Header Ads Widget

भशचेपा प्रत्याशियों ने रेस्टोरेंट जा रही 5 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी.. पंचायत निर्वाचन आवेदन जमा करने के अंतिम दिन रही भीड़.. कांग्रेस पिछड़ा वर्ग ने CM के नाम ज्ञापन सौंपा.. कृष्णा मिश्रा भाजपा स्वंयसेवी प्रकोष्ठ मंडल संयोजक बने.. केएन गर्ल्स कालेज में पर्यावरण दिवस मनाया..

भशचेपा प्रत्याशियों ने पकड़ी 5 पेटी अंग्रेजी शराब..

दमोह। चुनाव के नामांकन दर्ज करने की आज अंतिम तारीख को जिले से सभी जिला सदस्य के सभी प्रत्याशियों का कलेक्ट्रेट में आना-जाना बना रहा वहीं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के 11 जिला सदस्य के प्रत्याशीयो भी अपना नामांकन दर्ज करने कलेक्टिव जा रहे थे सबसे पहले तो भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सभी प्रत्याशियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया इसके बाद में सभी प्रत्याशी बैंड बाजे के साथ कलेक्ट्रेट ऑफिस रवाना हुई तभी रास्ते में पार्टी सभी प्रत्याशियों ने एक स्कूटी से  5 पेटी अंग्रेजी शराब पांच प्रकार की प्रत्याशियों ने अवैध शराब पकड़ी। साथ में महिला प्रत्याशी भी रहे भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की 9 प्रत्याशियों ने जिला सदस्य जनपद सदस्य फॉर्म जमा किए गए।

 जबलपुर नाका अंग्रेजी शराब दुकान से स्पाइज रेस्टोरेंट में जा रही थी तभी पार्टी के प्रत्याशियों ने बीयर बार के अंदर जाने से पहले ही 5 पेटी अंग्रेजी शराब को पकड़ लिया वहीं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशियों के साथ जबलपुर नाका चौकी में पूरी कार्यवाही करवाई। बड़ी बात तो यह हो गई कि आचार संहिता चल रही है तभी दिनदहाड़े कलेक्ट्रेट के सामने सीरियल अवैध शराब निकल रही  संगठन के कार्यकर्ताओं ने लॉकडाउन में पहले भी स्पाइज रेस्टोरेंट से 30 से ज्यादा पेटी अवैध शराब पकड़ी थी। दिनदहाड़े अवैध शराब ले जा रहे मोहन खरे दूसरा आरोपी निलेश गोड आरोपी ने बताया कि यह शराब हम जबलपुर नाका आई सी स्पाइज बियर बार ले जा रहे थे अंग्रेजी शराब दुकान से ले जा रहे थे एमपी 34 एमके 7826 स्कूटी का नंबर है। पुलिस ने अवैध शराब जप्त कर आरोपियों के विरूद्व मामला दर्ज कर लिया है।

पंचायत निर्वाचन आवेदन जमा करने रही भीड़

 दमोह। पंचायत राज निर्वाचन के लिए जहां आवेदन पत्र जमा करने के अंतिम दिन पंच से लेकर जिला पंचायत सदस्यों के आवेदन जमा करने को लेकर काफी होड़ मची रही और कलेक्ट्रेट से लेकर तहसील कार्यालय और अन्य बनाए गए केंद्रों पर भी हजारों की तादाद में लोगों का जमावड़ा लगा रहा। इस कारण से समय सीमा 3 बजे तक आवेदन जमा करने वालों की जहां भीड़ लगी रही। 
 जनपद पंचायत दमोह के कार्यालय में निर्वाचन अधिकारी एएसएलआर श्रीमती वर्षा दुबे ने बताया कि सोमवार को अंतिम दिन पंच एवं सरपंच के 15 पंचायतों के आवेदन जमा करने का क्रम लगातार ही जारी रहा और आज अत्यधिक मात्रा में चुनाव में मैदान में आने वालों की आवेदन पत्र काफी मात्रा में जमा किए गए। इस कारण से इनकी प्रक्रियाओं में काफी समय लग रहा है। अंतिम दिन लगभग सरपंच पद के 150 से अधिक आवेदन पत्र और पंच पद के भी 100 से अधिक आवेदन पत्र जमा कराए गए हैं जिनकी संपूर्ण जानकारी दर्ज की जा रही है उसके उपरांत ही स्पष्ट संख्या ज्ञात हो सकेगी। इसके पूर्व दमोह जिले में अभी तक जिला पंचायत सदस्य हेतु 84 जनपद सदस्य हेतु 359 सरपंच पद हेतु 1853 और पंच पद हेतु 1128 आवेदन पत्र जमा कराए जा चुके हैं। अंतिम दिन काफी मात्रा में आवेदन पत्र जमा कराए गए हैं जिनकी गणना आवेदन दर्ज करने के साथ.साथ कराई जा रही है। आज मंगलवार को जहां नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। वही 8, 9 एवं 10 जून को नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते हैं।10 जून को 3 बजे के उपरांत चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।

