ग्रामीण जनों की समस्यायों और संस्कृति से रूबरू हुए
दमोह। जनसंवाद यात्रा के तृतीय चरण के
चौथे और अंतिम दिन सिद्धार्थ मलैया ने जनता से पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव
में सही व्यक्ति के चुनाव शुद्धता और पवित्रता से करने की अपील की
उन्होंने कहा कि पंचायती चुनाव का कौतूहल सभी ग्रामों में है यदि हमें
बेहतर दमोह बनाना है तो आपको अपनी ग्राम पंचायतों को सशक्त करना पड़ेगा।
एक
सरपंच के पास जो वित्तीय शक्तियां होती हैं वह अन्य किसी जनप्रतिनिधि
मुख्यमंत्री सांसद विधायक के पास भी नहीं होती है। सरपंच अपने आप में एक
इकाई है देखने में आता है कि जब सरपंच का चुनाव होता है तो हम अपनी जाति
वाले को या अपने गांव के व्यक्ति को ही वोट दे देते हैं कभी-कभी पैसों के
लालच में या अन्य किसी चीज के लिए भी हम अपना वोट दे देते हैं मेरा सभी से
अनुरोध है कि आप शिकायत करने के पात्र नहीं होंगे यदि आप अच्छे से पद का
चुनाव नहीं करते यदि आप शुद्धता से चुनाव करेंगे तो ग्राम पंचायतों की
सेवाएं भी आपको शुद्धता से मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
आप सभी से करबद्ध
निवेदन है कि अपने अधिकार का उपयोग पवित्रता से करें और यदि आप अपने अधिकार
का उपयोग पवित्रता से नहीं करते तो हम पहले भी देख चुके हैं और आगे भी
देखेंगे कि आपको जो सेवाएं मिलनी चाहिए वह नहीं मिलेंगी नगरीय निकाय चुनाव
में भी पार्षदों को अपनी कसौटी पर देख ले हमारा मतदान अच्छा होगा तो हम
बेहतर दमोह बना पाएंगे सभी से आशा है कि वह ऐसा करेंगे। जनसंवाद
यात्रा के तृतीय चरण के अंतिम दिन यात्रा ग्राम सूखी पिपरिया में भगवान
श्री राम जी और महाबली श्री हनुमान जी के दर्शन पूजन के बाद प्रारंभ हुई जो
ग्राम मारा, ऊमरी, हिन्नाई, पायरा, खेरी, मंडला खिरिया, खिरिया मडला में
जनसंवाद करती हुई पहुंची, आज भी यात्रा का स्वागत फूलमाला और बैंड बाजों के
साथ किया गया। जनसंवाद यात्रा में प्रत्येक गांव में लोगों से विभिन्न
मुद्दों पर संवाद हुआ।
जनसंवाद यात्रा के तृतीय चरण
के अंतिम दिन कपिल सोनी, मनीष तिवारी, देवेंद्र राजपूत, अभिलाष मिंटू
हजारी, संतोष रोहित, अजय सिंह, प्रीतम पटेल, द्वारका पटेल, देवेंद्र पटेल,
विजय सिंह लोधी, नीलेश सिघई, मयंक वाधवा,लालू जैन, अनिरुद्ध पटेल, वसीम
मिर्जा, जाहिद खान, अजहर खान, शनि खान, जू पठान, उस्मान खान, हिरदेश पटेल,
जागेश्वर सेन, घुमन सींग, गोविंद सिंह, गोपाल सिंह, संतोष अहिरवाल,
रामनारायण विश्वनाथ, टेकचंद जानकी पटेल, भगवती पटेल, रामनाथ पटेल, अजय
पटेल, राम मिश्रा, शेरू सिंह परिहार, नीरज राय, ध्रुव पटेल, रामेश्वर
पटेल, संदीप रैकवार, गीतेश अठया, धर्मेंद्र रोहित, पंकज सेन, नीरज राय,
किस्सु खरे, शादाब खान, संजय रोहितास, भगवती पटैल, रतिराम पटैल सहित बड़ी
