Header Ads Widget

पांच मामलों में फरार आरोपियों पर 26 हजार रूपये का ईनाम घोषित.. पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन ने कमीशन बढ़ाने PM के नाम ज्ञापन.. गायत्री परिजनों ने नशा विरोधी जागरूकता रैली निकाली.. विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर संगोष्ठी..

 पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन का PM के नाम ज्ञापन 

दमोह। मप्र पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन के आव्हान पर पेट्रोल एवं डीजल परकमीशन बढ़ाए जाने की मांग को लेकर जिला पेट्रोल पंप डीलर एशोसियेशन द्वारा प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन कलेक्टर महोदय को सौपा गया। ज्ञापन में आयल कंपनियों द्वारा डीलर्स के साथ अपनाई जा रही अन्याय पूर्ण नीतियों के कारण डीलर्स को एक्स्ट्रा ड्यूटी कटौती के कारण सभी डीलर्स को लाखों रुपए का नुकसान उठाने के हालात से अवगत कराया गया है। तथा प्रधानमंत्री से निवेदन करते हैं सहानुभूति पूर्वक विचार कर डीलर्स को हा रहे नुकसान का मूल्यांकन कर प्रतिपूर्ति करने की अपील की गई है। उल्लेखनीय है कि पेट्रोल पंप डीलर का पेट्रोल एवं डीजल पर कमीशन 2017 से नहीं बढ़ाया गया है जिसे तुरंत ही बढ़ाए जाने की मांग की गई है। 

फरार आरोपियों पर 26 हजार रूपये का ईनाम 

दमोह। एसपी डीआर तेनीवार ने जिले के 04 प्रकरण में फरार आरोपी पर 21 हजार रूपये तथा 01 प्रकरण में अज्ञात फरार आरोपी पर 05 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया है। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत हुये थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 24-2022 धारा 34;2 आबकारी एक्ट 132-177 एमव्ही एक्ट के तहत फरार अरोपी नबाब ऊर्फ साजिद निवासी गढ़ी मोहल्ला थाना कोतवाली, थाना मड़ियादो के अपराध क्रमांक 16-22 धारा 363, 366ए, 354ए, 354 डी, 34 ताहि 7-8 पाक्सो एक्ट, इजाफा धारा 376 ताहि के तहत फरार आरोपी ईश्वर कुशवाहा पिता भरोसे कुशवाहा निवासी दर्रा टोला मड़ियादो, अरविंद काछी पिता प्रताप काछी निवासी जैतपुर, अनिल काछी पिता रज्जू काछी निवासी पाठा, थाना नोहटा के अपराध क्रमांक 393-21 धारा 363, 366 ए, 376 ;2द्ध एन, 323 ताहि 5-6 पाक्सो एक्ट के तहत देशपत पिता सियाराम बेड़िया उम्र 30 साल निवासी लुहरगांव थाना गुनौर जिला पन्ना, अज्जू पिता बिहारी बेडिया उम्र 26 साल निवासी मेदवा थाना अमानगंज जिला पन्ना तथा थाना हिण्डोरिया के अपराध क्रमांक 67,2022 धारा 498ए, 306, 34 ताहि दहेज एक्ट के तहत बृजेश बसोर पिता गिरधारी बसोर उम्र 22 साल निवासी सुनपुरा थाना हिण्डोरिया प्रत्येक पर 03-.03 हजार रूपये के मान से 21 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया है।

इसी प्रकार थाना तेन्दूखेड़ा के अपराध क्रमांक 34-2021 धारा 376 ;3द्ध, 305 ताहि पाक्सो एक्ट के तहत अज्ञात आरोपी पर 05 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया है।  पुलिस अधीक्षक श्री तेनीवार ने जानकारी दी है कि उक्त मामले के फरार आरोपी को जो कोई व्यक्तिए कर्मचारीए अधिकारीए आरोपी को गिरफ्तार करेगा या करायेगा या ऐसी उपयुक्त सूचना देगा जिससे फरार आरोपी की गिरफ्तारी संभव हो सकेए ऐसे व्यक्ति को पुलिस अधीक्षक द्वारा नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत किया जायेगा। उक्त ईनाम प्रदान करने के संबंध में पुलिस अधीक्षक का निर्णय अंतिम होगा।