कांग्रेस पिछड़ा वर्ग ने CM के नाम ज्ञापन सौंपा
दमोह।
पिछड़ा वर्ग कांग्रेस कमेटी के बेनर तले एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा गया। शहर अध्यक्ष ताहिर अली ने प्रमुख मांगें बताई जिसमें जनगणना जातिय आधार पर होने से प्रत्येक जाति की आर्थिक, समाजिक व शैक्षिक की सही पहचान हो सकेगी। इससे यह होगा कि आरक्षण जिसको मिलना चाहिए उसी को मिलेगा उसके हिस्से का आरक्षण कोई और जाति का नही ले सकेगा और सरकार के पास पूरा ब्योरा होगा और उसी के आधार पर आरक्षण दिया जा सकेगा। 
 महाराष्ट्र और हरियाणा में जातीगत जनगणना न होने की वजह से पंचायत व निकाय चुनाव में ओबीसी को आरक्षण नही दिया गया है। इसके अलावा आधी आबादी होने के बावजूद भी ओबीसी को मात्र 27 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है और कई प्रदेशों में तो 27 प्रतिशत से भी कम आरक्षण दिया जा रहा है। ओबीसी वर्ग की नौकरी व शिक्षा के आरक्षण में सरकार द्वारा क्रीमी लेयर लगाई हुई है। जिसके अंर्तगत केंद्र सरकार ने 8 लाख रूपये जबकि कई प्रदेश सरकारों ने मात्र 6 लाख रूपये सालाना आय पर क्रीमी लेयर लगा दिया है। इतना ही नहीं क्रिमी लेयर में कृषि और सेलरी को भी जोड दिया गया है। सरकार द्वारा क्रीमी लेयर को हटाया जाए क्योंकि क्रीमी लेयर लगने से नौकरियों और शिक्षा में ओबीसी वर्ग की सीटें खाली रह जाती हैं। देश में नीजीकरण बंद किया जाएं आदि मांगों का ज्ञापन सौपा गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कांग्रेस दीवान चंद्रभान सिंह, शहर अध्यक्ष डॉ.ताहिर अली, नीलेश राय, अंसार खान, ईशाक कुरैशी, रियाज खान, अशोक ठाकुर, परषोत्तम पटेल, ए.के.चिश्ती, डिम्पल सेन, शैलेन्द्र जड़िया, गुड्डन रैकवार आदि की मौजूदगी रहीं।

कृष्णा मिश्रा भाजपा स्वंयसेवी प्रकोष्ठ मंडल संयोजक
दमोह।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के निर्देशानुसार प्रदेश संयोजक राम रघुवंशी एवं जिलाध्यक्ष एड. प्रीतम सिंह की सहमति से भाजपा स्वयंसेवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रमाकांत गोस्वामी ने भाजपा स्वयंसेवी प्रकोष्ठ के मंडल संयोजकों की घोषणा की है। 

जिसमें दमोह के कृष्णा मिश्रा को भाजपा स्वंयसेवी प्रकोष्ठ में दमयंती मंडल संयोजक बनाया गया है। उनकी इस नियुक्ति पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित बजाज, मोंटी रैकवार, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भरत यादव सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने कृष्णा मिश्रा का स्वागत करते हुए को बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की है एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

केएन गर्ल्स कालेज में पर्यावरण दिवस मनाया 

दमोह। केएन गर्ल्स कालेज में आजादी के अमृत महोत्सव और इको क्लब की गतिविधियों के अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। प्राचार्य डॉ जी पी चौधरी की अध्यक्षता में और डा अवधेश जैन कार्यक्रम प्रभारी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम में समिति के प्रभारी प्रोफेसर आरसी गुप्ता, सदस्य डा आभा अग्रवाल और डा हरप्रीत कंधारी के साथ प्रो डी के सैनी प्रो बृजेश मौर्य डा आराधना श्रीवास श्रीमती प्रीति वर्मा श्रीमती सुरेखा बडोले डॉ शिरीन खान डॉ दिनेश पटेल और डा शिखा यादव भी उपस्थिति रहे।

 कार्यक्रम में वृक्षारोपण के साथ साथ पक्षियों के लिए पानी रखने पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगो ने एक एक पेड़ गोद लिया जिसकी देख रेख की जिम्मेदारी उनकी ही होगी। मुख्य वक्ता के रूप में वनस्पति विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो सैनी सर ने बताया की इस वर्ष के पर्यावरण दिवस की थीम ओनली वन अर्थ है हमे सतत  विकास के साथ साथ अपने पर्यावरण और पृथ्वी का भी ध्यान रखना होगा जिससे हम अपने आने वाली पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित रख सके।

Post a Comment

0 Comments