Header Ads Widget

नौरादेही अभ्यारण विस्थापित ग्राम के लोगों ने सांसद प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा.. विधायक धर्मेंद्र सिंह ने जबेरा में की जनसुनवाई.. प्रभारी मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत आज दमोह आयेंगे.. कलेक्टर जनसुनवाई में 76 आवेदन आये...

 नौरादेही अभ्यारण विस्थापित लोगों ने ज्ञापन सौंपा

दमोह। विकासखंड तेंदूखेड़ा के अंतर्गत नौरादेही अभ्यारण विस्थापित ग्राम दूधिया से करीब 100 ग्राम वासियों का आगमन सांसद कार्यालय में हुआ जिन्होंने उनकी विस्थापन राशि ना मिलने की शिकायत की और सांसद प्रतिनिधि नरेन्द्र बजाज को ज्ञापन सौंपा। जिस पर श्री बजाज ने एसडीएम तेंदूखेड़ा से दूरभाष पर चर्चा कर एक सप्ताह के अंदर समस्या का निवारण होने की बात की गई।

 ग्राम वासियों ने जिलाधीश से मिलकर समस्या के निवारण हेतु ज्ञापन सौंपा। चर्चा के दौरान बताया गया कि करीब 110 लोगों को अपात्र घोषित किया गया था किंतु बाद में अपील और आपत्ति करने पर उनको पुनः विचार करके राशि विस्थापन की प्रक्रिया जारी हैं जिसमें एक हफ्ते के अंदर यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

विधायक धर्मेंद्र सिंह ने जबेरा में की जनसुनवाई 

दमोह। जनपद जबेरा की सभा कक्ष मे विधायक धर्मेंद्र सिंह ने जनसुनवाई के माध्यम से विभिन्न ग्रामों से आए लोगों की समस्याओं को सुना एवं तुरंत संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए

 इसी प्रकार ग्राम सुनवराह में पेयजल की समस्या सामने आई जिसमें विधायक द्वारा त्वरित निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए गए जनसुनवाई में मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि राजेश सिंघई मंडल अध्यक्ष जुगल शर्मा,  निजाम सिंह,  नोहटा मंडल मीडिया प्रभारी हेमराज सिंह एवं जनपद, ब्लॉक के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे
कलेक्टर जनसुनवाई में 76 आवेदन आये

दमोह।  कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में दूरस्थ एवं शहर से आये लोगों की समस्याओं को कलेक्टर श्री एस कृष्ण चैतन्य ने सुना।  जनसुनवाई में 76 आवेदन आये। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत अजय श्रीवास्तव  नायब तहसीलदार राहुल सिंह गौंड ने सहभागिता निभाई।जनसुनवाई में आये आवेदनों को सबंधित अधिकारियों को भेजा गया। साथ ही जनसुनवाई में कुछ सामूहिक आवेदन भी आये।

प्रभारी मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत आज आयेंगे

दमोह। प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत आज 18 मई को दोपहर 2 बजे सागर से चलकर अपरान्ह 3 बजे दमोह आयेंगे तदोपरांत स्थानीय पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित स्वामित्व योजना अंतर्गत आबादी भूमि के अधिकार अभिलेख वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। आप सायं 5.30 बजे पूर्व जनपद अध्यक्ष श्री सतीश नायक जी के निधन पर उनके आवास पर परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे तथा शाम 6 बजे दमोह से सागर के लिये प्रस्थान करेंगे।

Post a Comment

0 Comments