जयकारो के साथ हुआ महाआरती का आयोजन..
दमोह। श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के निर्देशन में हर माह की तरह इस माह भी जबेरा एवं बटियागढ़ के कृषि उपज मंडी में प्रथम रविवार में मासिक महाआरती का भव्य आयोजन किया गया। सबसे पहले दो दो मीनट के मां गुरुवर जी के जयकारे लगाए गए गुरूवर जी के जयकारे कुमारी सुदीक्षा ठाकुर जबेरा एवं माता जी के जयकारे कुमारी देवकी जी ने लगाए। आरती मैं बैठने वालों को सौभाग्य दद्दू सेन जलहरी, श्रीमती रश्मि सेन, श्रीमती प्रियंका अहिरवार, श्रीमती केसर ठाकुर जबेरा, महेंद्र जलहरी, श्रीमती बसंती लोधी, प्रकाश चंद भाट खमरिया, प्रह्लाद सिंह सिमरी, सुरेश राय कोरता, देवी सिंह टिकरी को प्राप्त हुआ। इन लोगों ने दिव्य मंच के समक्ष बैठकर आरती उतारी। आरती का संचालन घनश्याम विश्वकर्मा घटेरा वालों ने किया, आरती के
पश्चात संगठन की विचारधारा बताने के लिए चिंतनो का संचालन मलखान सिंह
चोपरा वालो ने किया। प्रथम कड़ी में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी महिला मोर्चा
की ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती मालती ठाकुर ने कहा कि हम अपनी पूरी ऊर्जा शक्ति
के साथ समाज में हो रहे अनीति अन्य धर्म का सामना करें एवं पुरजोर विरोध
करें संगठन का लक्ष्य समाज को नशा, मांश से मुक्त कर चेतना बान बनाना है। पार्टी की जिला सचिव श्रीमती ललिता पाल ने कहा कि हमारा
जीवन तो आते जाते चले ही जाना है लेकिन हमें जितना समय मिला है हम अपने
जीवन का कुछ समय श्री शक्तिपुत्र जी महाराज द्वारा बताएं नियमों पर चलकर
समाज कल्याण का कार्य करें। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री संजय पटेल ने कहा कि श्री शक्तिपुत्र
जी महाराज जी से भूत भविष्य वर्तमान गुरुवर द्वारा 10-20 शिष्यों को लेकर
यात्रा तय की गई थी गुरुवर की तप तपस्या से आज पूरे देश में दीक्षा प्राप्त
लाखों शिष्य धर्म रक्षा राष्ट्र रक्षा और मानवता की सेवा के लिए दिन रात
लगे हुऐ है।
भगवती मानव कल्याण संगठन के जिला प्रभारी शोभा
सिंह राजपूत ने हम बदलेंगे जग बदलेगा सबसे पहले हम बदलें हम नशा मुक्त हो
मांसाहार मुक्त हो चेतना वान चरित्रवान हो समाज अपने आप बदलता जाएगा। संगठन के जिलाध्यक्ष सुजान सिंह ने कहा
कि भगवती मानव कल्याण संगठन ही समाज में हो रहे अनित्य ने धर्म भ्रष्टाचार
के खिलाफ में कार्य करना है और धर्म सम्राट विद चेतना पुरुष योगीराज श्री
शक्तिपुत्र जी महाराज द्वारा सिद्धाश्रम धाम जिला शहडोल तहसील ब्यौहारी में
होने वाले 3,4,5 अक्टूबर 2022 मे त्रीदीवासीये शक्ति चेतना जन जागरण विशाल
शिविर होने जा रहा है जिसमें आप सभी जाति धर्म संप्रदाय के लोग सादर
आमंत्रित हैं उस शिविर में रहने खाने पीने की निःशुल्क व्यवस्था की जाएगी।
इसी क्रम में भगवती मानव कल्याण संगठन के जिला प्रभारी बलराम सिंह एवं केंद्रीय उपप्रचार मंत्री भुज्जी भैया ने अपने विचार रखे। आभार किसान मोर्चा जबेरा के ब्लॉक अध्यक्ष प्रहलाद यादव यादव
ने किया।
30 जून को एक साथ पूरे शहर में सुंदरकांड आयोजन