संख्या में ग्रामीण जनों की उपस्थिति रही।
पूर्व पार्षद गोविंद सिंह को श्रद्धां सुमन अर्पित किए
दमोह।
तीन गुल्ली ठाकुर परिवार से श्री गोविन्द सिंह ठाकुर पार्षद जी का आकस्मिक
निधन हो जाने पर सिंधी धर्मशाला में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया
जिसमें जिला लोधी क्षत्रिय समाज के अलावा सर्व समाज के प्रतिनिधियों ने
शामिल होकर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस
अवसर पर दिवंगत शोकाकुल परिवार के भाई गोपाल सिंह ठाकुर, राजेन्द्र सिंह, केशव सिंह, नरेंद्र सिंह, पुत्र विनय सिंह, विवेक सिंह, आयुष सिंह, पार्थ सिंह, भनेज राजू ठाकुर, जित्तू ठाकुर एवं समस्त शोकाकुल परिवार ने जिला लोधी
क्षत्रिय समाज उत्थान एवं मृत्यु भोज कुप्रथा उन्मूलन समिति द्वारा चलाई जा
रही मृत्यु भोज कुप्रथा उन्मूलन मुहिम का अनुसरण करते हुए बृहद मृत्युभोज
के स्थान पर गंगाजली पूजन एवं श्रद्धांजलि सभा कराने का साहसिक निर्णय
लिया। जो सर्व समाज के हितार्थ अनुकरणीय व प्रेरणादायी कदम है।
स्व. गोविंद
सिंह ठाकुर (राजा भैया) पार्षद की श्रद्धांजलि शोक सभा में सर्व प्रथम
उनके छाया चित्र पर माल्यर्पण एवं शोकाकुल परिवार ने वैदिक रीति से गंगाजली
पूजन, पुष्पांजलि पूजा अर्चना करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी। ततपश्चात
समाज के वरिष्ठजनों द्वारा शोकाकुल परिजनों को पगड़ी बांधकर पगड़ी रस्म की
गई। वक्ताओ ने अपने अपने बिचार रखे सभी को गंगा जल एवं प्रसाद वितरण किया
गया। संचालन पदम सिंह लोधी ने किया।
शोक सभा मे जिला लोधी क्षत्रिय समाज जिला अध्यक्ष हाकम सिंह, मलहरा विधायक प्रदुम्न सिंह लोधी,
सांसद निज सचिव राजकुमार सिंह लोधी, पूर्व जनपद अध्यक्ष मुकेश यादव, दीपू
भार्गव गढ़ाकोटा, जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी, युवा जिला अध्यक्ष दयालु
ठाकुर, सरपंच राजकुमार सिंह लोधी, पुरन आचार्य जी, पूर्व प्रचार्य हाकम
सिंह, खिलान सिंह, प्रेम सिंह लोधी एवं सिंधी समाज यादव समाज अग्रवाल समाज
अन्य सभी समाजो के जिलाध्यक्षो सहित लोधी समाज के वरिष्ठ जनों एवं
क्षेत्रीय सभी दलों के नेताओं सहित स्थानीय नागरिकों व रिश्तेदारों की
उपस्थिति रही ।
पुजारी पुरोहित कर्मकाण्ड महासंघ की 23 मण्डलों में कार्यकारिणी गठित
दमोह। जिले
के पुजारी पुरोहित कर्मकाण्ड महांसघ ने 23 मण्डलो को गठन किया। जिसमें
पुजारी पुरोहित कर्मकाण्ड महासंघ दमोह के जिलाध्यक्ष पं. राहुल पाठक ने
पं.हरिशंकर पाण्डेय जिला उपाध्यक्ष की सहमति से 23 मण्डल अध्यक्षों का चयन
किया। दमोह विधानसभा के 6 मण्डलो से घोषित मण्डल अध्यक्षों में रानी दमंयती
मण्डल अध्यक्ष पं.सुनील दुबे, दीनदयाल मण्डल अध्यक्ष पं.रामेश्वर पाण्डे,
बांसा मण्डल अध्यक्ष पं.प्रदीप मिश्रा जी, बादंकपुर मण्डल अध्यक्ष, पं.
