इको क्लब बाल कैबिनेट ने पौधारोपण किया
दमोह। अंकुर अभियान के तहत सरदार पटैल मिडिल स्कूल में ईको क्लब के माध्यम से बाल कैबिनेट द्वारा वृक्षारोपण का आयोजन बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूकता एवं वृक्षों का हमारे जीवन मे महत्व संदेश दिया। बाल कैबिनेट के सदस्यों द्वारा पर्यावरण गीत गाकर सभी से वृक्षारोपण का आव्हान किया गया।कार्यक्रम में मिशन जन जागृति युवा मंडल द्वारा बृक्षारोपण हेतु पौधे प्रदान किये गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आरके नामदेव, जितेंद्र सिंह राजपूत बाँसा तारखेड़ा नेहरू युवक मंडल, प्रधाना ध्यापक चंद्रकुमार जैन, रजनी नामदेव, अकील खान, कीर्ति ठाकुर, लक्ष्मी राज, कल्पना जैन, जया, ज्योति, अविनाश तिवारी, तारा अहिरवाल की उपस्थिति रही। सभी रोपित किया गए पौधों को प्रधाना ध्यापक चंद्र कुमार जैन द्वारा वायुदूत एप पर अपलोड किया गया।
प्रयास पर्यावरण संस्था ने किया पूर्व शिक्षक सम्मान
दमोह। नगर की प्रमुख पर्यावरण संस्था प्रयास ने श्री पारस कुमार जैन की अध्यक्षता की बैठक श्री पारस कुमार जैन के निवास पर आयोजित की गई जिसमें पर्यावरण संस्था के शासकीय सेवा से सेवानिवृत हुये सदस्यों श्रीमती सुषमालता जैन, श्री राजेन्द्र कुमार हजारी, प्रमोद बड़कुल एवं संतोष कुमार जैन हीरापुर का सम्मान किया गया।
दमोह। नगर की प्रमुख पर्यावरण संस्था प्रयास ने श्री पारस कुमार जैन की अध्यक्षता की बैठक श्री पारस कुमार जैन के निवास पर आयोजित की गई जिसमें पर्यावरण संस्था के शासकीय सेवा से सेवानिवृत हुये सदस्यों श्रीमती सुषमालता जैन, श्री राजेन्द्र कुमार हजारी, प्रमोद बड़कुल एवं संतोष कुमार जैन हीरापुर का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में प्राचार्य श्री रमेश व्यास एवं मध्यप्रदेश विद्युत मंडल के सेवानिवृत अनुभाग अधिकारी के.पी.जैन अतिथि के रूप में कार्यक्रम में पधारे। कार्यक्रम के शुभारंभ में अतिथियों ने दीपप्रज्जवलन किया तत्पश्चात् प्रयास पर्यावरण संस्था से एलपी चौरसिया, डॉ.आलोक सोनवलकर, एमके खरे, पीके जैन, पीड़ी मिश्रा, एमएल जैन, श्रीमती सीमा जैन एवं श्रीमती नेहा जैन ने अतिथियों का तिलक वंदन और पुष्पहारो से स्वागत किया। वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में सेवानिवृत शिक्षकों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।
उद्बोधन उपरांत सेवानिवृत्त शिक्षको का सम्मान पुष्पहार पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। सम्मान समरोह के पश्चात् संस्था की बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 1 अगस्त 2022 को संस्था द्वारा श्री आदिश्वर गिरी क्षेत्र नोहटा परिसर में पौधारोपण किया जायेगा। संस्था के त्रिवार्षिक निर्वाचन दिनांक 21 अगस्त 2022 को कराये जायेंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम के अतिथि प्राचार्य श्री रमेश व्यास एवं के.पी.जैन ने प्रयास पर्यावरण संस्था की सदस्यता ली। कार्यक्रम के अंत में एम.के.खरे ने आभार प्रदर्शन किया। सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन संगठके डॉं एन.सी.जैन ने किया।
आजादी का अमृत महोत्सव आयोजन 01 अगस्त को
दमोह। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ अपने सम्बद्ध संगठन मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के साथ मिल कर मध्यप्रदेश के कम से कम 21हजार विद्यालयों में एक साथ 1 अगस्त 2022 को ’स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव’ का आयोजन शिक्षक, शिक्षार्थी एवं समाज की सहभागिता से सम्पन्न करेगा। राष्ट्रीय आव्हान पर मध्यप्रदेश शिक्षक संघ द्वारा समाज जन के साथ भारतमाता के चित्र की भव्य शोभा यात्रा विद्यालय परिसर से एक 500-800 मीटर की दूरी से प्रारम्भ कर विभिन्न देश भक्ति के उद्घोष उच्चारण करते हुए विद्यालय प्रांगण में भारतमाता के चित्र को स्थापित कर मुख्य अतिथि, प्रमुख वक्ताओं के साथ सभी संभागी नागरिकों द्वारा चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम प्रारम्भ किया जायेगा।
