विप्र बैठक में ब्रह्मलीन शंकराचार्य को विनम्र श्रद्धांजलि
दमोह।
जिला जेल के पास स्थित श्री शिव, शनि, हनुमान मंदिर परिसर में सर्व
ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित हुई, प्रवक्ता बीएम दुबे ने बताया कि इस बैठक
में नवनिर्मित परशुराम भवन के लोकार्पण हेतु प्रस्तावित तारीख 26 सितंबर
पर चर्चा हुई जिसमें वरिष्ठ जनों का सुझाव था कि आमंत्रित अतिथियों से समय
लेकर ही तारीख निश्चित की जाए,
बैठक के अंत में जगतगुरु शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती जी के ब्रह्मलीन होने पर शोक व्यक्त कर विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर पं. बिहारी लाल गौतम, सुदामा दुबे, विद्यासागर पांडे, स्वामी अशोक तिवारी, नारायण प्यासी, एमएम व्यास, गजेंद्र चौबे, अखिलेश हजारी, आरके मिश्रा, कमलेश भारद्वाज, अनिल मिश्रा, महेंद्र दुबे, मनीष तिवारी, पवन तिवारी, मोनू पाठक, आशीष दत्त कटारे, राहुल पाठक, अनिल बैरागी, रोहिणी गौतम आदि की मौजूदगी रही।
भाजपा दीनदयाल नगर मंडल की बैठक संपंन
दमोह। भाजपा दीनदयाल नगर
मंडल कार्यसमिति की बैठक का आयोजन भाजपा कार्यालय में किया गया बैठक में
मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री संजय राय, जिला महामंत्री रामेश्वर चौधरी,
कार्यालय मंत्री रामलाल उपाध्याय, जिला मंत्री संजय यादव की खास उपस्थिति
रही।
कार्यक्रम में विगत 3 माह का अवलोकन एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा
तैयार की गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से मंडल पदाधिकारी नगर अध्यक्ष कृष्णा
राज, नगर उपाध्यक्ष गणेश जाटव, माखनलाल खटीक, मनीष असाटी, दीपेश उपाध्याय,
बबली विश्वकर्मा, विकास जैन, रितेश साहू, नगर मंत्री नुसरत खान, मंजू
चौहान, नर्मदा पटेल, मुकेश नामदेव, रामकुमार एवं सभी श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं
की उपस्थिति रही।
लायंस क्लब ने कपड़े, चप्पल, स्कूल बैग वितरित किये
दमोह। राजनगर
सलैया के पास स्थित आदिवासी बाहुल्य गांव ’मसानडोल’ की शासकीय प्राथमिक
शाला में पढ़ने वाले सभी बच्चों को नए कपड़े, चप्पल, स्कूल बैग एवं नाश्ता
पैकेट ला.सौरव अग्रवाल के सहयोग से वितरित किए गए स्कूल प्रभारी श्री श्याम
यादव एवं महेंद्र प्रजापति ने बताया कि यह क्षेत्र अति पिछड़ा है और यहां
के बच्चों को इन सब चीजों की अति आवश्यकता थी।
कार्यक्रम के अतिथिगण डॉ.तनुल जैन, पवन प्रधान, तनय जैन एवं रिषित अग्रवाल की उपस्थिति में बच्चों ने अपने हिंदी अंग्रेजी ज्ञान के बारे में बताया। डॉक्टर ताम्रकार, कैप्टन वाधवा, राजेंद्र अग्रवाल, सुशील गुप्ता, सुधीर असाटी, मनोज टंडन, संजीत राय, राजीव खत्री, सतीश बोहरे, डॉ.भानु पटेल की विशेष उपस्थिति रही। लायंस क्लब के अध्यक्ष निशांत चौरसिया एवं सचिव राजीव बुधवानी ने सभी का आभार माना और कहा कि मानवता की सच्ची सेवा यही है। मानस भवन दमोह में आयोजित मेगा रक्तदान शिविर में लायंस क्लब दमोह ने सहयोग प्रदान किया।
फुटेरा तालाब संरक्षण समिति का 72 घंटे श्रमदान
दमोह। यशस्वी
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 72 वें जन्मदिवस पर स्वक्षता पखवाड़े
के रूप में मनाया जा रहा है, इसी उपलक्ष में कई वर्षों से फुटेरा तालाब का
संरक्षण और स्वक्षता अभियान के तहत कार्य करती आ रही। फुटेरा तालाब
संरक्षण समिति ने प्रधानमंत्री जी के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरणा लेते
हुए दमोह सांसद श्री प्रहलाद पटेल जी के निर्देशों पर सफाई “72 वर्ष 72
घंटे श्रमदान“ अभियान चलाकर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का
जन्मदिन मनाने का प्रण लिया है।
समिति के समस्त सदस्यों ने सुबह फुटेरा तालाब किनारे एकत्र होकर सुबह से ही सफाई अभियान प्रारंभ कर कर प्रधानमंत्री के 72वें जन्मदिवस को लक्ष्य बनाकर 72 घंटे स्वक्षता अभियान प्रारंभ किया। जिसमें फुटेरा तालाब के किनारे सफाई करने के बाद 72 पौधे रोपने का लक्ष्य है। इस अभियान में फुटेरा तालाब संरक्षण समिति के सदस्य कल्लू रैकवार, नित्या प्यासी, पप्पू रैकवार, नीरज रैकवार, देवेंद्र, बलराम, महेंद्र, राघवेंद्र, नन्नू पटेल, सिद्धे बाबा और अन्य साथियों ने 72 घंटे सफाई अभियान चलाकर 72 पौधे रोपने का प्रण लिया है जो सुबह 8ः00 बजे से प्रारंभ किया गया है।
पटेरा में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक की मांग..








0 Comments