Header Ads Widget

भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ द्वारा परिचर्चा बैठक सम्पन्न.. गायत्री जयंती पर दो दिवसीय आयोजन 9 व 10 जून को.. महाराजा अग्रसेन की 11 वीं महाआरती हुई संपन्न.. बूंदाबहू मंदिर ट्रस्ट 30 जून काे कराएगा 2100 सुन्दरकाण्ड पाठ..

 भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ की परिचर्चा बैठक

दमोह। भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के तत्वाधान में व्यापारिक परिचर्चा प्रदेश संयोजक श्री शरद अग्रवाल के निर्देशन में भाजपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रीतम सिंह के मार्गदर्शन में जिला महामंत्री श्री सतीश तिवारी एवं दीनदयाल मंडल अध्यक्ष श्री कृष्णा राज की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। 
जिसमे व्यापार से संबंधित विभिन्न विषयों पर जिला संयोजक जुगल अग्रवाल ने बात रखी। बैठक में व्यापारी प्रकोष्ठ के पूर्व संयोजक माणिक चंद्र सचदेवा, अजित मोदी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला मंत्री रियाज खान की उपस्थिति रही। जिला महामंत्री श्री सतीश तिवारी ने कहा कि व्यापारी वर्ग क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है वह क्षेत्र के समस्त शहर, गांव एवं कस्बों तक अपनी पहुच बनाये हुए है स्टार्ट अप इंडिया मुद्रा लोन आत्म निर्भर भारत व अन्य योजना के तहत व्यापार में विस्तार हो रहा है,
 व्यापारिक क्षेत्र से संबंधित समस्याओ एवं सुझाव के लिये व व्यापारिक हित के लिये व्यापारी प्रकोष्ठ अपना भरपूर कर्तव्य निभाएगा। बैठक में पधारे दमोह शहर के वरिष्ठ व्यापारी गण का स्वागत किया गया। इस अवसर पर सनी गांधी, मनोज आहूजा, प्रदीप चौरसिया, सुलभ बजाज, दीपक कुंदानी, नयन जैन अनिल बुध्वानी, सजल अग्रवाल उपास्थित रहें। संचालन दीपक कुंदानी ने किया एवं आभार नयन ने व्यक्त किया।

गायत्री जयंती पर दो दिवसीय आयोजन 9 व 10 जून को

दमोह। अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में सभी शक्तिपीठों, प्रज्ञापीठो एव चेतना केंद्रों पर गायत्री जयंती पर गायत्री मंत्र के अखंड जप एवं यज्ञ के आयोजन किये जाते हैं।गायत्री शक्तिपीठ टंडन बगीचा में 9 जून को प्रातः 6 बजे से सायं 6 बजे तक अखंड जप का आयोजन रखा गया है। जप की समाप्ति पश्चात गायत्री प्रज्ञापीठ, बड़ी देवी मंदिर परिसर में सामुहिक संगीतमय सुंदरकांड का पाठ रखा गया है।
10 जून को प्रातः 7 बजे से साढ़े आठ बजे तक गायत्री शक्तिपीठ पर यज्ञ किया जाएगा। इस अवसर पर बीडी श्रीवास्तव द्वारा 1 लाख 3 हज़ार से अधिक संख्या में लिखित गायत्री मंत्रो को  पूजन उपरांत शक्तिपीठ में स्थापित किया जाएगा। शाम साढ़े 6 बजे से दीपयज्ञ, आरती एवं प्रसाद वितरण होगा। गायत्री परिवार सभी श्रद्धालुओं से उपस्थिति हेतु आग्रह करता है।

महाराजा अग्रसेन की 11 वीं महाआरती हुई संपन्न
 
दमोह अग्रवाल समाज के द्वारा प्रत्येक माह होने वाली महाराजा अग्रसेन की महा आरती का आयोजन इस मंगलवार को भी महाराजा अग्रसेन मंदिर फुटेरा वार्ड नंबर 2 में आयोजित की गई जिसमें बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज के महिला पुरुषों व बच्चों की उपस्थिति रही
 जिसमें मुख्य रुप से विजय अग्रवाल नंदकिशोर अग्रवाल प्रभु नारायण अग्रवाल अमित अग्रवाल रवि अग्रवाल विकास अग्रवाल संकेत अग्रवाल विराज अग्रवाल, लव अग्रवाल,अदिति अग्रवाल रमा अग्रवाल रिद्धि अग्रवाल अग्रवाल सिद्धि अग्रवाल सुमन अग्रवाल मीनू अग्रवाल अर्चना अग्रवाल बबीता अग्रवाल दीप्ति अग्रवाल उर्मिला अग्रवाल गायत्री अग्रवाल साक्षी अग्रवाल स्वाति अग्रवाल,अदिति अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति रही।
बूंदाबहू मंदिर ट्रस्ट कराएगा 2100 सुन्दरकाण्ड पाठ 
दमोह। स्थानीय बूंदाबहू मंदिर ट्रस्ट कमेटी आगामी 30 जून काे 2100 सुन्दरकाण्ड पाठ कराएगा मंदिर के पुजारी रामेश्वर प्रसाद शर्मा ने बताया कि सम्पूर्ण आयाेजन काे भव्यता से करने के लिए मंदिर ट्रस्ट  तैयारिया कर रहा है वहीं मंदिर ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष कीरत सिंह राजपूत ने प्रत्येक नगरवासियाे से आग्रह किया है कि 30जून काे शाम 6 बजे बूंदाबहू मंदिर या अपने घर मे हनुमान जी का पूजन कर सुन्दरकाण्ड पाठ कराए।

Post a Comment

0 Comments