Header Ads Widget

धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती.. भाजपा भोपाल सम्मेलन में दमोह से अनेक पदाधिकारी शामिल हुए.. संजय पटेल बने भाशचेपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष.. स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव हेतु शिक्षक संघ की बैठक.. सेवानिवृत्त शेख हनीफ खान का हुआ सम्मान..

धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती

दमोह। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती राजपूत क्षत्रिय महासभा के द्वारा धूमधाम के साथ मनाई गई। इस मौके पर गुरुवार शाम जबलपुर नाका कलेक्ट्रेट कार्यालय के समीप स्थित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई वही शहर के मुख्य मार्गो से बाइक वाहन रैली निकाली गई।

 जिला राजपूत क्षत्रिय महासभा द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस बार भी 2 जून को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर महाराणा प्रताप प्रतिमा पर माल्या को पुष्पांजलि कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ जनों के साथ आमंत्रित अतिथि एवं युवा तरुणाई उत्साह के साथ शामिल हुई। इस अवसर पर निकाली गई बाइक वाहन रैली में डीजे की धुन पर युवाओं का उत्साह देखने लायक रहा।
महाराणा प्रताप चौक जबलपुर नाका से प्रारंभ हुई वाहन रैली किल्लाई नाका, तीन गुल्ली, स्टेशन चौराहा, घंटाघर, अंबेडकर चौक, कीर्ति स्तंभ, बेलाताल होते हुए महाराणा प्रताप सामुदायिक भवन जटाशंकर के पास पहुंचकर संपन्न हुई। जयंती समारोह को सफल बनाने में  वरिष्ठ पत्रकार नारायण सिंह ठाकुर, एडवोकेट देवी सिंह राजपूत, इंजीनियर अमर सिंह राजपूत, जिला अध्यक्ष राकेश सिंह हजारी, अध्यक्ष लक्षमण सिंह राजपूत, सुनील ठाकुर, राशू चौहान, यशपाल ठाकुर, प्रभात सिंह राजपूत सहित युवाओ की मौजूदगी रही।

 भोपाल सम्मेलन में अनेक पदाधिकारी शामिल हुए

दमोह। भोपाल के लाल परेड  मैदान में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की उपस्थिति में संपन्न हुई जिसमें मुख्य्मंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, सह प्रभारी पंकजा मुंडे, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, कैबिनेट मंत्री के साथ बीजेपी संगठन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में दमोह जिला अध्यक्ष एड प्रीतम सिंह की अगवाई में जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, प्रकोष्ठ संयोजक भी शामिल हुए।  

इस मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जेपी नड्डा को धन्यवाद देते हुए आगामी चुनाव में झंडा गाड़ने की बात कही,वहीं जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि हमारी पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूरी में निकलने वाली भगवान जगन्नाथ यात्रा का उदाहरण देते हुए कहा कि जगन्नाथ जी का रथ कौन खींचता है किसी को नहीं पता। सभी रस्सी को हाथ लगाते हैं और अविरल चलता जाता है। यही स्थिति बीजेपी की भी है हमारे कार्यकर्ता हाथ लगाते हैं और पार्टी चल पड़ती है।

संजय पटेल बने भाशचेपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष
दमोह। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष शक्ति स्वरूपा बहन संध्या जी के अनुशंसा में अखिल भारतीय कार्यकर्ता बैठक में शामिल सभी पदाधिकारियों से मिलकर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष का दायित्व संजय पटेल को सौंपा गया है।

 जिस पर संजय पटेल जी का कहना है कि जो मुझे भारतीय शक्ति चेतना पार्टी जिला युवा मोर्चा की जिम्मेदारी शक्ति स्वरूपा बहन राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय शुक्ला जी ने जिम्मेदारी दी है वह पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाऊंगा और लगातार भारतीय शक्ति चेतना पार्टी दमोह की चारों विधानसभा के प्रत्याशी आने वाली विधानसभा का चुनाव लड़ने के लिए तैयार है और हम सब मिलकर अबकी बार जरूर सफलता प्राप्त करेंगे और इस बार युवा बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के दमोह में एक मीटिंग का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई शुभकामनाएं दी।