सीतू पण्डा, अभाना मण्डल अध्यक्ष पं.ब्रजेश गर्ग, अभाना ग्रामीण मण्डल
अध्यक्ष पं.रवि मिश्रा बनाए गए।
पथरिया विधानसभा के 6 मण्डलों जिसमें
पथरिया मण्डल अध्यक्ष पं.महेश नायक, सदगुॅंवा मण्डल अध्यक्ष पं.हरिशंकर
तिवारी, बटियागढ़ मण्डल अध्यक्ष पं. मुकेश मिश्रा, फतेहपुर मण्डल अध्यक्ष
पं.तुलसीराम मिश्रा, नरसिंहगढ मण्डल अध्यक्ष पं.जुगल शुक्ला को बनाया गया।
जबेरा विधानसभा के 6 मण्डलों के अध्यक्षों का निर्वाचन हुआ जिसमें नोहटा
मण्डल अध्यक्ष पं.संतोष पाण्डे, बनवार मण्डल अध्यक्ष पं.राम प्रमोद गौतम,
जबेरा मण्डल अध्यक्ष पं.वाणी विलास मिश्रा, तेन्दूखेड़ा मण्डल अध्यक्ष
पं.मनीष दुबे, तारादेही मण्डल अध्यक्ष पं.राजेश दुबे, तेजगढ मण्डल अध्यक्ष
पं.महादेव उपाध्यक्ष को बनाया गया। हटा विधानसभा से हटा नगर मण्डल अध्यक्ष
पं.दयाशंकर विछुआ, हटा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष पं.ब्रजेंश, पटेरा मण्डल
अध्यक्ष पं.दीपक उपाध्यक्ष, कुम्हारी मण्डल अध्यक्ष पं.नर्मदा प्रसाद दुबे
हिंडोरिया मण्डल अध्यक्ष पं.मोहित मिश्रा, मडियादों मण्डल अध्यक्ष पं.ऋषि
मिश्रा को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया है। हिण्डोरिया मण्डल अध्यक्ष
पं.मोहित मिश्रा, मड़ियादो मण्डल अध्यक्ष पं.राम ऋषि मिश्रा को अध्यक्ष पद
पर निर्वाचित किया गया है।
शनि जन्मोत्सव पर अमावस्या.वट सावित्री व्रत का संयोग
दमोह। ज्येष्ठ मास में 30 मई को शनि जन्मोत्सव के साथ ज्येष्ठ
अमावस्या एवं वट सावित्री व्रत के तीन-तीन शुभ संयोग बन रहे हैं। एक साथ
तीन योग बनना भक्तों व श्रद्धालुओं के लिए शुभ फलदायक है। धार्मिक
मान्यताओं के अनुसार शनि देव का जन्म ज्येष्ठ अमावस्या के दिन हुआ था।
इसलिए प्रतिवर्ष जेष्ठ मास की अमावस्या को शनि जन्मोत्सव मनाई जाती है।
इसके अलावा इस दिन दो शुभ योग भी बन रहे हैं। इस दिन सुकर्मा योग के अलावा
सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। मान्यता है कि शनि जन्मोत्सव के दिन शनि
देव की विधि विधान से पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
सर्वार्थ सिद्धि योग में किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त होने की मान्यता
है। इसी के परिपेक्ष में एसपीएम नगर स्थित श्री शिव शनि हनुमान मंदिर में
भी शनि जयंती के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना का कार्यक्रम आयोजित किया गया
है।
शुभ योग का सयोंग ;- शनि जन्मोत्सव के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 07 बजकर 12 मिनट से शुरू होकर मंगलवार, 31 मई को सुबह 5ः24 तक रहेगा। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शुभ मुहूर्त में पूजन करना उत्तम रहेगा। इसके अलावा रात 11ः39 तक सुकर्मा योग भी रहेगा। इस योग में शुभ मांगलिक कार्यों को करना बेहद उत्तम माना जाता है। इसके बाद सुबह 11ः51 से दोपहर 12ः46 तक पूजा का शुभ समय रहेगा।
शनि देव पूजा विधि - एसपीएम नगर स्थित श्री शिव शनि हनुमान मंदिर के पुजारी पं बालकृष्ण शास्त्री एवं आचार्य पं आशुतोष गौतम शास्त्री के अनुसार शास्त्रों में शनि जन्मोत्सव पर शनिदेव की पूजा अर्चना करने का विशेष महत्व है। इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नानादि से निवृत्त हो जाएं। इसके बाद शनि देव की मूर्ति पर तेल, माला और प्रसाद आदि अर्पित करें। शनि देव के चरणों में काली उड़द और तिल चढ़ाये। इसके बाद तेल का दीपक जला का शनि चालीसा का पाठ करें। इस दिन व्रत करने वालों पर शनि देव की विशेष कृपा होती है।
शनि जन्मोत्सव के दिन किसी गरीब निर्धन को दान करना
चाहिए ,कहते हैं कि ऐसा करने से जीवन के सभी संकटों से मुक्ति मिलती है।