दमोह। आप सभी धर्मप्रेमी जनों को ज्ञात ही है कि 30 जून 2022 दिन गुरुवार को पूरे नगर में एक साथ एक ही समय शाम 6 बजे से 2100 सुंदरकांड के पाठ होना है तथा आरती 8 बजे शाम को एक साथ होना है। इस धर्म जागरण के कार्य में आप अपने परिवार के साथ सहयोगी बनकर धर्मलाभ लेवें। इससे आपके परिवार के साथ ही नगर भी स्वस्थ व संपन्न होगा। इस हेतु बूंदाबहू मंदिर ;घंटाघर के पास में अपने नाम पता व मोबाइल नंबर दर्ज करावें ताकि आपके परिवार की संख्या ली जा सके। पाठ आप अपने घर पर या मंदिर में कर सकते हैं किंतु पाठ पूरा तथा दिये गये समय में ही करना अनिवार्य होगा। आप अपने आसपास के परिवारों से चर्चा करके उन्हें अपने घर बुला सकते हैं या उनके घर भी जा सकते हैं। पाठकर्ता को प्रारंभ से अंत तक पूरा पाठ करना होगा। पाठ के लिए घर पर श्री राम दरवार या श्री राम जी या श्री हनुमंत लाल जी का चित्र रख सकते हैं यदि संभव हो तो दीपक जला लें। आरती का समय आठ बजे रहेगाए आरती उपलब्ध न हो तो अगरवत्ती से कर सकते हैं। कार्यक्रम के बाद उसी दिन या दूसरे दिन सुबह बंदाबहू मंदिर में संख्या की सूचना देना है।
हिंडोरिया में देर रात तक चला कव्वालियों का दौर
दमोह जिले के हिंडोरिया में महान सूफ़ी हज़रत मेहबूब शाह रहमत तुल्लाह अलैह के वार्षिक 80 वां उर्स बड़ी शानो शौकत के साथ मनाया गया । प्रतिवर्ष होने वाले इस आयोजन मे मेहमान कव्वाल देश के प्रसिद्ध फ़नकार क़व्वाल चाँद कादरी और सुल्तान नाज़ा से शिरक़त की।
वहीं अतिथि के रूप में नूरी फ़रीद सिलसिले के हजऱत के अलावा राज्य मंत्री प्रदुम्न सिंह हिंडोरिया राज घराने से मुन्ना भैया दमोह मुस्लिम समाज के शहर अध्यक्ष आज़म खान सहिंत अनेक अतिथियों की उपस्थिति रही।
कव्वाल चाँद क़ादरी ने दमोह पहुँचते ही शायर नैयर दमोही जी को याद किया और उनके बेटे शायर ताबिश नैयर से मुलाकात करते हुए कहा नैयर दमोही जी का जाना ऊर्दू शायरी का बड़ा नुकसान व्व तो बुजुर्ग शख़्सियत थे हम सबके बीच ।
इसके बाद चाँद क़ादरी ने अपना व्व कलाम भी सुनाया जो उन्होंने प्रधान नरेन्द्र मोदी जी के समक्ष एक कार्यक्रम में गाया था उसी क़व्वाली को सुनाने की माँग हिंडोरिया के उर्स में लोगों ने की जिंसमें चाँद क़ादरी ने पढ़ा..
लहू अपना दे दूँ चमन के लिए ।
मेरी जान जाये वतन के लिए।।
जो सरहद पे मुझको शहादत मिले ।
तिरंगा उड़ाना कफ़न के लिए ।।
ये कलाम सुनकर वहाँ मौजूद अतिथियों के साथ साथ हजारों की भीड़ खड़ी हो गई और सभी क़व्वाल चाँद क़ादरी की देश भक्ति क़व्वली में झूमने लगे अतिथियों के स्वागत का संचालन सुजात खान ने किया उर्स कार्यक्रम को सफल बनाने में उर्स कमेटी के लोगों का सरानीय योगदान रहा।
जबेरा में गंदगी भरा पानी पीने मजबूर हो रहे रहवासी
दमोह। भीषण गर्मी में जलसंकट चरम पर है वहीं जबेरा में लोगों पेयजल सप्लाई के लिए पाइपलाइन तो बिछा दी लेकिन यह नहीं देखा कि जहां से पाइपलाइन डाली गयी वह अच्छा स्थान है की नहीं। जबेरा के चक्रवर्ती मुहल्ला में पाइपलाइन को गंदी नाली में से डाल दिया गया हैए अब रहवासी इसी गंदी नाली में डली पाइपलाइन में पाईप फंसा कर पानी भर रहे है।
इस तरह जो पानी लोगों के घरों में पहुंच रहा है वह प्रदूषित हो रहा है। यहीं प्रदूषित पानी को पीने के लिए यहां लोग मजबूर है। स्थानीय लोग चंदू प्रजापति ब सुनील विश्वकर्मा का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की है लेकिन जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है। बारिश का मौसम आने वाला है और नाली में डली पाइपलाइन बारिश के पानी डूबी रहेगी फिर लोगों को पानी भरने में काफी दिक्कतों का सामना करना पडेगा। वहीं प्रदूषित पानी पीने से बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ जायेगा। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी को कितनी जल्दी निभाते है।




0 Comments