कांग्रेस कार्यकर्ता चुनावों में रखें पैनी नजर- लखन घनघोरिया
दमोह। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं नगरीय निकाय चुनाव की लेकर सागर की संभागीय बैठक समस्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व जिला पंचायत सदस्यों, जनपद सदस्यों, पूर्व पार्षदो एवं कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक जबलपुर नाका स्थित निजी रेस्टोरेंट में आयोजित की गई।
बैठक में सागर संभाग के प्रभारी एवं विधायक लखन घनघोरिया ने अपने संबोधन में कहा कि सभी के क्षेत्रों में पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनावों का विगुल बज चुका है और यही चुनावो में हमे सफलता हासिल करनी है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी सत्ता में है वह धनबल बाहुबल का उपयोग कर चुनावों को प्रभावित करने का प्रयास करेगी ऐसे में हमें सजग और चौकस रहना होगा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनु मिश्रा ने कहा निर्वाचन संबंधी सी.डी. एवं बुकलेट प्राप्त हो चुकी है ऐसे में जिस संभावित कांग्रेस प्रत्याशी को परेशानी आती है वह जिला कांग्रेस कार्यालय प्रभारी को सुचित करें।

विधायक हर्ष यादव, तरवर सिंह, नीरज दीक्षित, शिव दयाल बागरी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेवा चौधरी सागर, शारदा पाठक पन्ना, नवीन साहू टीकमगढ़, प्रकाश घोसी निवाड़ी, लखन पटेल छतरपुर, पूर्व विधायक प्रताप सिंह, नारायण प्रजापति, संगठन प्रभारी सतीश जैन, यशपाल ठाकुर, वीरेन्द्र ठाकुर, नितिन मिश्रा, मंजीत यादव, रजनी ठाकुर, तान्या सालोमन, मनीषा दुबे, लक्ष्मण सींग, प्रदीप खटीक ने भी पंचायत नगरीय निकाय चुनावी संबंधी टिप्स देते हुए कहा कि पंचायत एवं नगरीय चुनावों पंचायतां एवं वार्डो में भाजपा के प्रत्याशियो की भरमार है ऐसे में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत निश्चित है। इस अवसर पर भगवान दास चौधरी, निधि श्रीवास्तव, अमिता सिंह, प्रीति गौतम, सर्हदा बानो, हेमंत ठाकुर पार्षदों सहित संभागीय कांग्रेस पदाधिकारियों की उपस्थिति रहीं।
युवा मोर्चा दीनदयाल मंडल की कार्यकारिणी घोषित
दमोह। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा एवं युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार, प्रदेश महामंत्री एवं युवा मोर्चा प्रभारी कविता पाटीदार की अनुमति एवं जिला प्रभारी अभिलाष पांडे, भाजपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट प्रीतम सिंह लोधी एवं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भरत यादव की अनुशंसा पर युवा मोर्चा मंडल दीनदयाल नगर के अध्यक्ष राजुल चौरहा ने मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा की है।
जिसमें नगर उपाध्यक्ष सूरज नामदेव, अखिलेश चौबे, मयंक यादव, मोना कुरैशी, नगर महामंत्री पीयूष असाटी, संजय कुशवाहा, नगर मंत्री शुभम तिवारी, पंकज अहिरवार, अंकित असाटी, ओजस्वी राय, नगर कोषाध्यक्ष शशिकांत भारती, सह कोषाध्यक्ष विशाल चौबे, कार्यालय मंत्री आदर्श मिश्रा, सह कार्यालय मंत्री रोहन जैन, मीडिया प्रभारी आयुष जैन, सह मीडिया प्रभारी कौशल चौरहा, सोशल मीडिया प्रभारी विकास चौधरी, सोशल मीडिया प्रभारी दीपक पटेल सहित कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की है।
नर्मदा सिंह एकता ने बनगांव से नामांकन भरा..
दमोह। क्षेत्र क्रमांक 11 बनगांव से जिला पंचायत सदस्य की प्रत्याशी बहिन नर्मदा सिंह एकता ने अपना नामांकन पत्र जमा किये4 है।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष पंडित बिहारी लाल गौतम जी, वरिष्ठ साहित्यकार नरेन्द्र दुबे, नपा अध्यक्ष श्रीमती मालती असाटी, भाजपा की वरिष्ठ नेत्री बहिन कविता राय की मौजूदगी में किया नामांकन फार्म दाखिल।
राकंपा के जिलाध्यक्ष सोनू अठया देंगे इस्तीफा
दमोह। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी दमोह जिला अध्यक्ष सोनू सिंह अठया जल्द ही पद से इस्तीफा देने जा रहे है। मीडिया से चर्चा में कहा है कि पार्टी में ना सम्मान नहीं मिल पा रहा है और अभी तक पार्टी की सामग्री उपलब्ध नहीं हुई है और ना पार्टी जिला में कार्यलय की व्यवस्था कर रही है। पार्टी के पदाधिकारी इस विषय पर कोई विचार विमर्श नहीं कर रहे हैं। सोनू सिंह अठया का कहना है कि पार्टी इस मुद्दे पर अगर कोई व्यवस्था नहीं करती तो दो से तीन के अंदर पार्टी से हम सभी इस्तीफा दे देंगे।
उपभोक्ता आयोग ने सहारा की सेवा में मानी कमी
दमोह। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग ने परी वादियो का जमा पैसा ब्याज सहित निर्धारित समय अवधि में वापस ना करने के मामले में अनवेदक सहारा इंडिया की सेवा में कमी मानते हुए 2 माह के भीतर जमा राशि 6% वार्षिक ब्याज, सेवा में कमी में 2000 तथा वाद व्यय में 2000 रु भी भुगतान करने का आदेश आयोग के अध्यक्ष ऋषभ कुमार सिंधई एवं सदस्य पंकज यादव ने पारित किये है।
प्रकरण में परिवादी गणों की ओर से किशोरी लाल ताम्रकार एडवोकेट द्वारा पैरवी की गई है परिवाद के मुताबिक पिपरिया चंपत निवासी कमलेश सोनी ने अनावेदक सहारा इंडिया योजना में 1 लाख रूपये, राजेंद्र खंडूजा ने 10 हजार रूपये, पथरिया निवासी सोमनाथ पटेल ने डेढ़ लाख रुपए, कैलाश नेमा ने 36 हजार रुपए निर्धारित समय अवधि के लिए जमा किए थे परिपक्वता अवधि पश्चात जब रुपयों की मांग ब्याज सहित की गई तो अनावेदक सहारा इंडिया ने जमा राशि ब्याज सहित देने से इंकार कर दिया था पीड़ितों ने अनावेदक से कई बार जमा राशि की मांग की गई थी लेकिन राशि वापस ना मिलने पर अपने अधिवक्ता के माध्यम से उपभोक्ता आयोग में मामले प्रस्तुत किए थे
0 Comments