शास्त्रों के अनुसार शनि देव जातक को उसके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं।
शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या में व्यक्ति को उसके कर्म के साथ से फल मिलते
हैं। अमावस्या विशेष फलदायी - पं बालकृष्ण शास्त्री एवं पं आशुतोष गौतम
शास्त्री के अनुसार सोमवती अमावस्या को इसलिए अत्यधिक शुभ मानते हैं,
क्योंकि सोमवार का दिन शिव पार्वती आराधना को समर्पित रहता है। वहीं
अमावस्या तिथि पितरों के निमित्त तर्पण, पिंडदान, श्राद्ध आदि के लिए विशेष
फलदाई मानी जाती है।
बट सावित्री व्रत - बट सावित्री के दिन सुहागिन महिलाएं व्रत रखने के साथ वट वृक्ष की पूजा करती हैं। अखंड सौभाग्य की प्रार्थना के साथ कथा भी पड़ती हैं। शनि मंदिर में होंगे आयोजन - एसपीएम नगर स्थित श्री शिव शनि हनुमान मंदिर में शनि जन्मोत्सव के अवसर पर विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। इस अवसर पर जहां शनि देव का पूजन अर्चन अभिषेक आदि किया जाएगा। वहीं शाम 5ः00 बजे से हवन के पश्चात महा आरती का आयोजन भी किया जाएगा तथा इसी दौरान मंदिर परिसर में बनाए गए आमोद प्रमोद क्लब के हाल का भी लोकार्पण किया जाएगा। तत्पश्चात प्रसाद वितरण एवं भजन संध्या का आयोजन भी किया गया है। समिति ने सभी भक्तजनों से अधिक से अधिक संख्या में शनि मंदिर पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।
बट सावित्री व्रत - बट सावित्री के दिन सुहागिन महिलाएं व्रत रखने के साथ वट वृक्ष की पूजा करती हैं। अखंड सौभाग्य की प्रार्थना के साथ कथा भी पड़ती हैं। शनि मंदिर में होंगे आयोजन - एसपीएम नगर स्थित श्री शिव शनि हनुमान मंदिर में शनि जन्मोत्सव के अवसर पर विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। इस अवसर पर जहां शनि देव का पूजन अर्चन अभिषेक आदि किया जाएगा। वहीं शाम 5ः00 बजे से हवन के पश्चात महा आरती का आयोजन भी किया जाएगा तथा इसी दौरान मंदिर परिसर में बनाए गए आमोद प्रमोद क्लब के हाल का भी लोकार्पण किया जाएगा। तत्पश्चात प्रसाद वितरण एवं भजन संध्या का आयोजन भी किया गया है। समिति ने सभी भक्तजनों से अधिक से अधिक संख्या में शनि मंदिर पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।
संगठन ने पकड़वाई अवैध शराब..
दमोह। नशा विरोधी जन आंदोलन के तहत भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के दमोह जिले के कार्यकर्ताओं ने थाना बिलहरी रोड देवगांव रीठी जिला कटनी पुलिस को सूचना देकर 17 पेटी अवैध शराब महिंद्रा बोलेरो गाड़ी एमपी 21 सीए 6059 से अवैध शराब का परिवहन कर रहे दो आरोपी सुनील यादव 32
निवासी देवगांव थाना रीठी व दूसरा आरोपी रोहित पिता सीता प्रसाद गौतम 28 वर्ष निवासी रीठी जिला कटनी को भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों ने रीठी थाना पुलिस को सूचना देकर के अवैध शराब आरोपियों को आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीकृत करवाया। दमोह ब्लॉक के मीडिया प्रभारी आनंदी रजक जी ने बताया कि जब तक पूरे देश को नशा मुक्त नहीं कर दिया जाएगा तब तक नशा विरोधी जन आंदोलन जारी रहेगा।
निवासी देवगांव थाना रीठी व दूसरा आरोपी रोहित पिता सीता प्रसाद गौतम 28 वर्ष निवासी रीठी जिला कटनी को भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों ने रीठी थाना पुलिस को सूचना देकर के अवैध शराब आरोपियों को आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीकृत करवाया। दमोह ब्लॉक के मीडिया प्रभारी आनंदी रजक जी ने बताया कि जब तक पूरे देश को नशा मुक्त नहीं कर दिया जाएगा तब तक नशा विरोधी जन आंदोलन जारी रहेगा।










0 Comments