विश्व शांति महायज्ञ से वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न..
दमोह। दिगंबर जैन धर्मशाला नन्हे मंदिर जी में आर्यका रत्न मृदुमति माताजी के मंगल सानिध्य में आयोजित श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं वेदी प्रतिष्ठा का आठ दिवसीय महितसव विश्व शांति महायज्ञ एवं कलशा रोहण के साथ सानंद समापन हो गया।
इससे समाज में सकारात्मक धार्मिक वातावरण का निर्माण हुआ है यह सभी के जीवन में सुख शांति और समृद्धि प्रदायक है। आज के आयोजन में जैन पंचायत के अध्यक्ष सुधीर सिंघई, महामंत्री रूप चंद जैन, उपाध्यक्ष रतन चंद जैन, सदस्य विपिन जैन, कुंडलपुर कमेटी अध्यक्ष संतोष सिंघई, महामंत्री नवीन निराला, जिला भाजपा उपाध्यक्ष अमित बजाज गोलू सहित विभिन्न मंदिरों के पदाधिकारी 9 मंदिर कमेटी के पदाधिकारी सदस्यों की विशेष मौजूदगी रही।
दमोह। विश्व प्रसिद्ध जैन धर्म के तीर्थ क्षैत्र श्री दिगम्बर जैन सिद्ध क्षेत्र कुंडलगिरि कुण्डलपुर के अध्यक्ष पद के चुनाव निर्विवाद रूप से सम्पन्न हो इस हेतु जैन पंचायत दमोह के द्वारा सम्पूर्ण जिले की जैन समाज की एक आमसभा का आयोजन 30 मई 2022 को दोपहर एक बजे से जैन धर्मशाला नन्हे मंदिर जी दमोह में आयोजित की गई है, जिसका उद्देश्य सकल दिगम्बर जैन समाज की आपसी सहमति से हो इस हेतु सभी समाज के प्रबुद्ध लोगों को आमंत्रित किया गया है। जैन पंचायत के अध्यक्ष सुधीर सिंघई, महामंत्री चौधरी रूप चंद जैन, रतन चंद जैन घाट पिपरिया, अजित कांड्या, श्रेणिक बजाज, चंद कुमार सराफ, वीरेश सेठ, अभय बनगॉव, नवीन निराला, सावन सिंघई, महेश दिगम्बर ने सभी से आम सभा में शामिल होने की अपील की है जिससे समाज में आपसी सौहार्द्र और एकता को बढ़ावा मिल सकें। आमसभा में सिद्ध क्षेत्र के विकास, सुरक्षा और भावी कार्यों के क्रियान्वयन हेतु समाज की एकता से कुंडलपुर कमेटी के अध्यक्ष पद के लिए नाम निर्धारण करने में अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वाहन अच्छे से हो सके और आपसी मनमुटाव समाप्त होकर संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के आशीर्वाद के अनुरूप कुंडलपुर का विकास हो सके






0 Comments