लक्ष्मणेश तिवारी ने समिति को दी पानी की मशीन
दमोह। शहर के सबसे पुराने और ऐतिहासिक धरोहर के रूप में पंजीकृत
फुटेरा तालाब को बचाने के लिए फुटेरा तालाब संरक्षण समिति के सदस्यों
द्वारा लगातार ज्ञापन, आंदोलन, जल सत्याग्रह, सफ़ाई अभियान और गहरीकरण के
लिए कई आवेदन दिए गए, फलस्वरूप तालाब में सफाई का कार्य कराया गया जिसके
बाद तालाब साफ दिखने लगा है..
आज
दिनाँक 18 मई 2022 को युवाओँ ने तालाब से गंदगी निकालने का कार्य किया
जिसमें तालाब के पास ही निवाश करने वाले बच्चों ने भी बढ़चढ़ कर सहभागिता की,
तालाब किनारे लगाएं गए पौधों इस गर्मी में सिंचित करने के लिए समाजसेवी
श्री लक्ष्मणेश तिवारी ( लट्टू तिवारी ) ने एक पानी की मोटर फुटेरा तालाब
संरक्षण समिति को सौपीं और समिति द्वारा किए जा रहे तालाब संरक्षण और जल
संरक्षण के कार्यों की सराहना की, सफाई अभियान में नित्या प्यासी,
बृजेन्द्र तिवारी, बलराम रैकवार, पप्पू रैकवार, अंकुर प्यासी, महेंद्र
रैकवार, नंदन बड्डे, और कल्लू यादव के साथ साथ अन्य युवा भी शामिल रहे।
इस तालाब को केंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद पटेल के निर्देशों पर 23 मई 2020 को अतिक्रमण मुक्त कराया गया, जिस के बाद तालाब के जीर्ण शीर्ण हो रहे घाटों, तालाब में फैली गंदगी और क्षतिग्रस्त नहर की मरम्मत के लिए कई ज्ञापन सौपे गए, पर तालाब के प्रति प्रशासन की नीरसता के चलते तालाब दिन पर दिन जीर्ण शीर्ण अवस्था मे पहुँचता जा रहा है, जिसे बचाने कुछ युवा अपने स्तर पर लगातार प्रयास कर रहे हैं।
दमोह। सिद्धार्थ मलैया द्वारा निकाली जा रही जनसंवाद पदयात्रा का "तृतीय चरण"
दिनाँक 19 मई 2022 को सीतानगर के मड़कोलेश्वर सिद्ध बाबा का पूजन अर्चन कर
प्रारंभ होगी, जिसमे बनगांव, बिलाई बरी, मुड़िया, कुआंखेड़ा नायक,
खामखेड़ा, महुआ खेड़ा होते हुए यात्रा सेमरपटी पहुंचेगी।
आम आदमी पार्टी के जिला कार्यालय का शुभारंभ
दमोह। नगरीय निकाय तथा पंचायत चुनाव की तैयारी एवं संगठन द्वारा किये जा रहे कार्याे की समीक्षा हेतु प्रदेश संगठन सचिव तथा बुंदेलखंड ज़ोन प्रभारी डॉ धरणेन्द्र जैन की उपस्थिति में जिला अध्यक्ष सुनील राय के द्वारा नगर के राय चौराहा स्थित मोरगंज गल्ला मंडी के समीप आम आदमी पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन ऑटो चालक के द्वारा पार्टी के कार्यकर्ताओं व सदस्यो की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी एवं जिले की विधानसभाओ के साथियों से मीटिंग कर आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव के लिये रणनीति एवं रूपरेखा तय की गई।
डॉ धरणेन्द्र जैन ने कहा कि आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव पार्टी पूरी सक्षमता से लड़ने जा रही है तथा पार्टी प्रदेश की जनता के समक्ष सर्वश्रेष्ठ विकल्प प्रस्तुत करेगी, उन्होंने बताया कि प्रत्येक नगरीय निकाय में संगठन की स्थिति क्या है, इस बात की समीक्षा कर जिला समिति को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है साथ ही उन्होंने यह भी बताया प्रत्याशी चयन प्रक्रिया के संबंध में भी दिशा निर्देश दिए गए है। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी नरेन्द्र अठ्या, राजेन्द्र खटीक, बसंत राय, सचिन गुरू, वीरेन्द्र रैकवार, फिरोज खॉन, हेमंत राय, डॉ रावेन्द्र पटैल, शानू खान, राजा खान, कैलाष पटैल, इष्तहॉक खान, केषव साहू, कुबेर पटैल, छोटू लोधी, इमरान खान, प्रदीप, षिवम् सोनी आदि कि उपस्थिति रही।
