भाजपा प्रकोष्ठ संयोजको ने किया पदभार ग्रहण
दमोह।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं
प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी की सहमति से व्यवसायिक प्रकोष्ठ
में जिला संयोजक अनुपम सोनी, भाजपा मछुआ प्रकोष्ठ जिला संयोजक मोंटी
रैकवार, खेल प्रकोष्ठ संयोजक शशांक लोधी की नियुक्ति उपरांत भाजपा जिला
कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी से
आशीर्वाद लेकर पदभार ग्रहण किया।
पदभार
ग्रहण कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि
निश्चित रूप अनुपम, मोंटी और शशांक की प्रकोष्ठ संयोजक में जो नियुक्ति हुई
है। उससे संगठन तो मजबूत होगा साथ ही में नवनियुक्त जिला संयोजक संगठन को
मजबूत करने के लिए काम करेंगे साथ ही सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को
जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे में सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना
करता हूं।
दमोह विधानसभा प्रभारी और भाजपा
जिला उपाध्यक्ष संजय सेन नव नियुक्त जिला संयोजक को बधाई देते हुए कहा है
कि अनुपम मोंटी और शशांक से के कार्य करने से संगठन में नये लोग जुड़ेंगे
जिससे संगठन मजबूत होगा।
जिला
महामंत्री रामेश्वर चौधरी ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा है कि भाजपा ही
एकमात्र ऐसा संगठन है जहां पर छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का
अवसर मिलता है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित बजाज
ने पदभार ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया है कि विधार्थी परिषद
के समय से ही अनुपम सोनी व मोंटी रैकवार और शशांक लोधी लम्बे समय से दमोह
के खेल जगत जुड़े रहे हैं। जिसका फायदा संगठन को मिलेगा।
नव-नियुक्त जिला संयोजक अनुपम सोनी, मोंटी रैकवार और शशांक लोधी ने
भाजपा के समस्त वरिष्ठ जनों के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम लोधी का आभार
व्यक्त किया है। संचालन भाजयुमो जिलाध्यक्ष भरत यादव और आभार भाजपा जिला मीडिया
प्रभारी राघवेंद्र परिहार के द्वारा व्यक्त किया गया।
दीनदयाल नगर अध्यक्ष ने वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किए
दमोह।
भाजपा जिलाध्यक्ष एड.प्रीतम सिंह लोधी की सहमति
से दीनदयाल नगर अध्यक्ष कृष्णा राज ने दमोह के शेष वार्ड अध्यक्ष एवं
उपाध्यक्ष घोषित किये हैं जिसमें मांगज वार्ड 1 से निशांत विश्वकर्मा,
मांगज वार्ड 2 से श्याम अग्रवाल, असाटी वार्ड नं.1 से आदित्य सेंगर, फुटेरा
वार्ड 5 से सेफ खान, बजरिया वार्ड 2 से जावेद खान एवं उपाध्यक्ष शिवा
चक्रवती, बजरिया वार्ड 7 से राहुल यादव एवं शाहिज काजी को उपाध्यक्ष बजरिया
वार्ड 8 से सुरेश ठेकेदार एवं अशोक कंचन को उपाध्यक्ष एवं इमलाई से भरत
अहिरवाल को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
पंचायत नामांकन दाखिल करने का सिलसिला प्रारंभ
दमोह। पंचायत चुनाव के 3 चरणों में होने वाले चुनाव को लेकर जहां आज सोमवार से नामांकन पत्रों के दाखिल होने का कार्यक्रम प्रारंभ हो गया। वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य के मार्ग निर्देशन में समूचे जिले की जनपद पंचायतों के लिए निर्धारित किए गए निर्वाचन अधिकारियों के द्वारा आज से पंचए सरपंच एजनपद सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य के नामांकन पत्रों के प्रदान करने एवं जमा करने का क्रम प्रारंभ हो गया। जिले के 15 जिला पंचायत सदस्य जनपद सदस्यों 460 ग्राम पंचायतों एवं 7633 से अधिक पंच पद के लिए 143 नाम निर्देशन पत्र का कार्यक्रम प्रारंभ हो गया है इसके लिए 15.15 पंचायतों के क्रिस्टल बना नामांकन पत्र दाखिल कराए जा रहे हैं। इसमें जनपद पंचायत दमोह में ग्राम पंचायत बरमासा कुंवरपुर हथना बांसा तारखेडा सिहोरा पडरिया इमलिया लाजी धनगोर गुजी बासनी बालाकोट भीलमपुर तेजगढ़ हिरदेपुर किल्लाई जमुनिया हजारी मराहार कुल 15 ग्राम पंचायतों के पंच एवं सरपंच के नामांकन पत्र दाखिल किए जाना है।
