संस्कार शिविर का ध्वजारोहण के साथ भव्य शुभांरभ
दमोह। आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के आशीर्वाद मुनि पुंगव श्री सुधासागर महाराज की प्रेरणा, आर्यिका मृदुमति माताजी के पावन सानिध्य में श्रमण संस्कृति केंद्र सांगानेर द्वारा आयोजित संस्कार शिविर का शुभारंभ जैन धर्मशाला परिसर में ध्वजारोहण के साथ हुआ। प्रथम ध्वजारोहण कुंडलपुर कमेटी के अध्यक्ष संतोष सिंघई परिवार तथा द्वितीय ध्वजारोहण श्रेणिक बजाज ने किया।
शांति धारा का सौभाग्य रवि जैन ऑडिटर अभाना, गिरीश नायक परिवार एवं प्रमोद बड़कुल परिवार को प्राप्त हुआ। मंगलाचरण पलंदी मंदिर बालिका मंडल ने किया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ.प्रदीप जैन ने कहा इस शिविर से हम बच्चों बड़ों एवं गुणों में अपने धर्म के प्रति चेतना जागृत करेंगे। यह शिविर एक साथ पूरे देश में करीब 700 जगह पर लगाया जा रहा है। इस अवसर पर जैन पंचायत के अध्यक्ष सुधीर सिंघई, महामंत्री रूपचंद जैन ने भी विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर आर्यिका मधुमति माताजी ने कहा यह शिविर सोए हुए लोगों को जगाने वाला पेपर है शिविर के माध्यम से हम अपने बच्चों को सर्वांगीण विकास की ओर ले चलेंगे आप सभी को इस शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पधार कर बाहर से पधारे हुए विद्वानों को सुनना है एवं अपने धर्म के प्रति परिपक्व होना है। इस अवसर पर समिति द्वारा बच्चों के लिए संपूर्ण पौष्टिक आहार की व्यवस्था भी की गई है।
कार्यक्रम में संतोष भारती, रतनचंद जैन, विनय मलैया, संजय अरिहंत, राजकुमार जैन बांदकपुर, शीलचंद जैन नोहटा, प्रवीण सिंघई, आरके जैन, प्रवीण जैन, धर्मेंद्र टोरिया, मनीष मलैया, महेंद्र करुना, राकेश पुजारी, महेंद्र चंदेरिया, ऋषभ जैन, मीनू जैन, रज्जन शाहपुर, चंद्र कुमार जैन, एकांत पलंदी, डॉ. अमित जैन, गिरीश इटोरिया, डॉ.राजकुमार जैन, यूसी जैन, आकाश सेठ, सबलू जैन आदि का योगदान रहा। संचालन राकेश पलंदी, संजीव शाकाहारी, मानव बजाज, विकल्प जैन ने किया। आभार विजय जैन डायमंड, मनीष जैन एवं वंटू गांगरा ने माना।
विहिप बजरंगदल ने किया सीता नवमी पर आयोजन
दमोह। विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल मातृशक्ति, दुर्गा वाहिनी द्वारा दमोह जिला में सीता नवमी के पावन पर्व पर सिविल वार्ड शिव पार्वती मंदिर में सीता नवमी का कार्यक्रम मनाया गया। इसके बाद महाकौशल प्रांत वर्ग जबलपुर में लगा था उस वर्ग में गई हुई सभी बहनों का पुष्प माला भगवा दुपट्टा देकर सम्मान किया गया। सभी बहने कार्य में गति प्रदान करें ऐसी शुभकामनाएं, बधाई दी गई।
कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारी मातृशक्ति विभाग संयोजिका लीला सोनी, दुर्गा वाहिनी विभाग संयोजिका शानू हजारी, मातृशक्ति जिला संयोजिका संध्या मिश्रा, विभाग सह सेवा प्रमुख नरेंद्र जैन, बजरंगदल जिला संयोजक शम्भू विश्वकर्मा, सह संयोजक-रजित जैन, मठ मंदिर प्रमुख श्री ठाकुर जी महराज, नगर उपाध्यक्ष राम मिश्रा, उमेश अहिरवार, आकाश कुमार उपस्थित रहे। वर्ग में गई बहने प्रीति बर्मन जिला संयोजिका दुर्गवाहिनी, याची शर्मा ग्रामीण खंड संयोजिका निधि गर्ग, ज्योति बर्मन, अंशिका जैन,मुस्कान सेन, अनुश्री जैन, मोहिनी पाण्डेय सम्मिलित हुई। इस अवसर पर संतोष जैन का बजरंग दल जिला संयोजक शम्भू विश्वकर्मा द्वारा पुष्प माला से सम्मान किया गया। हमे गर्व है आप पर जो आपने अपनी दोनों बेटियों को दुर्गा वाहिनी का वर्ग प्रशिक्षण करवाया। अगर सभी सनातनी अपने अपने घर से ऐसा विचार करें कि हर घर से एक बहन-भाई संगठन में जुड़े तो बहुत गर्व की बात होगी।
असाटी समाज युवा मंडल ने किया फल वितरित
दमोह। मातृ दिवस के उपलक्षय में असाटी समाज युवा मंडल ने वृद्ध आश्रम पहुंचकर फल वितरित कर वृद्धजनों का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में असाटी समाज के वरिष्ठ जनों एवं असाटी समाज समिति के पदाधिकारियों की भी सहभागिता रही।
फल वितरण कार्यक्रम में वृद्धजनों का युवा मंडल असाटी समाज ने हालचाल जाना, उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेकर फल वितरित किए। सभी वृद्धजनों ने आशीर्वाद स्नेह प्रदान किया।
इस अवसर पर वृद्ध आश्रम प्रबंधक वीरेंद्र असाटी, असाटी समाज युवा मंडल अध्यक्ष विनय असाटी, व्यवस्थापक मुकेश असाटी, अरविंद गुप्ता, उपाध्यक्ष विवेक असाटी अप्सरा, प्यूस असाटी, विकास असाटी, सचिव अंकित असाटी, संयुक्त सचिव रोहित असाटी, मंत्री शुभम असाटी, नीलेश असाटी, मीडिया प्रभारी हेमेंद्र राजन असाटी,अतुल असाटी, स्वप्निल असाटी सहित असाटी समाज युवा मंडल समिती मौजूद रही।
निर्धन ब्राह्मण कन्याओं का होगा सामूहिक कन्यादान
दमोह। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सावित्री तिवारी की मार्ग निर्देशन में संभागीय अध्यक्ष प्रीति गौतम द्वारा संगठन के माध्यम से निर्धन ब्राह्मण कन्याओं का कन्यादान करते हुए सामूहिक विवाह किया जाएगा। इसके लिए योजना बनाई है जिसमें इस पर रणनीति तैयार की जाएगी।वर्तमान में कोरोना संकट काल के दौरान ब्राह्मणों की स्थिति बहुत ही दयनीय हो गई है। जिस कारण से अनेक कार्यों में काफी लगाम लगने से कर्मकांडी ब्राह्मणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति में इन ब्राह्मण परिवारों में जो कन्याएं है उनके विवाह करने में भी बहुत परेशानियों का सामना परिजनों को करना पड़ रहा है। इन सभी परेशानियों को देखते हुए अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज की महिला मोर्चा ने यह तय किया है कि निर्धन ब्राह्मण कन्याओं का कन्यादान किया जाएगा।
दमोह। शक्तिपुत्र जी महाराज के निर्देशन में 20 एवं 21 माई को पंचज्योति सिद्धाश्रम धाम में कार्यकर्ता बैठक होनी है जिसको लेकर भगवती मानव कल्याण संगठन के जिला अध्यक्ष डॉ.सुजान सिंह लगातार बैठके कर रहे हैं और लगातार संगठन के लोगों को समझा कर संगठन की रूपरेखा आगे बढ़ाने की तैयारियों में लगे हैं। इसी को लेकर संगठन की जिला अध्यक्ष के निर्देशन में हटा भारतीय शक्ति चेतना पार्टी विधानसभा प्रत्याशी ओमवती आठिया भी सम्मिलित हुई और एक बैठक संगठन के सदस्यों की ली गई।









0 Comments