Header Ads Widget

PM नरेन्द्र मोदी के हिमाचल प्रदेश के रिज मैदान से सीधा प्रसारण.. BJP कार्यालय में NRI पल्लव अग्रवाल के साथ भाजपा पदाधिकारियों ने देखा.. इधर नमो नमो पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सत्येन्द्र साहू प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त..

BJP कार्यालय में पीएम नरेंद्र मोदी का सीधा प्रसारण

दमोह। जिला भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष एड. प्रीतम सिंह की उपस्थिति में जिला पदाधिकारिओं, मोर्चा अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हिमाचल प्रदेश के रिज मैदान से देश वासियों के संबोधन को सीधा प्रसारण के माध्यम से एलईडी स्क्रीन पर देखा। 

इस अवसर पर श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आज से 8 साल पहले हम स्टार्टअप के मामले में कहीं नहीं थे, लेकिन आज हम दुनिया के तीसरे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम हैं। उन्होंने बताया कि करीब-करीब हर हफ्ते 1000 करोड़ की कंपनी हमारे युवा तैयार कर रहे हैं। हमारे देश में दशकों तक वोटबैंक की राजनीति हुई है अपना-अपना वोटबैंक बनाने की राजनीति ने देश का बहुत नुकसान किया है हम वोटबैंक बनाने के लिए नहीं, नए भारत को बनाने के लिए काम कर रहे हैं, पीएम आवास योजना हो, स्कॉलरशिप देना हो या फिर पेंशन योजनाएं, टेक्नोलॉजी की मदद से हमने भ्रष्टाचार की गुंजाइश को कम से कम कर दिया है. जिन समस्याओं को पहले स्थाई मान लिया गया था, हम उसके स्थाई समाधान देने का प्रयास कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के सीधा प्रसारण के दौरान अमेरिका के जॉर्जिया से दमोह पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रशंसक पल्लव अग्रवाल ने इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ देखा उन्होंने बताया कि वे भारतीय मूल के है लेकिन बचपन से अमेरिका में रहते हैं वहां उनका बिजनेस है और एक इंजीनियर के रूप में भी अपनी सेवाएं देते हैं भारत में समाज सेवा के लिए आए हैं मोदी जी के बहुत बड़े फैन हैं मोदी जी का सपना है कि भारत की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन का किया जाए उस में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए वे  भारत  आए हैं।

इस अवसर पर जिला महामंत्री गोपाल पटेल, जिला उपाध्यक्ष रूपेश सेन, ब्रज भूषण गर्ग, संजय सेन, अमित बजाज, जिला मंत्री संजय यादव, अर्चना अजय जैन, कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र सिंह परिहार, सह प्रभारी महेन्द्र जैन, शिव शंकर कुशवाहा, नर्मदा सिंह एकता,युवा मोर्चा अध्यक्ष भरत यादव, किसान मोर्चा अध्यक्ष हरिशचंद पटेल, मण्डल अध्यक्ष पवन तिवारी, देवकी नंदन पटेल, आई टी रिंकू गोस्वामी, जिला संयोजक एड कोशलेंद्र पाण्डेय, अनुपम सोनी, मोंटी रैकवार, रमाकांत गोस्वामी, देवल कोरी, जुगल अग्रवाल, राजेन्द्र चौरसिया, प्रीतम चौकसे, रश्मि वर्मा, प्रिंसी जैन, विजय लक्ष्मी चौबे, श्याम विश्वकर्मा, संभव सिंघई, श्याम दुबे, बाबू अग्रवाल, अर्चना जैन, राजू मिश्रा, मुकेश खरे, प्रदीप राय सहित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

सत्येन्द्र साहू पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष  बने 
दमोह। नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रिय अध्यक्ष विजय हटवार जी के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सरंक्षक स्वामी दयानंद की अनुमति व राष्ट्रीय संगठन मंत्री संसार सिंह करोतरा, डा.आशीष गुप्ता राष्ट्रीय समन्वयक, कोमल नरवरिया राष्ट्रीय महामंत्री की सहमति से नमो नमो मोर्चा भारत पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक राठौर ने दमोह के वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व प्रदेश कार्यकारणी सदस्य, साहू राठौर महासभा के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष सत्येन्द्र साहू को नमो नमो मोर्चा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मध्यप्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। एवम तत्काल प्रभाव से प्रदेश कार्यकारणी व समस्त जिलों में गठन करने का आदेश दिया है। 

 सत्येंद्र साहू के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर मोर्चा के पदाधिकारीओ ने उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ बधाईयां दी है व पूरे प्रदेश से बधाईयां दी जा रही है। बधाई देने वालों में विपिन साहू बैतूल, जे एल गुप्ता भोपाल, पंकज मेवाती खंडवा, सुनील साहू बड़वानी, हेमंत विश्वकर्मा नरसिंहपुर, बलवीर सिंह ठाकुर, राजेशविल्थरे, जितेंद्र साहू, निखिलमिश्रा, योगेश साहू,भोपाल, मुकेश यादव, मंटू खटीक, संजू भाऊ, मनीष जोसफ, राघवेंद्रठाकुर, आंनद यादव,सुमित अग्रवाल, सौरभ साहू, विक्रम ठाकुर, अक्क्षत गोस्वामी, अभिषेख इटोरिया, सचिन असाटी, आशीष पटेल,रजा खान, बसीम खान, लकी साहू,राहुल, पुष्पेंद्र, अंसुल, अमित, रोहित अठ्या दमोह, किशोर लहरपुरे, एन एल साहू, विक्की खोंगल, करण,विवेक,शानू, ऋषभ, मिनी, वसीम सहित पूरे प्रदेश से बधाईयां प्राप्त हो रही है। नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सत्येन्द्र साहू ने शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद आभार माना और कहा कि पद प्रतिष्ठा और नैतिकता बनाए रखकर अपने कर्तव्यों का ठीक से पालन करेंगे व शीघ्र अति शीघ्र सम्पूर्ण प्रदेश, जिलों, नगर, मंडल स्तर पर  गठन करेंगे।

Post a Comment

0 Comments