जीतेंगे बूथ जीतेगी भाजपा के संकल्प के साथ मंडल बैठक
दमोह। भाजपा की स्थानीय नगर निकाय एवं पंचायती चुनाव के अंतर्गत
वृहद स्तर पर मंडल कार्यसमिति की बैठकों का आयोजन किया गया । दमयंती नगर मंडल की कार्यसमिति का आयोजन
जिला भाजपा कार्यालय में जिला महामंत्री रामेश्वर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष
संजय सेन, अमित बजाज, जिला मंत्री अर्चना जैन कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, नगरीय
चुनाव हेतु नगर मंडल प्रभारी एवं जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र सिंह
परिहार, सह प्रभारी महेन्द्र जैन, युवा मोर्चा अध्यक्ष भरत यादव,
बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ संयोजक एड कोशलेंद्र पाण्डेय, सोशल मीडिया प्रभारी
संदीप शर्मा के आतिथ्य में आयोजित हुई।
जिसकी अध्यक्षता दमयंती नगर मंडल
अध्यक्ष पवन तिवारी ने की और उन्होने अपने स्वागत उद्वोधन में कहा कि भाजपा
के प्रत्येक कार्यकर्त्ता की जिम्मेदारी है कि हमे नगर पालिका क्षेत्र में
प्रत्येक बूथ पर अपने प्रत्याशी को विजय श्री दिलाना है, पार्टी की विजय
ही हमारी विजय हैं। जिला महामंत्री रामेश्वर चौधरी
ने कार्यकताओं से एकजुट होकर कार्य करने और पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी को
जिताने का संकल्प दिलाया। विधान सभा प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष संजय सेन
ने कहा कि केन्द्र हो या राज्य की सरकार की नीति और नीयत साफ है, हमारी
सरकार द्वारा संचालित किए जा रहे कार्यों से हमारा गौरव बढ़ रहा है जो गर्व
की बात है, इन्ही कार्यों को लेकर मतदाता के सामने जायेंगे जिससे हमारे
प्रत्याशी को विजय श्री मिलेगी। जीतेंगे बूथ जीतेंगी भाजपा के संकल्प के
साथ चुनाव में जाए कार्यकर्त्ता तो हम प्रत्येक वार्ड में जीत हासिल
करेंगे।
जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र सिंह परिहार ने कार्यकताओं को
संकल्प के साथ कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी और सभी का उत्साहवर्धन किया।
जिला उपाध्यक्ष अमित बजाज, कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, जिला मंत्री अर्चना जैन
ने भी कार्यशाला में उपस्थित मण्डल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ को
संबोधित किया। संचालन मण्डल कोषाध्यक्ष प्रीतम चौकसे ने किया। दमयंती मण्डल
के अंतर्गत सिविल वार्ड के 10 वार्ड और बजरिया वार्ड 5 और 6 के वार्ड
अध्यक्ष की उपस्थिति रही। इसी तरह भारतीय जनता पार्टी
के विभिन्न मंडलों में भी मंडल कार्यसमिति की बैठकों का आयोजन किया गया
जिसमें मंडल अध्यक्ष मंडल महामंत्री मंडल पदाधिकारी बूथ अध्यक्ष बूथ
त्रिदेव सहित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
शिक्षक संघ का एक शिक्षक एक वृक्ष अभियान शुरू
दमोह। स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव वर्ष अंतर्गत, विश्व पर्यावरण दिवस पर मध्यप्रदेश शिक्षक संघ दमोह का एक शिक्षक एक वृक्ष अभियान शुरू हुआ हुआ। जिसमे प्रांतीय उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार जैन, संभागीय सचिव पारस कुमार जैन व जिला अध्यक्ष प्रमेन्द्र जैन, एलपी चौरसिया विनयमोहन मिश्रा, कमलेश सेन के नेतृत्व में सम्पूर्ण जिले के समस्त विद्यालयों में एक शिक्षक एक पौधा को लगाकर उसके वृक्ष बनने तक उसके पालक की भूमिका निभाएगा व हमेशा उसके साथ रहकर उसकी देखभाल करता रहेगा।