इस क्रम में प्रथम दिवस सरपंच पद के नौ एवं पंच पद के 2 प्रत्याशियों द्वारा रसीद कटवा कर फार्म प्राप्त किए गए लेकिन अभी उन्हें जमा नहीं किया गया है। इस कार्यवाही में नाम निर्देशन पत्रों की संपूर्ण कार्यवाही सहायक अधीक्षक नजूल श्रीमती वर्षा दुबे के मार्ग निर्देशन में संपन्न कराई जा रही है। इस में अन्य कर्मचारियों में एडीईओ एसके अवस्थी राकेश जैन अनीश खान लिपिक संजय अहिरवाल अनुराग ठाकुर पटवारी पंकज जैन तखत सिह सचिव इंद्र सिंह ठाकुर अरुण जैन एवं कंपाउंडर अशोक मालवीय की ड्यूटी भी लगाई गई है। इसके अलावा जिले के अन्य जनपद पंचायतों में भी नाम निर्देशन पत्रों का कार्य प्रारंभ हो गया है। जिले की जिला पंचायत जनपद पंचायत एवं सरपंच सरपंच पद हेतु किसी भी प्रकार की कोई नाम निर्देशन पत्र आज दाखिल नहीं किए गए
शनि जयंती पर शनि मंदिर में आस्था का सैलाब
दमोह शनि
जयंती के अवसर पर दमोह के एसपीएम नगर में स्थित प्रसिद्ध श्री शिव शनि
हनुमान मंदिर में शनि जयंती का आयोजन बड़े ही धूमधाम के साथ धार्मिक
वातावरण में मनाया गया। सोमवती अमावस्या एवं वट सावित्री व्रत होने के
साथ-साथ शनि जयंती होने पर सोमवार को जिले के एकमात्र प्रसिद्ध श्री शिव
शनि हनुमान मंदिर में विशेष संयोग के साथ जयंती पर पूजन पाठ को लेकर
भी भक्तजनों में खासा उत्साह देखने को मिला।
सुबह से ही भक्तजन इस अवसर पर
शनि देव को तेल से लेकर उड़द आदि चढ़ाकर पूजा कर रहे थे, साथ ही शनि मंदिर
में दिनभर विविध आयोजनों का दौर चलता रहा। इस दौरान लगातार ही भक्तों का
ताता लगा रहा। सोमवती अमावस्या के दिन शनि जयंती के मौके पर सोमवार को
भक्तों ने जहां शनिदेव से सुख शांति समृद्धि की कामना की और अभिषेक हवन
पूजन कर धर्म लाभ लिया। शाम 5 बजे से प्रारंभ हुए हवन में जहां हजारों की
तादाद में भक्त जनों ने हवन कुंड में अपनी आहुतियां देकर शनि देव से शांति
हेतु कामना की। शाम के समय मंदिर के पुजारी पं बालकृष्ण शास्त्री के मार्ग
निर्देशन में महा आरती का आयोजन भी किया, जिसमें भी सैकड़ों की तादाद में
भक्तों ने भाग लिया।
इस अवसर पर पं
बालकृष्ण शास्त्री एवं पं आचार्य आशुतोष गौतम शास्त्री ने बताया कि शनि
जयंती का व्रत रखने से शनिदेव प्रसन्न रहते हैं। इस दिन संध्याकाल में शनि
देव की उपासना और आराधना की जाती है तथा शनि मंदिर पहुंचकर शनि से संबंधित
वस्तुओं का दान किया जाता है। इससे निश्चित ही कष्टों से निजात मिलती है।
इस दिन नीलम, उड़द, तेल का पका हुआ अन्य, काली तिल, काला वस्त्र,लोहा, भैंस
,काली गाय, काले जूते आदि का दान भी दिया जा सकता है। आज के दिन शनि जयंती
का एक विशेष महत्व ही होता है, क्योंकि इस दिन अमावस्या और वट सावित्री
व्रत होने से इसका बड़ा ही महत्व है। उन्होंने बताया कि जब जगतगुरु आद्य
शंकराचार्य ने चारों धाम की स्थापना की थी तो उसी समय तप कर शनि महाराज को
प्रसन्न कर शिर्डी के समीप शनि शिगनापुर की स्थापना की। वहां के बड़े ही
चमत्कार हैं।
इसी प्रकार दमोह के एसपीएम नगर में भी स्थित श्री शिव शनि
हनुमान मंदिर की स्थापना भी काशी सुमेरु पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य
नरेंद्रानंद सरस्वती जी के द्वारा आज से 20 वर्ष पूर्व स्थापना की गई थी
जिस कारण से इस मंदिर का भी विशेष महत्व है और यहां के भी चमत्कार ही बड़े
निराले हैं। इस अवसर पर भजन संध्या का भी आयोजन किया गया।
संगठन कार्यकर्ताओं ने पकड़वाई अवैध शराब
दमोह। जिले के पटेरा थाना अंतर्गत लगातार
खुलेआम दिनदहाड़े अवैध शराब बेची जा रही है पुलिस हाथ पर हाथ रखे बैठी है
भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना है कि माह के 31 दिन में लगातार 39 जगहों पर
अवैध शराब पकड़ी है आखिरकार पुलिस क्या कर रही है क्षेत्र में जिले में शराब
माफियाओं का इतना आतंक हो गया है कि महिलाओं को घर से निकलने में काफी
समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और एक शराब ठेके से 10 जगह शराब जा रही
है और इसे आबकारी विभाग और पुलिस पकड़ने में नाकाम है।
भगवती मानव कल्याण
संगठन के कार्यकर्ता सक्रियता दिखाते हुए हैं धर पकड़ कर रहे ऐसा ही देखने
को मिला जहां पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने भगवती मानव कल्याण संगठन एवं
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ब्लॉक पटेरा के कार्यकर्ताओं ने पटेरा अंतर्गत
मुक्तिधाम के पास 1 पेटी बियर 25 लाल 25 प्लेन अवैध शराब आरोपी दशरथ राजपूत
एवं सीडी 100 मोटर साकिल काले कलर की पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई पटेरा
थाने में करवाई गई।





0 Comments