मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियो को कलेक्टर ने सम्मानित किया..
दमोह। सीएम हेल्पलाइन में माह जुलाई.2022 में प्राप्त शिकायतों के निराकरण में किए गए उत्कृष्ट कार्य के फलस्वरूप कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य ने आज साप्ताहिक समय सीमा की समीक्षा बैठक उपरांत जिले के 9 एल.1 अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए सम्मानित किया। उन्होंने अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर बधाई दी।
इस अवसर पर उन्होंने रोहित जैन कनिष्ठ अभियंता तेंदूखेड़ा एमएफ अंसारी कनिष्ठ अभियंता जबेरा एमके महतो कनिष्ठ अभियंता बनगाँव आर अरोरा कनिष्ठ अभियंता दमोह आंचल शर्मा कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पटेरा अशोक मुकाती सहायक यंत्री तेन्दूखेड़ा राजकुमार लड़िया परियोजना अधिकारी पथरिया विकास सिंह चौहान थाना प्रभारी नोहटा को सीएम हेल्पलाइन में माह जुलाई.2022 की शिकायतों के निराकरण में किये गए उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया। इनके अतिरिक्त राजेश उपाध्याय विकासखंड स्त्रोत समन्वयक जबेरा को भी प्रशस्ति पत्र प्रदाय किया गया।
जिला लोक सेवा प्रबंधक चक्रेश पटैल ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एल.1 अधिकारियों को जिला स्तर पर प्रत्येक माह सम्मानित किया जाता है। इस हेतु समस्त एल.1 अधिकारियों को 3 समूहों ;ए बी सी में विभाजित किया जाकर प्रत्येक समूह में अधिकतम वेटेज स्कोर प्राप्त करने वाले 3.3 एल.1 अधिकारियों का चयन किया जाता है।कलेक्टर ने समय सीमा बैठक में दिये गये अहृम निर्देश
दमोह। आगामी दिनों में लगातार त्यौहार हैं मूर्ति विर्सजन स्थलों पर मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। त्यौहारों पर बिना विद्युत टेम्परेरी कनेक्शन के पंडाल ना लगाये जायेए कोई नया पंडाल बिना एसडीएम के अनुमति के नहीं लगाये जायेगें। तदानुसार कार्यवाही की जाये। इस आशय के निर्देश कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य ने जिला अधिकारियों को दिये। बैठक में सीईओ जिला पंचायत अजय श्रीवास्तव एवं अपर कलेक्टर नाथूराम गौंड़ विशेष रूप से मौजूद रहे।
कलेक्टर श्री चैतन्य ने कहा वर्षा अगले 2 दिन भी हैं लगातार सतर्क रहेए नदी नालों में उफान होने पर ब्रिज या रिपटा पार ना करें। आमजन इस कार्य मे प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों से कहा अतिवर्षा से होने वाले नुकसान की रिपोर्ट दी जाये। आधार लिकिंग का कार्य लगातार हो रहा हैं जिसमें जबेरा और हटा में अच्छा काम होने पर कलेक्टर ने सराहना की साथ ही दमोह और पथरिया के कार्य मे गति लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा आधार लिकिंग का कार्य बीएलओ लगातार कर रहे है कार्य को जल्दी पूरा किया जाये। कलेक्टर श्री चैतन्य ने कहा मुख्यमंत्री जी द्वारा व्हीसी के माध्यम से बिंदुवार विस्तृत चर्चा की जा रही है उक्त बिंदुओं को प्राथमिकता से लिया जाये पीएम आवास संबल कार्ड आदि मुख्यमंत्री जी की व्हीसी में शामिल बिंदु हैं उक्त कार्य को प्राथमिकता से किया जाये।उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी से कहा चिन्हित स्थानों के अलावा कही पर भी र्होडिंग ना लगाये जायेए इस पर कार्यवाही की जाये। अवैध होने पर पैनाल्टी के बाद र्होडिंग हटाये जाये। कलेक्टर ने सबंधित अधिकारी से कहा बारिस खत्म होने के बाद फोगिंग की जाये ।बैठक में सीएम हेल्पलाईन पीएम आवास रोजगार.स्वरोजगार आदि की गहन समीक्षा कर सबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा.निर्देश दिये गये।
पालीवाल के राजा की आज होगी भव्य आगवानी
दमोह। जिले के समस्त वरिष्ठ कांग्रेसजनों, ब्लॉक अध्यक्षों, सेक्टर मंडलम अध्यक्षों एवं बूथ स्तर के कांग्रेसजनों से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनु मिश्रा ने अनुरोध किया है कि आज 30 अगस्त को सुबह 11.00 बजे जिला संगठन प्रभारी धर्मेंद्र घई एवं जिला संगठन सह प्रभारी पवन पटेल का दमोह आगमन हो रहा है। वह अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की भारत जोडों पदयात्रा एवं बूथ स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मजबूत करने के लिए एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा करेंगे। बैठक में प्रमुख रूप से विधायक अजय टंडन, पूर्व विधायक प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष मंजू वीरेंद्र राय सहित समस्त पार्षद गण, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सहित कांग्रेस के वरिष्ठ जन मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।
साथ ही विगत सत्र 2021-22 में महाविद्यालय की ओर से विश्वविद्यालय दलों का प्रतिनिधित्व करने वाले छात्र नितेश कोरी (बैडमिंटन), छात्रा कल्पना धुर्वे (बास्केटबॉल ) निकेता कुर्मी (क्रिकेट) का प्रतिभा सम्मान भी प्राचार्य एवं क्रीडा अधिकारी द्वारा किया गया।
0 Comments