इस संदेश के साथ एक ब्रहत्त कार्यक्रम की आज
शुरुवात नगर के एमएलबी दमोह परिसर से की गई जिसमें नगर की प्रयास पयार्वरण
संस्था व जैन मिलन वरिष्ठ शाखा का हमे सहयोग व साथ प्राप्त हुआ। इसमें एल
सी जैन, रमेश व्यास, आलोक सोनवलकर, मोहन राय, इंजी.आर के जैन, प्रदीप
अग्रवाल, प्रयाग जी मिश्रा, श्री असाटी जी, केसी जैन, आरबी सिंह, एमएल जैन,
संतोष जैन, सतीश जैन, गणेश खरे सहित अनेक वरिष्ठ जनों की उपस्थिति रही।
आभार प्रदर्शन डीपी वर्मा व्याख्याता एमएलबी दमोह द्वारा किया गया।
बीड़ी मजदूरों की छात्रवृत्ति राशि बढ़ाने की मांग
दमोह। भारत सरकार के श्रम मंत्रालय द्वारा 6 अप्रैल को आदेशानुसार बीड़ी मजदूरों के बच्चों की स्कॉलरशिप में बढ़ोतरी की गई देश भर में लगभग 80 लाख बीड़ी मजदूरों के बच्चों को इसका लाभ होगा भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री देवेंद्र चौबे एवं प्रदीप जाटव जिला अध्यक्ष बीड़ी मजदूर संघ ने बताया बीड़ी मजदूरों की आर्थिक स्थिति खराब है और गरीबी होने के कारण उनके बच्चे अच्छे नंबर प्राप्त करके भी स्कॉलरशिप का लाभ नहीं ले पा रहे थेइस मुद्दे को लेकर केंद्रीय भारतीय मजदूर संघ अखिल भारतीय बीड़ी मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष उमेश विश्वास जी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरिओम चौबे जी हम लोगों ने कई बार इसके लिए केंद्र सरकार को अवगत कराया रोजगार की अस्थल परिस्थिति बढ़ती महंगाई को देखते हुए शैक्षणिक सहायता बढ़ाई जाए ऐसी मांग तक कालीन केंद्रीय मजदूर मंत्री संतोष कुमार गंगवार तथा वर्तमान केंद्रीय मजदूर मंत्री भूपेंद्र यादव से की थी

इस संदर्भ में लगातार संपर्क
करने पर केंद्र सरकार द्वारा छात्रवृत्ति की राशि बढ़ाई भारत सरकार ने
प्राथमिक शिक्षा के लिए रूपए 250 से बढ़ाकर 1000 रुपए प्रति वर्ष माध्यमिक
शिक्षा के लिए रु 500 से बढ़ाकर 2000 प्रतिवर्ष डिग्री के लिए रुपए 3000 से
बढ़ाकर 6000 प्रतिवर्ष व्यवसाय की डिग्री के लिए 15 हजार से बढ़ाकर रुपए
25000 प्रति वर्ष कर दी गई है। उपरोक्त जानकारी जिला मंत्री देवेंद्र चौबे
भारतीय मजदूर संघ ने दी।
एक दिवसीय समर केम्प का आयोजन
दमोह। बुंदेलखण्ड नव निर्माण संगठन एवं युवा जन कल्याण समिति द्वारा
एक दिवसीय समर केम्प का आयोजन नया बाजार नं. 1 बगिया मुहल्ला में किया
गया। जिसमे बच्चों के द्वारा विभिन्न खेल खेले और आनंद लिया। आशुतोष गौतम
ने बताया कि हमारे संगठन के द्वारा बच्चों के लिए ज्ञान और उत्साह वर्धन
करने ले लिए केम्प का आयोजन किया गया।
जिसमें सत्यम, वरुण, वैष्णवी, श्री,
रागिनी, माही, प्राची, तन्नू, वेद, तनु, हर्षिता, कलश, सोनू, सिद्धार्थ,
सोम, वीर, बाबू, देवकीनंदन, शुभम, प्रियंसी आदि बच्चों की सहभागिता रही।
सभी बच्चों को विस्कीट, लड्डू वितरित किये। संगठन के अनुराग गौतम, रामदीन
पटेल, विकास सोनी, शीतल रजक, विक्रम बौद्ध, निर्मल राठौर, राहुल जैन
श्रीजी, निधि तिवारी, सुमन मिश्रा, दुर्गा प्रसाद चक्रवर्ती, मंजू
चक्रवर्ती, दिनेश प्रसाद चक्रवर्ती, हेमलता प्रजापति, राधेश्याम प्रजापति,
सत्यम प्रजापति आदि का सहयोग रहा।
खिलाड़ी आरक्षक नासिर को खेल परिवार ने श्रद्धांजलि दी
दमोह। स्थानीय उत्कृष्ट विद्यालय मैदान पर पूर्व हॉकी फुटवाल खिलाड़ी आरक्षक नसीर खान के असमय निधन से खेल जगत शोकाकुल है। नसीर खान मृदु भावी सरल व्यक्तित्व के धनी थे । हमेषा मुस्कुराहट से हर एक से मिलते रहते थे। उन्होंने ईमानदारी निष्ठा से अपनी पुलिस विभाग की नौकरी की उनके निधन पर दमोह खेल जगत ने आज भाव पूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की तथा मौन रखकर दिवंगत आत्मा को शांति तथा परिवार को यह गहन दुख सहन कर सके ईष्वर से प्रार्थना है कि श्रद्धांजलि सभा में जिला क्रीड़ा अधिकारी विवेक दत्त शर्मा, राजेष सालोमन, कफील खान भगवान सिंह ठाकुर, किषन सिंह, राजा रौतेला, तरूण नामदेव, जुबेर खान, जग विजय पटेल, ललित नायक, मनीष अरविंद ठाकुर, तथा समस्त खिलाड़ियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

0 Comments