Header Ads Widget

मुस्लिम यूथ क्लब ने छात्र छात्राओं के लिए कॅरियर गाइडेंस सेमीनार आयोजित की.. जेपीबी गर्ल्स स्कूल में साइबर सुरक्षा अभियान तहत प्रशिक्षण कार्यशाला संपंन.. आरती सिंह भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय सचिव बनी..

 मुस्लिम यूथ क्लब की कॅरियर गाइडेंस सेमीना 

दमोह। नगर की निरंतर गतिशील सामाजिक संस्था मुस्लिम यूथ क्लब के द्वारा कॅरियर गाइडेंस सेमिनार का शानदार आयोजन किया गया।   मुस्लिम यूथ क्लब शहर कमेटी के सेक्रेट्री व जीनियस कोचिंग के डायरेक्टर मिर्जा इमरान बेग ने जानकारी दी कि छात्र छात्राओं को कॅरियर मार्गदर्शन देने के लिये अलग अलग विषय विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया।

 कमला नेहरू महिला महाविद्यालय से असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ मुहम्मद असलम, हँसवाहिनी कोचिंग के डायरेक्टर अवधेश श्रीवास्तव, एएस  मेमोरियल स्कूल के डायरेक्टर गुलाम सर और लर्निंग लिंक्स के डायरेकटर शोएब खान ने छात्र छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों में कॅरियर बनाने के लिये विस्तार से जानकारी दी। सभी काउँस्लर्स ने परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिये महत्वपूर्ण टिप्स सुझाए।
 मुस्लिम यूथ क्लब के संरक्षक डॉ नाजिर खान ने संचालन करते हुए कहा कि आर्थिक रूप से पिछड़े हुए लोगों को शिक्षित करने के लिये स्कूलों में और उनकी पसंद के कोचिंग संस्थानों में पढ़ाने के लिये मुस्लिम यूथ क्लब द्वारा हर स्तर पर प्रोत्साहित किया जाता है और ये सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।  इस अवसर पर मुस्लिम यूथ क्लब के शहर उपाध्यक्ष जीशान अराफात, कैशियर अब्दुल अनाम, जिला कोषाध्यक्ष व नोबल प्राइड स्कूल के डायरेक्टर शेख आबिद, हामिद चिश्ती व अलग अलग स्कूलों के छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।

साइबर सेल ने साइबर सुरक्षा हेतु प्रशिक्षण दिया 
दमोह। सायवर सेल द्वारा सायवर सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक डी आर तेनीवार के मार्गदर्शन में एवं अति पुलिस अधीक्षक शिवकुमार सिंह के निर्देशन में शासकीय जेपीबी कन्या उच्चतर माध्य मिक विद्यालय में शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को बैक ओटीपी फ्राड, एटीएम फ्राड, सोशल मीडिया आदि विषयो पर प्रशिक्षण दिया गया। 

प्रशिक्षण देने में सायवर सेल से प्रआर सौरभ टंडन, राकेश अठया एवं अजित दुबे ने साइबर क्राइम से होने वाली घटनाएं और उनसे बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिए। विद्यालय के प्राचार्य राज कुमार खरे एवं समस्त स्टाफ की उपस्थिति रही। संचालन व्याख्याता डीके जैन के द्वारा किया गया।

आरती सिंह भाशचे पार्टी की राष्ट्रीय सचिव बनी
दमोह। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष शक्ति स्वरूपा बहन संध्या जी के अनुशंसा में अखिल भारतीय कार्यकर्ता बैठक में शामिल सभी पदाधिकारियों से मिलकर आरती ठाकुर को भारतीय शक्ति चेतना पार्टी राष्ट्रीय सचिव का दायित्व मिला है

राष्ट्रीय सचिव आरती सिंह जी का कहना है कि जो मुझे पार्टी की जिम्मेदारी दी है वह पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाऊंगी और लगातार भारतीय शक्ति चेतना पार्टी देश के साथ साथ मध्य प्रदेश के दमोह की चारों विधानसभा के प्रत्याशी आने वाली विधानसभा का चुनाव लड़ने के लिए तैयार है और हम सब मिलकर अबकी बार जरूर सफलता प्राप्त करेंगे भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के दमोह में एक बैठक का आयोजन किया गया कार्यकर्ताओं महिला पुरुष ने बनाए जाने पर बधाई शुभकामनाएं दी।

Post a Comment

0 Comments