सीएम हेल्पलाइन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित
दमोह। कलेक्टर श्री एस कृष्ण चैतन्य ने साप्ताहिक समय सीमा बैठक के उपंरात माह अप्रेल.2022 में सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण में किए गए उत्कृष्ट कार्य के फलस्वरूप जिले के 9 एल.1 अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए सम्मानित किया।
उन्होंने ब्रतेश जैन ;मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत हटा रानू जैन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बटियागढ़ केशव प्रसाद द्विवेदी ;मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पटेरा रोहित जैन ;कनिष्ठ अभियंता तेंदूखेड़ा आँचल शर्मा; कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पटेरा संजय जैन ;कनिष्ठ अभियंता ऊर्जा पटेरा वंदना गौर ;थाना प्रभारी कुम्हारी ब्रजेश पांडे ;थाना प्रभारी तेजगढ़ एवं मनीष मिश्रा थाना प्रभारी बटियागढ़ को सीएम हेल्पलाइन में माह अप्रैल 2022 में किये गए उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र जारी करते हुए सम्मानित किया।
जिला लोक सेवा प्रबंधक चक्रेश पटैल ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एल.1 अधिकारियों को जिला स्तर पर प्रत्येक माह सम्मानित किया जाता है। इस हेतु समस्त एल.1 अधिकारियों को 3 समूहों ;ए बी सी में विभाजित किया जाकर प्रत्येक समूह में अधिकतम वेटेज स्कोर प्राप्त करने वाले 3.3 एल.1 अधिकारियों का चयन किया जाता है।
स्वच्छता की कमान एनसीसी बटालियन ने सम्हाली
दमोह। आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर 11 मध्यप्रदेश एनसीसी बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल सुनील कौल के निर्देशन में एवं सस्था के प्राचार्य डॉ केपी अहिरवार के संरक्षण में ज्ञानचन्द्र श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर दमोह एवं डॉ अग्रवाल हायर सेकेण्डरी स्कूल दमोह के छात्र सेना ने जबलपुर नाका स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा को गोद लिया तथा इसकी सम्पूर्ण सफाई की जिम्मेदारी प्रतिमाह संस्था के कैडेट्स द्वारा लिया गया हैं।
सोमवार को संस्था के कैडेट्स ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा की सफाई कर माल्यार्पण किया गया और प्रतिमा के आस.पास का वातावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने का संकल्प लिया है। शैक्षणिक संस्था के एनसीसी अधिकारी कैप्टन डॉ केएस बामनिया एवं एनसीसी अधिकारी मनीष चोरसिया प्रतिमा के रख.रखाव गतिविधियों का पर्यवेक्षण करेंगे। इस अभिमान में सीनियर कैडेट साहिल कुर्मीए सतीश अहिरवार संजयसिंह लोधी गन्धर्वसिंह महेन्द्र पटेल संजयसिंह ठाकुर और अंकित पटेल सहित आदि कैडेट्स ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
रेड आइस कैंडी एवं ऑरेंज आइस कैंडी की सेंपलिंग
दमोह। कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य द्वारा दिए गये निर्देशों के तहत डीओ खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग डॉ संगीता त्रिवेदी के मार्गदर्शन में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश कुमार अहिरवाल द्वारा दमोह शहर के विभिन्न आइस कैंडी एवं बच्चों की पेप्सी निर्माण ईकाइयों का औचक निरीक्षण किया गया एवं रेड आइस कैंडी एवं ऑरेंज आइस कैंडी के नमूनें जांच हेतु लिए हैं। निरीक्षण की कार्यवाही में सिंधी कैम्प दमोह स्थित दयाराम आइस कैंडी की निर्माण ईकाई की जांच कर रेड आइस कैंडी का नमूना जांच हेतु लिया गया है।
इसी तरह सिंधी कैम्प स्थित एस एस इंटरप्राइजेस प्रो प्रहलाद लालवानी से ऑरेंज आइस कैंडी के नमूनें जांच हेतु लिए गए हैं। इन आइस कैंडी के नमूनों को जांच हेतु भोपाल स्तिथ राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोग शाला भेजा गया है। जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अगर उक्त आइस कैंडी के नमूनें मानक स्तर के नहीं पाए जाते हैं तो इस संबंध में आइस कैंडी निर्माता के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
सैक्रीन की जांच कैसे करें-इस कैंडी या पेप्सी की कुछ मात्रा को खाकर देखेंएअगर उसमें सैक्रीन की मिलावट है तो खाने पर वह अधिक मिठास लिए हुए लगेगी कुछ देर पश्चात मुँह में कड़वाहट सी प्रतीत होगी।
प्रतिबंधित मेटानिल येलो कलर का परीक्षण कैसे करें-आइस कैंडी के घोल की कुछ मात्रा अलग से एक बर्तन में लेंएफिर उसमें हाइड्रोक्लोरिक एसिड की कुछ बूंदे डालें अगर उक्त घोल का रंग गुलाबी हो जाता है तो उसमें प्रतिबंधित गऊ छाप रंग या मेटानिल येलो कलर की मिलावट की पुष्टि हो जाती है।


.jpg)

.jpg)


0 Comments