्स्ड फ्रूट ड्रिंक एवं ट्रोपिकाना ब्रांड एप्पल डिलाइट फ्रूट बेवरेजेस का सर्विलेंस नमूना जांच हेतु लिया गया है।निरीक्षण के दौरान एजेंसी पर फ़ूड लाइसेंस की प्रति लगी हुई पाई गई है। मौके पर खाद्य विक्रेता को परिसर में फ़ूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड लगवाने के निर्देश दिए गए है। 
इन सर्विलेंस नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है। जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अगर उक्त फ्रूट जूसध्ड्रिंकएकोल्ड ड्रिंक्सए कार्बोनेटेड वाटर के नमूनें मानक स्तर के नहीं पाए जाते हैं तो इस संबंध में नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग की यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments