Header Ads Widget

श्रुत पंचमी पर आर्यिका संघ के सानिध्य में जिनवाणी मां की शोभायात्रा निकली.. नशिया मंदिर में हुए कार्यक्रम, जैन मिलन की बैठक.. सीसीएलई प्रशिक्षण के दूसरे दिन अनेक प्रतियोगिताएं.. भारती योगेंद्र कुशवाहा ने जिला पंचायत सदस्य हेतु नामांकन भरा.. विश्व साइकिल दिवस पर रैली..

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी मां की शोभायात्रा निकली

दमोह। श्रुत पंचमी महोत्सव के अवसर पर आर्यका रत्न मृदुमति माताजी के मंगल सानिध्य में जिनवाणी की शोभायात्रा निकाली गई।शोभा यात्रा दमोह के सिटी नल से प्रारंभ होकर पुराना थाना होती हुई दमोह के हृदय स्थल घंटाघर से नन्हे मंदिर जैन धर्मशाला पहुंची। शोभायात्रा में पाठशाला के बच्चे सबसे आगे धर्म ध्वजा लेकर आगे चल रहे थे।
 उनके पीछे अपने सिर पर सुसज्जित शास्त्रों को लेकर श्रावकगण कतार बद्ध चल रहे थे। जिनमें प्रमुख रूप से कुंडलपुर कमेटी के अध्यक्ष संतोष सिंघई शामिल थे। जैन पंचायत के अध्यक्ष सुधीर सिंघई ज्ञान रथ पर सवार थे। इसके पीछे बड़ी संख्या में महिलाएं मंगल गीत गाती हुई चल रही थी। इस मौके पर कुंडलपुर कमेटी के नवीन निराला, शैलेंद्र मयूर, सुनील वेजिटेरियन, संजीव शाकाहारी के साथ नन्हे मंदिर कमेटी के चक्रेश सर्राफ संजय बड़े, राजेश हिनोति, राजू नायक, संतोष अविनाशी आदि की उपस्थिति रही।
शोभा यात्रा नन्हे मंदिर जैन धर्मशाला पहुंची जहां पर यंत्र जी के अभिषेक के पश्चात पूजन एवं आरिका श्री के मंगल प्रवचन हुए आरिका श्री ने कहा कि श्रुत पंचमी का दिवस वह पावन महान दिवस है जिस दिन से जैन धर्म की लिपिबद्ध साहित्यिक परंपरा का शुभारंभ हुआ था मुनि श्री पुष्पदंत जी एवं भूतवाली महाराजाओं ने आज से ताड़ पत्रों पर तीर्थंकरों की साक्षात वाणी को लिपिबद्ध करना प्रारंभ किया था और उन्होंने षटखंडागम जैसे मूलभूत ग्रंथों की रचना की थी
 इसके पूर्व संतो और श्रावक गणों का ज्ञान इतना प्रखर होता था कि उन्हें लिखने की आवश्यकता नहीं पड़ती थी किंतु स्मृति कमजोर होने के साथ ही आज से ही ग्रंथों की रचना प्रारंभ हुई थी यदि ग्रंथ नहीं होते तो धर्म की ज्ञान गंगा हम तक नहीं आ पाती ग्रंथों के माध्यम से ही आज भी आचार्यों की धर्म देशना हम सबको प्राप्त हो रही है इसका उपकार हम कभी नहीं चुका सकते आचार्यों का हम पर बहुत बड़ा उपकार है कि आज भी मोक्ष कल्याण के लिए हम पुरुषार्थ कर सकते हैं ग्रंथों की आराधना हमारा मूल कर्तव्य है इनका संरक्षण एवं संवर्धन हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए क्योंकि जिनवाणी के द्वारा ही हमारा कल्याण हो सकता है।

श्रुत पंचमी पर नशिया मंदिर में हुए कार्यक्रम
दमोह।
अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद प्रियकारिणी संभाग नशिया मंदिर शाखा दमोह ने श्रुत पंचमी पर्व पर नशिया मंदिर में जिनवाणी शास्त्रो के रख रखाव हेतु धार्मिक पुस्तको पर कवर चढ़ाये। मंदिर जी में अलमारी की सफाई आदि कार्य कियें।
 श्रतु पंचमी पर सभी ने श्रुत पूजन एवं सरस्वती पूजन किया। जैन धर्म में इस दिन का बहुत महत्व होता है, जिनवाणी माता ही सच्ची मां है जो हमें सही मार्ग बताती है। इसमें प्रांतीय सह सचिव रोहिणी जैन, अध्यक्ष कविता जैन, उपाध्यक्ष सीमा जैन दिंगबर, सह सचिव चन्द्रप्रभा जैन, अनिता चौधरी, रोशनी जैन की उपस्थिति रहीं। 

