Header Ads Widget

व्ही केयर लेडिज फिटनेस क्लब एण्ड पार्लर का.. जिला पंचायत अध्यक्ष, नगरपालिका अध्यक्ष उपाध्यक्ष ने किया शुभारंभ .. भाजपा कार्यालय में नई शिक्षा नीति पर अमित शाह का लाइव प्रसारण देखा.. भारतीय जन मोर्चा पार्टी ने की.. समान शिक्षा कानून एवं एक देश एक शिक्षा बोर्ड की मांग..

 लेडिज फिटनेस क्लब एण्ड पार्लर का शुभारंभ
दमोह। नगर के विवेकानंद कालोनी में व्ही केयर लेडिज फिटनेस क्लब एण्ड पार्लर का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष मंजू बीरेन्द्र राय जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटैल एवं नपा उपाध्यक्ष सुषमा विक्रम ठाकुर ने किया । इस अवसर पर जिला महामंत्री महिला मोर्चा अनुराधा गोस्वामी भी मौजूद थी। उन्होंने व्ही केयर लेडिज फिटनेस क्लब एण्ड पार्लर का जायजा लिया और सुविधाओं पर संचालक एआर कुरैशी को बधाई दी।

 जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटैल ने कहा कि उन्होने महिलाओं के लिये यह जो कदम उठाया है। फिटनेस क्लब ब्यूटी पार्लर स्टीम जो अभी तक दमोह में नहीं थी यह बहुत अच्छा और सराहनीय कार्य है। महिलाएं एक जगह पर रहकर अपने सारे कार्य भी कर सकती है। प्राचीन समय में महिलाएं अपने घर और रसोई में ही अपना समय व्यतीत कर देती थी। आज की महिलाएं अपने घर और घर के बाहर के कार्यो के कारण इतनी ज्यादा व्यस्त है कि वे अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान नहीं दे पा रहीं है। महिलाएं फिटनेस क्लब में आकर स्वस्थ रह सकती हैए जो अपने आपको समय नहीं दे पाती है एक्सर साईज करने में या डाईट फालो करने में वे सभी यहां पर आकर स्वस्थ्य रहेंगी। उन्होंने कहा सभी महिलाएं अपने लिये सुबह और शाम दोनों समय में से किसी भी समय क्लब में आकर अपने आप को स्वस्थ्य रख सकती है। क्योकि महिलाएं स्वस्थ्य रहेंगी तो उनके घर में भी सभी स्वस्थ्य रहेंगे।

 नगरपालिका उपाध्यक्ष सुषमा विक्रम सिंह ठाकुर ने कहा शायद यह दमोह जिले में दूसरा लेडीज जिम है इनके अलावा और कोई लेडीज जिम नहीं है। पुरूषो के लिये बहुत से जिम खुले है लेकिन उनमें महिलाएं जाने में झिझकती है वे जिम करना चाहती है पर कर नहीं पाती है। यह लेडीज जिम हैए महिलाएं यहा पर बिना झिझक के आ सकती है अपना वेट कम कर सकती है और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दे सकती है। उन्होंने कहा मोटापा से कई बीमारियां होती है जैसे कि शुगर बीपी थाईराईड कमर दर्द और घुटनों का दर्द इसी प्रकार से और भी कई बीमारियां होती है और साथ में वजन ज्यादा बढ़ने से आलस भी आता है। यदि महिलाएं वजन कम करेंगी तो फिट रहेंगी और इन बीमारियों से भी दूर रहेंगी। उन्होंने कहा ऐक्सासाईज करने से रक्त का संचार अच्छे से होता है

 इम्यूनिटी सिस्टम भी महबूत होता हैए मांसपेशियां मजबूत होती है और कार्य करने की क्षमता बड़ती है। फिट रहकर महिलाएं कोई भी काम करेंगी चाहे वह ऑफिस का कार्य हो या घर का कार्य हो या बच्चों को संभालना हो यह सभी काम महिलाएं दोगुनी तागत और ऐनर्जी के साथ करेंगी। जिम के संचालक एआर कुरैशी ने कहा यह क्लब और पार्लर लेडीज के लिये है जिमए पार्लर और  स्टीम सभी चीजें महिलाओं के लिये है यहां पर जो ट्रेनर है वह एज्यूकेटेड वेल ट्रेन्ड ट्रेनर है जिन्होंने ड्रिग्री कोर्स किया हैए वे महिलाओं को प्रशिक्षण देंगे। उन्होंने बताया क्लब का समय सुबह 6 बजे से 11 बजे तक और शाम को 4 बजे से 8 बजे तक होगा। पार्लर सुबह 10 बजे से रात्रि 8 बजे तक खुला रहेगा।  