विद्यालय प्रांगण में कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व से ही देशभक्ति के गीतों का प्रसारण, नंगाडा-तुरही वादन, परिसर के बाहर पोस्टर्स, बैनर, होर्डिंग लगाये जायेंगे। इस कार्यक्रम में स्वतंत्रता आंदोलन में हुए शहीदों के परिवार का एवं स्वतंत्रता के पश्चात भी सीमा पर बलिदान देने वाले शहीद परिवार का भी इस अवसर पर शाल, श्रीफल से सम्मान किया जायेगा। साथ ही बलिदानी जीवन का गौरव गान भी होगा। इसके साथ ही उच्च शिक्षा के विभिन्न संस्थानों में भी व्याख्यान एवं संगोष्ठी सम्पन्न होंगै। इसी निमित्त जिला शिक्षा अधिकारी दमोह श्री आर के मिश्रा जी द्वारा भारत माता के चित्र का अनावरण किया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश शिक्षक संघ जिला इकाई दमोह अध्यक्ष प्रमेंद्र जैन, पारस जैन कमलेश सेन, विनयमोहन मिश्रा, एल पी चौरसिया के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार जैन की उपस्थिति रही। इस आयोजन में जिले के 800 विद्यालयों से अधिक विद्यालय भारत की गौरव गाथा के साथ वन्दे मातरम गायन के साथ भारत माता का पूजन, आरती, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवार जनों, भूतपूर्व सैनिकों व वर्तमान सैनिकों का सम्मान कार्यक्रम,स्वतंत्रता के गौरवशाली इतिहास पर व्याख्यान तत्पश्चाक्त प्रसाद वितरण के साथ अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
जिला स्तरीय विज्ञान गणित पर्यावरण प्रदर्शनी संपन्न
दमोह। शा.जे.पी.बी.क.उ.मा.वि. में जिला स्तरीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्षनी 2021-2022 का आयोजन किया गया। जिस में जिले भर के छात्र/छात्रओं ने अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी का मुख्य कथानक ‘‘प्रोद्योगिकी एवं खिलोने‘‘ था। प्रदर्शनी में उपकथानक सॉफ्टवेयर एवं एप के अंतगर्त कु. हर्षा सोनी एवं अंशुल धतुरहा, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन में खुशबु उपाध्याय, बेदांत पाठक एवं खुषी यादव , स्वास्थ्य एवं स्वच्छता में आकाश जैन, ऊषा बैरागी एवं महेन्द्र सेन, गणितीय प्रतिरूपण में मुस्कान असाटी, सोमेष सेन एवं सोनाली विष्वकर्मा, परिवहन में लक्ष्मी अहिरवार, प्राची पटेल एवं अंकित धनगर, पर्यावरण अनुकूलन में सतीष चौराहा, काजल व्यास एवं सोमपाल अठ्या आदि का चयन किया गया।
विज्ञान क्लब में शा. उत्कृष्ट उ.मा.वि. पथरिया प्रथम रहा। पर्यावरण गीत में मोहनी लोधी शा.म.ल.बा. उ. मा.वि. दमोह प्रथम स्थान पर रही। विज्ञान प्रश्नमंच प्रतियोगिता में श्रीकांत सोनी एवं रोहित लोधी शा.मॉडल उ.मा.वि. हटा विजेता रहें। शिक्षक संगोष्ठी में आदित्य चौरसिया उ.मा.षि. शा.उत्कृष्ट वि. दमोह ने प्रथम स्थान पर रहें। शिक्षण सहायक सामग्री में युवा एवं कर्मठ षिक्षक इसरार खान उ.मा.शि. शा.उर्दू उ.मा.वि. दमोह ने प्रथम स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त। पुरस्कार वितरण द्वारा मेले का समापन किया गया। प्रदर्शनी का सफल संयोजन डी.के.मिश्रा प्राचार्य, डॉ आलोक सोनवलकर मेला संयोजक एवं मोहन राय ए.पी.सी. जिला विज्ञान मेला प्रभारी दमोह द्वारा किया गया। प्रश्न मंच का सफल संचालन शरद मिश्रा द्वारा किया गया।