श्रुत पंचमी आयोजन हेतु जैन मिलन की बैठक..
दमोह। मां जिनवाणी की आराधना का महापर्व- श्रुत पंचमी के भव्य आयोजन व अन्य कार्याे पर चर्चा हेतु दिलेश चौधरी के निवास पर शुक्रवार को रात्रि आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। भगवान श्री महावीर स्वामी की सामूहिक वंदना के साथ पूर्व बैठक के प्रतिवेदन का वाचन किया गया। इस बैठक के महत्वपूर्ण विषय श्रुत पंचमी महोत्सव को मनाने पर चर्चा उपरांत कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। जिसमे दमोह नगर के समस्त जैन मंदिरों में संचालित पाठशाला के बच्चो द्वारा माँ जिनवाणी की सेवा के रूप में जिनवाणी आसन अलमारियों की साफ सफाई का कार्य, प्रश्नमंच का आयोजन व पुरुस्कार वितरण आदि कार्यक्रम को अंतिम रूप से सहमति प्रदान की गई।
 मिलन की बैठक में वरिष्ठ सम्मान समारोह, प्रश्नोत्तरी व मिलन कार्याे के आयोजन पर चर्चा की गई। तीर्थंकर प्रभु की दिव्य ध्वनि से प्राप्त वाणी, जो समस्त जीवों के कल्याण की आधार है, उस वाणी के लेखन कार्य के क्रम में प्रथम ग्रंथ के लेखन की पूर्णता ज्येष्ठ शुक्ल पंचमी इसी तिथि को हुई थी। तभी से सभी श्रावकों ने इस तिथि को विशेष पर्व को मनाना प्रारम्भ हुआ।  मीडिया प्रभारी जयकुमार जैन पुरा ने बताया कि बैठक उपरांत श्रुत पंचमी पर जैन मिलन परिवार के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नसिया जी जैन मंदिर जैन मिलन प्रमुख नगर शाखा एवम पाठशाला के बच्चो द्वारा मंदिर जी मे विराजित जिनशासन जिनवाणी की साफ सफाई का काम  भक्तिभाव से सभी बच्चो व शिक्षिकाओं ने मिलजुकर सम्पन्न किया।
 महापर्व के संध्याकालीन कार्यक्रम मे बच्चो की प्रश्नोत्तरी का आयोजन रात्रि 8बजे किया गया। जिसमें अनेक बच्चो ने भाग लिया। जैन मिलन नगर शाखा द्वारा सभी बच्चो को पुरुस्कार वितरण किये गए। इस अवसर पर नगर शाखा अध्यक्ष वीर सुधीर जैन डबलू, वीर अरुण जैन (कोर्ट) मंत्री ,वीर मुकेश जैन कोषाध्यक्ष, वीर जवाहर जैन सह कोषाध्यक्ष, अतिवीर दिलेश चौधरी,राकेश जैन एड., राकेश पलन्दी, ज्ञानेंद्र इटोरया, जिनेन्द्र उस्ताद आदि की उपस्थिति रही।

सीसीएलई प्रशिक्षण के दूसरे दिन अनेक प्रतियोगिताएं 
दमोह। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय  के नवनिर्मित सभा कक्ष में चल रहे सतत एवं व्यापक मूल्यांकन विषय पर आधारित प्रशिक्षण में  अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिनमें आशु भाषण, वाद विवाद ,प्रश्न मंच ,पोस्टर निर्माण नाटक प्रमुख रही ।
प्रशिक्षणार्थियों को 4 सदनों में विभाजित किया गया है जिनके मध्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं रिसोर्स पर्सन द्वारा शिक्षक/ शिक्षिकाओं को निर्देशित किया गया  कि कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियों के भी हमें चार सदन तैयार करना है। इन सादनों के बीच पाठ्य सहगामी क्रियाएं आयोजित करना है और विद्यार्थियों के कौशलों का विकास एवं पहचान सुनिश्चित करनी है।

