Header Ads Widget

पलवल, हरियाणा में हटा की आशा राठौर को मिला 'साहित्य संचय गौरव सम्मान'.. मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान तहत शिविर आज से, नोडल अधिकारी नियुक्त, संचालन हेतु प्रशिक्षण.. शिक्षकों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन जारी.. स्वर्णकार समाज संघ की प्रथम बैठक संपंन..

हटा कालेज में हिन्‍दी की सहायक प्राध्‍यापक है आशा

दमोह हिन्दी साहित्य, भारतीय संस्कृति, राष्ट्रभाषा, राष्ट्रीयता एवं कला का वैश्विक स्तर पर प्रचार-प्रसार के साथ-साथ उन्नयन एवं संचयन के लिए 'साहित्य संचय शोध संवाद फाउंडेशन' दिल्ली कृत संकल्पित हैं। इसी दिशा में अग्रसर होते हुए गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पलवल (हरियाणा) एवं साहित्य संचय शोध संवाद फाउंडेशन, सोनिया विहार (दिल्ली) के संयुक्त तत्त्वावधान में 'हिंदी : भाषा, साहित्य एवं संस्कृति' विषय पर हिंदी पखवाड़े के अवसर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पलवल, हरियाणा में सम्पन्न हुई। 
शासकीय महाविद्यालय हटा से श्रीमती आशा राठौर को वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया। जहां उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संगोष्ठी से जब कोई निष्कर्ष और प्रश्न निकलते हैं तो संगोष्ठी औपचारिक मात्र नहीं रह जाती। उन्होंने अपने ओजस्वी वक्तव्य के माध्यम से स्वतंत्रता के पूर्व और स्वतंत्रता के पश्चात हिन्दी की स्थिति पर प्रकाश डाला। हिंदी का  'शुक्ल पक्ष' उज्ज्वल है। भाषा ही विचारों की संवाहिका हैं, जिसके माध्यम से व्यक्ति एवं समाज अपने विचारों,भावनाओं, संवेदनाओं को संप्रेषित करता है। उक्त संगोष्ठी में आशा राठौर को उनकी साहित्यिक रुचि, सक्रियता, रचनाधर्मिता और कर्त्तव्यनिष्ठा के कारण फाउंडेशन ने 'साहित्य संचय गौरव सम्मान' से सम्मानित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ० प्रतिभा सिंह सिंगला, हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ० प्रवीण वर्मा, प्रो० केशव देव शर्मा, समस्त महाविद्यालयीन स्टाफ ,फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार, सचिव डॉ० सुमन रानी, सहसचिव डॉ० संजय धौलपुरिया, डॉ० संजीव विश्वकर्मा, डॉ० ऊषा रानी, देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों से पधारे  प्राध्यापकगण, साहित्यकारों, शोधार्थियों तथा विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

जन सेवा अभियान तहत शिविर आज से
दमोह। जनसेवा अभियान के तहत जिले में आज से शिविर प्रारंभ हो रहे हैं। जनपद पंचायत जबेरा के घटेरा, बनवार, मझगुवा मानगढ़, मानगढ़, लरगुवा, हरदुवा मानगढ़, जनपद पंचायत तेन्‍दूखेड़ा के छिरकोना, देवरी लीलाधर, नरगुवा माल, बमनोदा, भैसा, जनपद पंचायत दमोह के घाट पिपरिया, झापन, दतला, परसोरिया, बलारपुर, बिलाई, जनपद पंचायत पटेरा के बनगाव, बमनपुरा, बमनी, बरखेरा बैस, बेरखेडी, जनपद पंचायत पथरिया के पिपरौधा छक्का, सरखड़ी, सीतानगर, सुहावे, सेमरा लोधी, जनपद पंचायत बटियागढ़ के अहरौरा, आजनी, बकायन, वरी कनोरा, वेलापुरावा, जनपद पंचायत हट्टा के कुलुआ कला, खमरिया कलार, नया गाव, भिडारी, नगर पालिका पथरिया के वार्ड एक गौरी शंकर वार्ड एवं वार्ड दो नेताजी सुभाष चंद्र वार्ड, नगर पालिका तेन्‍दूखेडा के वार्ड एक इंदिरा गांधी वार्ड एवं वार्ड दो महात्‍मा गांधी वार्ड, नगर पालिका पटेरा के वार्ड एक चंद्रशेखर वार्ड एवं वार्ड दो महात्‍मा गांधी वार्ड में आज जन सेवा अभियान तहत शिविर का आयोजन किया गया है 

मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के संचालन हेतु प्रशिक्षण..  मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के क्रियान्वयन हेतु नियुक्त किये गए शिविर प्रभारियों को अभियान के सफल संचालन हेतु कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान की जाने वाली कार्यवाहियों और गतिविधियों के सबंध में विस्तार से जानकारियां दी गई।

नोडल अधिकारी नियुक्त.. भारत सरकार और राज्य सरकार की चिन्हित हितग्राही मूलक योजनाओं में शत.प्रतिशत सैचुरेशन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के क्रियान्वयन हेतु विशेष अभियान 17 सितंबर से 31 अक्टूबर 2022 तक चलाया जायेगा। जिस हेतु कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य द्वारा नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।  उन्होंने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दमोह अजय श्रीवास्तव को संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्र दमोह एवं अपर कलेक्टर दमोह नाथूराम गौड़ को समस्त नगरीय निकाय दमोह हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। कलेक्टर श्री चैतन्य ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के सुचारू क्रियान्वयन हेतु मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए अभियान का सुचारू क्रियान्वयन किया जाए।

 शिक्षकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल धरना प्रदर्शन जारी
दमोह। आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष भरत पटेल के आवाहन पर संपूर्ण मध्यप्रदेश में दिनांक 13 सितंबर समय 11 बजे से पुरानी पेंशन बहाली एवं अन्य लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन भोपाल एवं मध्यप्रदेश के सभी जिलों में किया जा रहा है। इसी तारतम्य में दिनांक 17 सितंबर से जिला कलेक्ट्रेट के सामने जिले के सभी शिक्षक साथी अनिश्चितकालीन हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन करेंगे जिसके संबंध में माननीय जिला कलेक्टर महोदय द्वारा लिखित अनुमति प्राप्त कर ली गई है। जिला अध्यक्ष मुकेश सराफ द्वारा जिले के सभी शिक्षक साथियों से अपील की गई है अधिक से अधिक संख्या में शिक्षक साथी अपना आवेदन एकल या सामूहिक रूप से अपने संकुल में जमा करें एवं हड़ताल में सम्मिलित हो संवर्ग के सभी संगठन अपनी अध्यापक एकता जलाते हुए हड़ताल में सम्मिलित हो जितनी अधिक संख्या में हम उग्र प्रदर्शन करेंगे उतनी जल्दी सरकार हमारी मांगे मानेगी। जिले के सभी साथियों से हड़ताल में सम्मिलित होने अपील की है।

भारतीय स्वर्णकार समाज संघ की प्रथम बैठक संपंन

दमोह। भारतीय स्वर्णकार समाज संगठन की पहली बैठक दमोह में आयोजित की गई दमोह पहुंचे अध्यक्ष कन्हैयालाल सराफ ने बैठक को संबोधित किया। इस दौरान दमोह के स्वर्णकार समाज के लोगों की मौजूदगी रहीयहां पर मौजूद लोगों द्वारा बताया गया कि दमोह में संगठन बनाया जाना है कार्यकारिणी का गठन भी होना है इन सभी मुद्दों पर लेकर इस बैठक में चर्चा की गई खास तौर पर स्वर्णकार समाज को आगे और कौन-कौन से आयोजन करने हैं इस विषय को लेकर के यहां पर चर्चा की गई

दमोह के फुटेरा वार्ड स्थित धर्मशाला में इस बैठक का आयोजन किया गया इसमें विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई और अगली बैठक की रूपरेखा भी तैयार की गई मीडिया प्रभारी अजय जड़िया ने जानकारी देते हुए बताया की आगामी समय में भारतीय स्वर्णकार समाज संगठन की कार्यकारिणी का गठन दमोह में किया जाएगा

Post a Comment

0 Comments