नई शिक्षा नीति पर शाह का लाइव प्रसारण देखा 

 दमोह। श्रद्धये कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष के अंतर्गत राष्ट्रीय शिक्षा नीति विषय पर आयोजित संगोष्ठी को वैचारिक रूप से प्रबोधन केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने संबोधित किया जिसे जिला भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष एड प्रीतम सिंह सहित जिला महामंत्री गोपाल पटेल, जिला मंत्री संजय यादव, अरविंद उपाध्याय, कार्यालय मंत्री राम लाल उपाध्याय, कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र सिंह परिहार, सह प्रभारी महेन्द्र जैन, आई टी रिंकू गोस्वामी, कोशलेंद्र पांडेय, युवा मोर्चा अध्यक्ष भरत यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष शिखा जैन, पार्षद संगीता जैन, रघु श्रीवास्तव, बालकिशन यादव, मण्डल अध्यक्ष कृष्णा राज, श्याम विश्वकर्मा, जुगल अग्रवाल, सतीश पाण्डेय, श्याम दुबे, मुकेश खरे, सहित ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं के द्वारा एल ई डी के माध्यम से सीधा प्रसारण देखा गया।
केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह ने कहा कि पुरानी शिक्षा नीति के तहत 6 वर्ष की आयु में बच्चों को स्कूल में दाखिल किया जाता था. उसमें सार्थक बदलाव किया गया, नई शिक्षा नीति के तहत 3 वर्ष की आयु में ही बच्चों को स्कूल में दाखिल मिलेगा. नई शिक्षा नीति 2020 के तहत पूर्व-प्राथमिक स्तर की शिक्षा को शामिल किया गया है. पूर्व-प्राथमिक स्तर की शिक्षा तीन वर्ष तक दी जाएगी, जिसमें बच्चों को प्ले स्कूल की तरह खेल-खेल में शिक्षा दिया जायेगा. बच्चों को किताब-कॉपी नहीं लेकर जाना होगा. इससे बच्चों को बस्ता का भारी वजन नहीं ढोना नहीं पड़ेगा।
विधानसभा सभागार में आयोजित कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष के अंतर्गत आयोजित राष्ट्रीय शिक्षा नीति विषय पर प्रबोधन कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश के शिक्षाविद, प्रबुद्ध नागरिक, विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के छात्रों से लेकर समाज में शिक्षा जगत से जुड़े लोगों के साथ मंत्रिमंडल के सदस्य एवं पार्टी के पदाधिकारी भी इस व्याख्यान में शामिल हुए।

समान शिक्षा कानून, एक देश एक शिक्षा बोर्ड हो
दमोह।
भारतीय जन मोर्चा पार्टी द्वारा एकस वार्ता भारती गैंस गोदाम के पास निधी रेस्टोरेंट में अयोजित की गई। इस प्रेस वार्ता में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज विश्वकर्मा ने वताया कि उनकी पार्टी आगामी समय में पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाते हुए नये सदस्यों को पार्टी से जोड़ेगें साथ ही पार्टी के कार्यक्रमों के माध्यम से आम जनता तक पहुॅंचें। समान शिक्षा कानून एक देश, एक शिक्षा बोर्ड, समान नागरिक संहिता धर्मातंरण नियंत्रण कानून, देवस्थान मुक्ति कानून सहित पार्टी के अन्य नीतियों पर कार्य करते हुए पार्टी आगे बढ़ेगी। 

आगामी 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी पार्टी अपने प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। साथ ही लोकसभा चुनाव भी लड़ेगी। दमोह जिले के सभी सीटों पर पार्टी द्वारा प्रत्याशियों की घोषण भी जल्द की जायेगी। भारतीय जनमोर्चा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एस.के.त्रिपाठी के मार्गदर्शन में सभी पदाधिकारी कार्य में जुटे हुए है। इस प्रेसवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष डॉ.मनोज विश्वकर्मा, जिला महिला अध्यक्ष श्रीमती व्रजलता पाठक, जिलाध्यक्ष जय दीप विश्वकर्मा, धर्मरक्षा प्रकोष्ठ अध्यक्ष आचार्य सुदर्शन पाठक, अशोक पटेल संगठन मंत्री आदि शामिल रहें।

Post a Comment

0 Comments