अहिरवार समाज संघ ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा
दमोह। अहिरवार समाज संघ जिला दमोह के बेनर तले एक ज्ञापन पुलिस अधीक्षक को सौंपा गया। जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष संजय रोहितास ने बताया कि दिनांक 06 मई की रात हमारे समाज एससी की पढ़ने वाली लड़की के मोबाइल पर कुछ लड़को द्वारा अश्लीन बाते कही गई और उसके साथ तीन और अन्य लोगों ने आपत्तिजनक शब्द कहें और जातिगत अपमान किया एवं गंदी गंदी गालियां दी गई। जिसकी जानकारी दूसरे दिन को कोतवाली में भी आवेदन दिया गया लेकिन आज दिनांक तक थाने में एफआईआर दर्ज नहीं की गई। जिसके बाद थाना प्रभारी द्वारा 3 दिन में कार्यवाही का आश्वासन दिया गया लेकिन दोषियों पर अब तक किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई जिस कारण से अहिरवाल समाज में रोष व्याप्त है।
दमोह। अहिरवार समाज संघ जिला दमोह के बेनर तले एक ज्ञापन पुलिस अधीक्षक को सौंपा गया। जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष संजय रोहितास ने बताया कि दिनांक 06 मई की रात हमारे समाज एससी की पढ़ने वाली लड़की के मोबाइल पर कुछ लड़को द्वारा अश्लीन बाते कही गई और उसके साथ तीन और अन्य लोगों ने आपत्तिजनक शब्द कहें और जातिगत अपमान किया एवं गंदी गंदी गालियां दी गई। जिसकी जानकारी दूसरे दिन को कोतवाली में भी आवेदन दिया गया लेकिन आज दिनांक तक थाने में एफआईआर दर्ज नहीं की गई। जिसके बाद थाना प्रभारी द्वारा 3 दिन में कार्यवाही का आश्वासन दिया गया लेकिन दोषियों पर अब तक किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई जिस कारण से अहिरवाल समाज में रोष व्याप्त है।
जहां बुधवार को
पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए 3 दिनों के अंदर दोषियों पर कार्यवाही
की मांग की है अन्यथा सामाजिक रूप से आंदोलन किया जावेगा जिसकी जवावदारी
शासन प्रशासन की रहेगी। ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष संजय रोहितास,
उपाध्यक्ष प्रेमलाला अहिरवार, मुकेश अहिरवार, महेन्द्र अहिरवार, अजय
अहिरवार, दीपक राज, धर्मेन्द्र अहिरवार, विनोद अहिरवार, करन अहिरवार, अनुज
अहिरवार, शंकरलाल बाला, राहुल रोहित, भूपेन्द्र सुमन, योगेश जितेन्द्र
अहिरवार, आरती अहिरवार, तनु अहिरवार, वर्षा अहिरवार, मोहनी अहिरवार, पूजा
अहिरवार, हीराबाई अहिरवार, पार्वती अहिरवार सहित अहिरवार समाज के लोगों की
बड़ी संख्या में उपस्थिति रहीं।
पीएम पोषण शक्ति तहत निशुल्क मूंग वितरण
दमोह। सेवा सहकारी समिति मर्यादित झलौन में एकीकृत शाला झलोन कि बालक बालिकाओं को निशुल्क वितरण किए गया में प्राथमिक शाला के बच्चों को 10 किलो मूंग एवं माध्यमिक शाला के बच्चों को 15 किलो मूंग वितरण की गई। शुभारंभ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कराया गया।
जिसमें सोशल मीडिया संयोजक मुकेश जैन मंडल तेजगढ़ महेंद्र पाराशर संतोष जैन मुल्क राज ठाकुर कार्यकर्ता एवं एकीकृत शाला के शिक्षक दिनेश जैन चंद्रकांत हजारी और सेवा सहकारी समिति समिति मैनेजर घनश्याम सिंह लोधी सीनियर सेल्समैन अशोक जैन जूनियर सेल्समैन चंदन सिंह ठाकुर चौकीदार भगवान दास ठाकुर मौजूद रहे।






0 Comments