स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव हेतु शिक्षक संघ की बैठक 
दमोह।
मध्यप्रदेश शिक्षक संघ की “स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव“ को लेकर वर्चुअल बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष लच्छीराम जी इंगले ने की। बैठक का सफल संचालन श्री क्षत्रवीर सिंह जी राठौर ने किया। बैठक में अमृत महोत्सव के प्रदेश संयोजक श्री देव कृष्ण जी ब्यास राष्ट्रीय सह महामंत्री श्री संजय कुमार राऊत क्षेत्रीय प्रमुख श्री विजय कुमार सिंह श्री किशन लाल जी नाकड़ा एवं प्रदेश के सभी पदाधिकारियों संभागीय एवं जिला पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक की शुरुवात में प्रांतीय उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार जैन (दमोह) द्वारा सरस्वती वंदना के उपरांत की शुरुवात की गई।

 बैठक में तय हुआ कि 5 जून तक पूरे जिले की अमृत महोत्सव की समितियां बनाकर पीडीएफ के रूप में भेजेंगे। मध्यप्रदेश के समस्त जिलों की सूची के संकलन का दायित्व व राष्ट्रीय स्तर पर भेजने का दायित्व प्रांतीय उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार जैन दमोह को सौपा गया। 5 जून के बाद 10 जून तक विकासखंड स्तर की समितियों का गठन कर नाम भेजे जाएंगे। प्रदेश में अमृत महोत्सव मैं वक्ता प्रशिक्षण भी शीघ्र आयोजित किया जाएगा। ऐसे ही संभाग एवं जिलों पर भी प्रशिक्षण का आयोजन होगा।बैठक में शिक्षको की समस्याओं व मांगो पर किये गए कार्यो पर चर्चा की गई। जिसमें 30-35 वर्ष से एक ही पद पर कार्य कर रहे शिक्षको व प्रधान अध्यापकों का पदनाम परिवर्तन, नवीन शिक्षक संवर्ग को नियुक्ति दिनाँक से वरिष्ठता के आधार पर क्रमोन्नति प्रदान करने एवं ब्ड राइज में चयनित शिक्षको को जबरन कार्यमुक्त किये जाने पर रोक लगाने आदि महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सार्थक चर्चा हुई। बैठक में दमोह जिले से जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र जैन, पारस कुमार जैन संभागीय सचिव, विनयमोहन मिश्रा जिला सचिव की उपस्थिति रही।

सेवानिवृत्त शेख हनीफ खान का हुआ सम्मान
दमोह।
शासकीय हुई उच्चतर माध्यामिक विघालय दमोह में लद्युवेतन कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष श्री शेख हनीफ की सेवानिवृत्ति उपरांत विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मप्र लद्यु वेतन कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष महेन्द्र शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि मप्र लिपिक वर्ग शास.कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष राकेश हजारी जी एवं मप्र लद्युवेतन कर्मचारी संघ के संभागीय अध्यक्ष पवन शर्मा, जबलपुर संभागीय अध्यक्ष अजय दुबे  रहें। मंचासीन अतिथियों ने श्री शेख हनीफ खान के शासकीय सेवा कार्यो की तारीफ करने हुए उनके स्वास्थ्य एवं सुखद जीवन की कामना की। 

शासन द्वारा मान्यता एवं गैर मान्यता प्राप्त संघो के जिलाध्यक्षों एवं पदाधिकारियां ने श्री शेख हनीफ खान को शाल, श्रीफल एवं उपहार भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर कीरत प्रसाद यादव संरक्षक, मनोज चौबे कार्यवाहक अध्यक्ष, जिला सचिव प्रमोद अहिरवार, अभिषेक सिंह राजपूत, बाबूलाल विश्वकर्मा, देवकुमार रजक, रमेश अहिरवार, उजियार सिंह, नारायण सिंह, मनोहर लाल, पूरन सेन, आरिफ खान आदि की उपस्थिति रहीं। कार्यक्रम का संचालन श्री बी.एम.दुबे स्वास्थ्य विभाग ने किया एवं आभार आलोक सोनवलकर ने व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments