Header Ads Widget

पटेरा नगरपालिका के नव निर्वाचत अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं पार्षदों का प्रथम सम्मेलन संपंन.. चथरिया नगरपालिका अध्यक्ष उपाध्यक्ष के नेतृत्व में तिरंगा रैली निकाली.. इमलिया क्षेत्र में एसपी ने ग्रामीणों को तिरंगा लगाने प्रेरित किया.. स्वास्थ्य कर्मचारी संघ एवं भारतीय मजदूर संघ ने निकाली तिरंगा यात्रा..

 अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं पार्षदों का प्रथम सम्मेलन 

दमोह जिले के पटेरा नगरपालिका के नव निर्वाचत अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं पार्षदों का प्रथम सम्मेलन आयोजित किया गया।  जिसमें पटेरा के सभी पार्षद अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवम गणमान्य नागरिक एवम भाजपा के समस्त कार्यकर्ता शामिल रहे। इस अवसर पर सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने स्वच्छ प्रशासन के साथ बेहतर व्यवस्थाए देने का संकल्प लिया। 

पटेरा के चंडीजी मंदिर परिसर में आयोजित नगरपालिका के प्रथम सम्मेलन में नव निर्वाचत अध्यक्ष कमल रानी उपाध्यक्ष दीपक ताम्रकार के साथ सभी पार्षदागण शामिल हुए। इस अवसर पर हटा विधायक पीएल तंतुबाय ने अपने विचार रखते हुए विकास के लिए भाजपा को चुनने के लिए सभी को धन्यवाद दिया। भाजपा के जिला महामंत्री सतीश तिवारी ने सभी जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए उन्हें यादगार कार्य करने को प्रेरित किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता बहादुर सिंह, मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, पूर्व जनपद अध्यक्ष बद्री पटेल, दुम्मन चौरसिया, शंकर तंतुवाय, संजय पालीवाल,शरीफ खान सुक्की, चित्तर सिंह लोधी, दुल्ली अहिरवाल, बादशाह खान सहित अनेक नेता कार्यकर्तागण शामिल हुए। संचालन मुन्ना अवधिया ने किया। आभार नगर परिषद के सीएमओ संतोष सैनी ने माना। ’पटेरा से बादशाह खान की रिपोर्ट’

चथरिया नपाध्यक्ष उपाध्यक्ष के नेतृत्व में तिरंगा रैली

दमोह जिले के पथरिया नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुंदर लाल विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष श्रीमति शोभा संतोष दुबे के नेतृत्व में शनिवार दोपहर भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। जिसने नगर के प्रमुख मार्गो से भ्रमण करते हुए सभी नागरिकों से अपने घरों पर तिरंगा लगाने का आव्हान किया।

 तिरंगा रैली में नपा के  नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के साथ अनेक पार्षद प्रतिनिधिया, नपा के अधिकारी कर्मचारियों के अलावा गणमान्य नागरिकों भाजपा नेता कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए बंडा तिराहा, रेलवे स्टेशन से होते हुई संजय चौराहे से वापिस  हुए नगर परिषद पहुंची। पथरिया से रोहित जैन की रिपोर्ट

 एसपी ने ग्रामीणों को तिरंगा लगाने प्रेरित किया

दमोह। एसपी डीआर तेनीवार द्वारा हर.घर तिरंगा कार्यक्रम में शािमल होने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में पहुचकर लोगों को लगातार प्रेरित किया जा रहा है। इसी कड़ी में तेजगढ़ थाने के इमलिया चौकी के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में एसपी ने तिरंगा कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया। 

इस दौरान हरदुआ खुर्द बिजोरा खमरिया और इमलिया में हर.घर तिरंगा यात्रा का अभियान चलाया गया। जिसमें चौकी प्रभारी इमलिया आनंद अहिरवार, राजा पटना के पूर्व सरपंच तुज्जन सिंह, राजकुमार लोधी, टोरी सरपंच हेमराज, अमर सिंह नीलेश लोधी सहित पुलिस स्टाफ एवं ग्रामीण जनों की सहभागिता रही। वहीं एसपी नेसर्वप्रथम इमलिया चौकी परिसर में पौधारोपण भी किया। 

 स्वास्थ्य कर्मचारी संघ एवं भारतीय मजदूर संघ ने निकाली तिरंगा यात्रा

दमोह। भारतीय मजदूर संघ जिला दमोह द्वारा 75वां आजादी का अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जिला इकाई के द्वारा जेपीवी कन्या विद्यालय एवं सरस्वती शिशु मंदिर केशव नगर में विद्यार्थियों को झंडा वितरण किए गए। 

 कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख धर्मेंद्र चौबे, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मिलन प्रमुख श्री राजेश ताम्रकार, जिला अध्यक्ष अखिलेश रजक, भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री देवेंद्र चौबे, जेपीवी कन्या विद्यालय के प्राचार्य डीके मिश्रा, श्री अनिल जैन, श्री शरद मिश्रा शासकीय चिकित्सालय से सिविल सर्जन ममता तिमोरी, डॉ.दिवाकर पटेल, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मंटू चौबे, कीर्ति मिश्रा, मनीष सोनी, रंजीत, केशराम अहिरवाल, बबीता चौबे, वीरेन्द्र असाटी, कृष्णकांत प्रजापति, अखलेश रजक, भूप सींग, माधव सींग ने भारत माता के चित्र पर पूजन माल्यार्पण कर जोशीले शब्दों में कहा चुप क्यों हो बोलो ना हमारे साथ वंदे मातरम वंदे मातरम भारत माता की जय।

 झंडा वितरण के पश्चात शासकीय चिकित्सालय परिसर से तिरंगा यात्रा प्रारंभ हुई यात्रा का समापन मानस भवन में संपन्न हुआ। इस वर्ष आजादी का 75वां महोत्सव बड़े धूम धाम से मनाया जा रहा है विद्यालय के बच्चों में अमृत महोत्सव मैं काफी रुचि दिखाई दे रही है।

Post a Comment

0 Comments