Header Ads Widget

सिद्धार्थ मलैया की जनसंवाद पदयात्रा का तीसरा चरण सीतानगर से शुरू.. श्रमण संस्कृति संस्कार शिविर के समापन पर निकली प्रभात फेरी, विभिन्न विषयों की परीक्षा संपन्न.. कविता बजाज जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक 10 की क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोनीत..

 तपती धूप में गांव गांव पैदल पहुंची पदयात्रा

दमोह सिद्धार्थ मलैया द्वारा जनसंवाद यात्रा का तीसरा चरण का प्रारंभ सीतानगर बांध परियोजना के जल से सूर्य देव को जल अर्पण कर और सिद्ध क्षेत्र में पूजन अर्चन कर किया  पहले दिन सीतानगर से वनगांव, बिलाई, मुड़िया, बरी, कुआं खेड़ा नायक, खामखेड़ा, महुआखेड़ा, से सेमरपटी की जनसंवाद पद यात्रा की।
 सिद्धार्थ मलैया ने यात्रा के पहले दिन मिशन ग्रीन दमोह के अंतर्गत सघन वृक्षारोपण और संरक्षण कि बात करते हुए कहा कि वृक्षारोपण का महत्व शहरो के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी अति आवश्यक है आप सभी से निवेदन है कि ग्रामीण क्षेत्रो में शहर के मुकाबले ज्यादा वृक्षारोपण किया जा सकता है। आज जनसंवाद पदयात्रा के दौरान "मुड़िया" से "कुआं खेड़ा नायक" जाते वक्त हमने देखा कि लगभग 3 किमी लंबी दूरी पर छायादार पेड़ों की कमी है हम सभी संकल्पित है कि इस सावन के माह 6 वर्ष से 12 वर्ष तक के बच्चो को गाँव-गाँव जाकर पौधे वितरण करेंगे और उनसे उनका रोपण करवायेंगे। मेरी यह भ्रान्ति थी कि गांव की अपेक्षा शहरों में वृक्षारोपण और संरक्षण की आवश्यकता अधिक है ग्रामीण क्षेत्रो में भी शहरी क्षेत्रों की ही तरह वृक्षारोपण एवं वृक्षो का संरक्षण, जागरूकता अब अतिआवश्यक है। शहरी क्षेत्रों में जिनके पास पर्याप्त जगह है वह हमसे संपर्क कर सकते है। इस वर्ष आप सभी के सहयोग से मिशन ग्रीन दमोह में और बेहतर पर्यावरण के संरक्षण के लिए प्रयास करेंगे।
 जनसंवाद यात्रा तृतीय के पहले दिन यात्रा में रमन खत्री, कपिल सोनी, मनीष तिवारी, संतोष रोहित, देवेंद्र राजपूत, अभिलाष हजारी, अजय सिंह, द्वारका पटेल, भीम पटेल, धुव्र पटेल, प्रीतम पटेल, रामेश्वर पटेल, देवेंद्र पटेल, ललित पालीवाल, गजेन्द्र लोधी, धर्मेंद्र राज, राजेंद्र अहिरवार, मोहन पटेल, गजेन्द्र अहिरवार, मयंक वाधवा, नीलेश परोचे, दिनेश राठौर, नीलेश सिंघई सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जनों की उपस्थिति रही।

प्रभात फेरी के साथ विभिन्न विषयों की प्रतियोगिताएं

दमोह।
नगर की जैन धर्मशाला में चल रहे श्रमण संस्कृति संस्कार शिविर के आठवें दिन की शुरुआत प्रातः काल की प्रभात फेरी से हुई जिसमें हजारों बच्चों बालिकाओं ने हिस्सा लिया। हाथों में जैन धर्म की ध्वजा लेकर नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुई यह प्रभात फेरी वापस जैन धर्मशाला में आकर समाप्त हुई। 
 प्रभात फेरी के बाद आर्यिका मृदुमति माता जी के मंगल प्रवचन संपन्न हुए प्रवचन के उपरांत विभिन्न विषयों की शेष रह गई परीक्षाएं भी संपन्न हुई। शिविर के प्रभारी डॉ.प्रदीप आचार्य ने छह ढाला की परीक्षा संपन्न कराई, इसी के साथ आठ दिवसीय शिविर का समापन हो गया। 
शिविर के मीडिया प्रभारी मानव बजाज ने बताया कि 20 मई को सभी परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए जाएंगे। परीक्षाओं में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी से पास हुए सभी श्रावकों को समिति द्वारा पुरस्कार वितरण किए जाएंगे इसके अलावा शिविर में सहयोगी रहे सभी लोगों को पुरस्कार वितरण भी जैन पंचायत द्वारा किया जाएगा।

 कविता बजाज जैन मिलन की क्षेत्रीय अध्यक्ष बनी 

दमोह जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक 10 के सत्र 2022-23 की कार्यकारिणी के गठन में कविता बजाज को वर्ष 2022-23 हेतु क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। कविता बजाज अब क्षेत्र 10 की क्षैत्रीय अध्यक्ष बनने वाली पहली महिला हैं भारतवर्ष में जैन मिलन को 19 क्षेत्रों में गठित है जिसमें बुंदेलखंड और महाकौशल क्षेत्र 10 में आता है

 क्षेत्र 10 की कार्यकारिणी में क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष वीर ललितपुर सराफ दमोह, क्षैत्रीय वरिष्ट उपाध्यक्ष वी. हेमचंद्र जैन बांसा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राकेश जैन हरदुआक्षैत्रीय उपाध्यक्ष वीरां कविता ऋषभ जैन, क्षेत्रीय चेयर पर्सन मंजू सतभैय्या सागर होंगी साथ ही अनेक शाखा प्रभारी होंगे  क्षेत्र क्रमांक 10 की प्रथम महिला अध्यक्ष बनने जा रहीं हैं एक बड़ी चुनौती और जिम्मेदारी है।

Post a Comment

0 Comments