निर्णायक मंडल में प्राचार्य के.के. पाण्डेय, एस.एन. हसन, ए.के.जैन, रमेश व्यास, एस.एल.अहिरवार, श्रीमती नीलम जैन, राजेश रविदास एवं प्रदीप अग्रवाल उपस्थित रहे। राज कुमार खरे, डी.के.जैन, एन.एल. अहिरवार, अनिल जैन, विपिन तिवारी, नरेश अहिरवार, देव सिंह ठाकुर एवं समस्त स्टाफ सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। स्व. नवोदित निगम एवं विज्ञान शिक्षक स्व. एम.पी. त्रिपाठी के आकस्मिक निधन पर भावभीनी श्रृद्वांजलि अर्पित की गई।
निर्णायक मंडल में प्राचार्य के.के. पाण्डेय, एस.एन. हसन, ए.के.जैन, रमेश व्यास, एस.एल.अहिरवार, श्रीमती नीलम जैन, राजेश रविदास एवं प्रदीप अग्रवाल उपस्थित रहे। राज कुमार खरे, डी.के.जैन, एन.एल. अहिरवार, अनिल जैन, विपिन तिवारी, नरेश अहिरवार, देव सिंह ठाकुर एवं समस्त स्टाफ सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। स्व. नवोदित निगम एवं विज्ञान शिक्षक स्व. एम.पी. त्रिपाठी के आकस्मिक निधन पर भावभीनी श्रृद्वांजलि अर्पित की गई।
कीरत ठाकुर बूंदा बहू मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोनीत
दमोह। श्री देव जानकी रमण जी बूंदा बहू मंदिर ट्रस्ट कमेटी की बैठक में ट्रस्टी नरोत्तम लाल चौरसिया ने कीरत सिंह ठाकुर का नाम अध्यक्ष हेतु प्रस्तावित किया। जिस पर ट्रस्टी धर्मेन्द्र सिंह राजपूत व अन्य ट्रस्टियों ने भी प्रस्ताव का समर्थन कर सर्वसम्मति से कीरत सिंह ठाकुर को अध्यक्ष चुना गया । इस अवसर पूर्व अध्यक्ष देवी सिंह ठाकुर एवं प्रीतांम्बर असाटी, आलोक पांडे किषोर अग्रवाल, ओमप्रकाष असाटी, सचिन असाटी, गोपाल प्यासी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई दी। वही ट्रस्ट की ओर से पुजारी पं. रामेष्वर शर्मा व मनोज ने तिलक लगाकर पुष्पहार पहनाकर उनका स्वागत किया।
झूलेलाल चालीसा महोत्सव पर सत्संग अमृत वर्षा..
दमोह। सिंधी झूलेलाल मंदिर में के चालीसा उत्सव पर संत शहजादा संतलाल साईं लाल दास जी का सत्संग की अमृत वर्षा दमोह में झूलेलाल मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया साईं जी की विशाल शोभायात्रा रात्रि 8 बजे ढोल बाजे आतिशबाजी व फूलों की वर्षा के साथ भ्रमण करते हुए श्री झूलेलाल मंदिर समापन हुई। मंदिर के द्वार पर मत्था टेक कर अंदर प्रवेश किया। मंदिर में स्थित दिव्य भगवान झूलेलाल साहब की मूर्ति पर फूलों की माला पहना कर दीप प्रज्वलित करके पूजा अर्चना की कार्यक्रम स्थल हाल पहुंचे। यहां पर संत लाल साई जी के द्वारा साईं जी का फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया गया।
लाल साई ने अपनी अमृतवाणी में कहां कि संतों ने ही देश और दुनिया को सत्संग के माध्यम से आपसी भाईचारे व एकता का संदेश दिया है संतो ने ही देश और दुनिया को मानवता का संदेश दिया है संत और सत्संग छोटा बड़ा नहीं होता है संतों के ही मार्गदर्शन से देश और दुनिया तरक्की और उन्नति की राह पर चल रही है भगवान झूलेलाल ने धर्म की रक्षा के लिए सिंध में जन्म लिया और पूरी दुनिया को धर्म की रक्षा का संदेश दिया। प्रभु झूलेलाल जल के अवतार हैं जैसे जल कभी भी भेदभाव नहीं करता है सबके लिए एक रूप होता है। उसी तरह सिंधी समाज के लोग भी कभी भी भेदभाव नहीं करते हैं सभी समाजों के लोगों से मिलजुल कर रहते हैं आपसी भाईचारे से रहते हैं। हिंद हो या सिंध प्यार एक जैसा है लाल साईं के साथ चकरभाटा से आए भक्त मंडली के द्वारा कई भक्ति भरे भजन हुए जिसे सुनकर भक्तजन झूम उठे कार्यक्रम के आखिर में संत लाल साई जी का झूलेलाल सेवा समिति द्वारा साईं का भव्य स्वागत व सम्मान किया गया। अंत में आरती व अरदास की गई व पंडित महेश शर्मा द्वारा पल्लव साहिब हुआ और प्रसाद वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में भक्तजन महिला एवं बच्चों ने भी उत्साह दिखाया। इस आयोजन को सफल बनाने में झूलेलाल सेवा समिति महिला सेवा समिति, पूज्य श्री सिंधी समाज, एवं झूलेलाल मंदिर के सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
0 Comments