गायत्री परिजनों ने जागरूकता रैली निकाली

दमोह। नशा नाश की जड़ है भाई, इसके फल अतिशय दुख दायी, "पिटती पत्नि, बिकते जेवर, बदल शराबी अपने तेवर"।  "बीड़ी पीकर खांस रहा है , मौत के आगे नाँच रहा है", इस तरह के अनेकों नारे लगाते हुए गायत्री परिवार के महिला पुरुषों ने अंतर्राष्ट्रीय तंबाखू निषेध दिवस पर शहर में एक वाहन रैली निकाली।  
गायत्री परिवार के सजे हुए वाहन *ज्ञान रथ* से माइक से नगर वासियो को संदेश देते हुए डॉ आलोक सोनवलकर ने नशे से होने वाले नुकसान को विस्तार से बताते हुए अपील की कि जो नशा करते है उनका तो स्वास्थ, धन तो नष्ट होता ही है किन्तु घर के सदस्यों को भी कई तरह की मानसिक परेशानियों, कुंठाओं से जूझना पड़ता है। वरिष्ठ साहित्यकार नरेंद्र दुबे ने कहा कि नशा एवं नाश में सिर्फ एक मात्रा का आगे पीछे हो जाना यह बताता है कि जो नशा है वास्तव में वो नाश की ओर ले जाता है। गायत्री परिवार के लोग अनेक वर्षों से नशा मुक्ति रैली प्रतिवर्ष निकालकर शहर वासियों को जागरूक करने का कार्य कर रहे है जो वास्तव में सच्ची समाजसेवा है।

इस नशा मुक्ति रैली में गायत्री परिजनों के साथ सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र बजाज, व्यापारी संघ अध्यक्ष संजय यादव, हरभजन लाल अरोरा मामाजी एग्रो,सरदार राजेन्द्र सिंह बग्गा, गोविंद सिंह बग्गा, दिलमीत सिंह खंडूजा सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने शहर की परिक्रमा की। गायत्री परिवार के पंकज हर्ष श्रीवास्तव ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि नशा खरीदने में पैसा खर्च होता है,फिर स्वास्थ्य खराब होने पर इलाज में पैसा खर्च होता है, जबकि यह पैसा अपने परिवार के सदस्यों की उत्तम शिक्षा, कोचिंग एवँ अच्छे रहन सहन पर खर्च होना चाहिये। सभी को धन्यवाद देते हुए रैली का समापन गायत्री शक्तिपीठ पर हुआ।


विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर संगोष्ठी आयोजित
दमोह। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर अभिषेक जन जागृति समाज कल्याण समिति के तत्वाधान में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता पं आशीष शुक्ला द्वारा की गई। संगोष्ठी में तम्बाकू के खतरों और स्वास्थ्य पर इसके नकारात्मक प्रभावों के प्रति लोगों में जागरूकता व निकोटीन और  तम्बाकू व्यवसाय का पर्यावरण पर पड़ने वाले बुरे प्रभाव मुख्य विषय रहा। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए पं शुक्ला ने कहा कि तंबाकू एक धीमा जहर है, तंबाकू का सेवन करने वालों की मृत्यु दर प्रतिवर्ष बढ़ती जा रही है। इसका एकमात्र कारण सरकार द्वारा सख्त कानून नहीं बनाया जाना है। तंबाकू व उससे बने उत्पाद मानव जीवन के लिए बहुत घातक हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में तंबाकू उत्पादों की जिस तरह बिक्री हो रही है, उसे देख कुछ देर के लिए ऐसा लगता है कि यहां गरीबी है ही नहीं। तंबाकू से होने वाले 70% कैंसर रोगी होते हैं। सरकार चाहे या ना चाहे लेकिन हम या आप चाहेंगे तो यह जरूर बंद हो सकता है। कार्यक्रम को झरना वर्मा एवं राकेश अहिरवाल ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी सदस्य एवं अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।   

Post a Comment

0 Comments