जिला शिक्षा अधिकारी एसके मिश्रा उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य के के पांडे ए डी पी सी एस के असाटी ए पी सी मोहन राय ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को शील्ड द्वारा पुरस्कृत किया। रिसोर्स पर्सन पूर्ण लग्न एवं निष्ठा के साथ प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं कार्यक्रम का संचालन प्रमुख रूप से श्रीमती प्रेमलता उपाध्याय एवं बारी-बारी से सभी रिसोर्स पर्सन एमके जैन, अर्जुन पटेल ,कमलेश सेन, मुकेश तिवारी, विजय असाटी, डॉ राजकुमार नामदेव, प्रशांत जैन, उमा शंकर चौबे ,अजय जैन, संदीप जैन द्वारा किया जा रहा है।

भारती ने जिला पंचायत सदस्य हेतु नामांकन भरा
दमोह। कई सालों से चर्चाओं में रहे विशेषकर कोरोना काल के समय से ही योगेंद्र कुशवाहा समाज सेवा का कार्य करते आ रहे हैं, कोरोना के समय में योगेंद्र कुशवाहा ने अपने टिकरी बुजुर्ग क्षेत्र में लगातार मास्क साबुन सैनि टाइजर एवं सब्जी का वितरण किया था जिससे लोगों को बीमारियों से बचाया जा सके ऐसे लॉकडाउन के समय में हर संभव मदद करने से योगेंद्र कुशवाहा का क्षेत्र में काफी अच्छी पहचान बन गई लोगों की समाज सेवा करना ही उनका उद्देश्य था आज जनता के आशीर्वाद से जनता के द्वारा टिकरी बुजुर्ग की तैयारी जिला पंचायत सदस्य के रूप में कराई गई योगेंद्र कुशवाहा क्षेत्रवासियों के आह्वान पर जिला पंचायत सदस्य का फॉर्म डाला गया।

 योगेंद्र कुशवाहा ने बताया कि हमने जन सेवा का कार्य किया है और करते भी रहेंगे यह चुनाव मैं नहीं मेरे क्षेत्र की जनता लड़ रही है मेरा  तो क्षेत्र की जनता से निवेदन है कि जो भी प्रत्याशी आपके पास चुनाव लड़ने या आपकी वोट मांगने आए तो उनसे सिर्फ यही कहना कि हम आपको किस आधार पर वोट दें।भारती योगेंद्र कुशवाहा का यह कहना है कि मुझे अपने कार्य अपनी योग्यता पर चुनाव लड़ना है दारु मुर्गा पैसा बांट कर नहीं मुझे यह चुनाव क्षेत्रवासियों के सहयोग लड़ना है। मेरे प्यारे क्षेत्रवासियों आप सभी के माता-पिता के चरणो में नमन करते हुए आप सभी मतदाताओं से विनम्र निवेदन है जात-पात से ऊपर उठकर अपनी समझदारी के साथ योग्य प्रत्याशी को ही वोट करना और अपना आशीर्वाद प्रदान करना।

विश्व साइकिल दिवस पर  रैली का आयोजन
दमोह। युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के आदेश अनुसार एवं नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी सुधीर सिंह के निर्देशन विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल रैली का आयोजन नेहरू युवा केंद्र और बुंदेलखंड नव निर्माण संगठन एवं युवा जन कल्याण समिति की सहभागिता से 
किया गया।

 कीर्ति स्तंभ से प्रारंभ कर रैली का समापन किल्लाई नाके पर किया गया। स्वयंसेवक अंकित बसेडिया ने बताया कि साइकिल चलना सबसे अच्छी एक्ससाइज़ है आज लोग फिट रहने के लिए जिम में जाकर सायकिलग करते है परंतु सायकिल चलाने से परहेज करते है स्वास्थ्य रहने के लिए सबसे अच्छा साधन है जिसमे कोई शुल्क नही लगता और पर्यावरण भी शुद्ध रहता है कार्यक्रम में अनुराग गौतम,निर्मल राठौर, अशुतोष गौतम, शुभम बड़करे, विकास सोनी, रामदीन पटेल, पवन झा, अभिमन्यु दुबे, सत्यम सिंह, संचित अग्रवाल सहित अन्य लोगो की उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments