Header Ads Widget

विद्युत चोरी. विशेष अभियान के तहत जगह जगह छापे मारी.. चोरी करते पाये जाने पर भारी भरकम रिकवरी निकाली गई.. भारतीय मजदूर संघ ने जिले में बढ़ते प्रदूषण को लेकर ज्ञापन सौंपा.. दरबारे सुल्तानी में चले तीन दिवसीय उर्स का समापन..

 बिना भुगतान के जुड़े कनेक्शनों पर होगी कार्यवाही

दमोह।  विद्युत चोरी. विशेष अभियान के तहत विद्युत कंपनी के अधिकारियों द्वारा जगह जगह छापे मारी कर विधुत चोरी पकड़ी जा रही है इसके तहत विगत 03 दिनों में क्रिश्चियन कालोनी तीन गुल्ली विवेकानन्द कालोनी सुभाष कालोनी विद्युत चोरी के प्रकरण बनाये गये तथा चोरी करते पाये जाने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध भारी भरकम रिकवरी निकाली गई है।

बिल नही भरने वाले बिजली उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के बाद यदि बगैर बिल भुगतान के कनेक्शन जुड़े मिलते है तो इस सबंध में शक्त कार्यवाही की जायेगी। जिसके तहत विद्युत अधिनियम की धारा 138 के तहत केस बनाकर कार्यवाही की जायेगी। इस सम्बंध में कार्यपालन अभियंता मप्रपूक्षेविविकंलि दक्षिण संभाग दमोह ने बताया कि दमोह शहर में 1500 ऐसे उपभोक्ता है जिन्होंने कई महिनों से बिजली बिल भुगतान नही किया है जिनके उपर लगभग एक करोड़ बिजली बिल बकाया है जिनके विरुद्ध विधुत कंपनी ने अभियान तेज कर दिया है लगभग पिछले एक माह में 380 बकाया दारो के कनेक्शन काटे जा चुके है तथा यदि ऐसे उपभोक्ताओं को आस. पास रहने वाले लोगों द्वारा अपने मीटर से कनेक्शन दिया जाता है विधुत कंपनी उनके उपर पेनाल्टी लगाई जाएगी।

जिले में बढ़ते प्रदूषण को लेकर ज्ञापन सौंपा

दमोह। भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री देवेंद्र चौबे ने बताया कि इस ज्ञापन के माध्यम से भारतीय मजदूर संघ मांग करता है किस जिले में होने वाली सभी प्रकार के प्रदूषण में विशेष ध्यान देते हुए इस रोकथाम हेतु तत्काल उपाय किए जाएं साथ ही निम्न बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया जाए पर्यावरण प्रदूषण की समस्या भारत ही नहीं पूरे विश्व में एक गंभीर समस्या बनी हुई है प्रदूषण के कारण मनुष्य कई प्रकार की गंभीर समस्याओं से जूझता रहता है जिसमें उसकी शारीरिक एवं मानसिक बीमारी प्रमुख प्रदूषण के कारण जलवायु मैं भी असमय परिवर्तन होते रहता है आ समय बरसा तापमान में परिवर्तन इसी का परिणाम है पर्यावरण प्रदूषण के अलावा विगत 2 वर्षों में पूरा विश्व कोरोना वायरस से होने वाले प्रभाव को जान चुका है। 
लॉकडाउन के हटते ही पर्यावरण प्रदूषण में धीरे-धीरे वृद्धि होने लगी भारतीय मजदूर संघ जिले की मुख्य बिंदु जिसमें जीवनदायिनी वायु को प्रदूषित होने से बचाया जाए या प्रदूषण कम करने के उचित प्रयास किए जाएं, प्रदूषण के स्तर को दर्शाने वाले इलेक्ट्रॉनिक डिस्पले बोर्ड को जिले के सभी प्रमुख शहरों के सभी प्रमुख जगह पर लगाया जाए, नदी नालों के पानी को प्रदूषित होने से बचाने का उचित प्रयास किया जाएं, अनावश्यक पेड़ों की कटाई रॉकी  जाए साथी ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण किया जाएं, अमानक एवं प्रतिबंधित प्लास्टिक के कैरी बैग पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाया जाएं, वाहनों से होने वाले वायु एवं ध्वनि प्रदूषण को कम करने के लिए उचित प्रयास किए जाएं, पर्यावरण प्रदूषण एवं संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाले व्यक्तियों एवं सामाजिक संस्थाओं को पुरस्कृत करते हुए प्रोत्साहित किया जाएं..

 दमोह शहर में खाली पड़ी भूमि पर ज्यादा से ज्यादा पार को को विकसित कर वृक्षारोपण किया जाएं आदि मांगों को लेकर ज्ञापन कलेक्टर महोदय को सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने वालों में शैलेंद्र राय, राकेश श्रीवास्तव, प्रदीप जाटव अध्यक्ष बड़ी मजदूर संघ, पंडित राहुल पाठक उपाध्यक्ष मध्यप्रदेश कंस्ट्रक्शन मजदूर महासंघ, नीलेश जाटव, कृष्णा मिश्रा एनजीओ भाजापा प्रकोष्ठ, भूरे पटेल, सोमनाथ यादव, बंटी सेन, अजय नामदेव, राजकुमार दुबे, पुष्पेंद्र नायक, धर्मेंद्र उपस्थिति रहीं।

दरबारे सुल्तानी में चले तीन दिवसीय उर्स का समापन

दमोह। महान सूफ़ी हज़रत सुल्तानुल सूफिया रहमत तुल्लाह अलैह का 34 वाँ  सालाना उर्स शरीफ़ स्थानीय गढ़ी मोहल्ला में स्थित  बड़े ही बड़ी शानों शौक़त के साथ मनाया गया उर्स प्रोग्राम 7,8,9 जून तक लगातार तीन दिन तक चला जिसका समापन गुरुवार को कुल शरीफ की फ़ातिहा से हुआ। 
उर्से कार्यक्रम खानकाहे सुल्तानिया के शज्जादा नशीन हजऱत हाजी मुजतब जमाल सुल्तानी जव्वाद मियाँ जमाली सुल्तानी साहब की अध्यक्षता में बीते 8 वर्षों से होता आ रहा है । इम्तियाज़ चिश्ती ने जानकारी देते हुए बताया  उर्स के पहले दिन ख़त्म कुरान, नात, कुल शरीफ़, सिजरा ख़्वानी ,सलातो सलाम मिलाद शरीफ, मनकबत दुआएँ की गई । उर्स के दूसरे दिन दोपहर क़ुरआन ख़्वानी , रात 9 बजे से महफ़िल नात ,मनकबत का मुशायरा जिंसमें स्थानीय ऊर्दू साहित्यिक संस्थानों के तमाम शायरों ने कलाम पढ़े उर्स के आखरी दिन गुरुवार को समापन पर सुबह 11बजे आम लंगर दोपहर कुल शरीफ की फ़ातिहा और मुल्क में अमन चौन के लिए विशेष दुआ की गई । 
रात 9 बजे से महफ़िल क़व्वाली प्रोग्राम जिंसमें मेहमान क़व्वाल ने शिरकत की  आखिर में रंग व कुल शरीफ की फ़ातिहा से उर्स का समापन हुआ इस अवसर पर सभी सुल्तानिया सिलसिले के मुरीदों में दमोह के अलावा अन्य शहरों से उर्स में शामिल होने अकीदतमंद लोग दमोह पहुँचे और अपने पीर का उर्स मनाया कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी मुरीदों में सुल्तानी, जमाली, जमीली, सुल्तानी खानकाहे, दरबारे सुल्तानी के सभी सदस्यों का सहयोग रहा।

Post a Comment

0 Comments