Header Ads Widget

भाजपा किसान मोर्चा कार्यसमिति बैठक.. युवा मोर्चा 17 सितंबर से करेगा विभिन्न कार्यक्रम.. बेसहारा बच्चो को मददगार बने जबेरावासी.. तीर्थ यात्रियों से भरी बस नाली में धँसी.. मेग्मा फायनेंस कंपनी को क्षतिपूर्ति देने आदेश.. पितृ तर्पण समिति जनेऊ वितरण.. केएन कालेज में हिंदी दिवस.. उद्यमिता स्वरोजगार प्रोत्साहन कार्यशाला..

भाजपा किसान मोर्चा की कार्यसमिति की बैठक संपंन

दमोहभारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में भाजपा किसान मोर्चा की कार्यसमिति की बैठक आयोजित हुई जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष एंड प्रीतम सिंह लोधी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष एंड हरिश्चन्द्र पटेल गुड्डू, जिला मंत्री अरविंद उपाध्यक्ष, कार्यलय मंत्री रामलाल उपाध्यक्ष, जिला महामंत्री शैलेंद्र कुशवाहा, महामंत्री संतोष अठया, जिला मीडिया प्रभारी हेमेंद्र असाटी आदि उपस्थित रहे 
बैठक में किसान मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई इस दौरान किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष एंड हरिश्चन्द्र पटेल गुड्डू ने बताया कि किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ने के लिए किसान मोर्चा के नेतृत्व में चलाए जाने बाली पैदल यात्रा पर चर्चा की और बैठक का संचालन शैलेंद्र कुशवाह ने किया और आभार संतोष अठ्या ने प्रकट किया इस अवसर पर किसान मोर्चा के सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
17 सितंबर से युवा मोर्चा करेगा विभिन्न कार्यक्रम
दमोह। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 75 लाख वृक्षारोपण द्वारा हरा भरा मध्यप्रदेश अभियान के लिए दमोह जिले के सभी मंडलों बैठक आयोजित की गयी थी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भरत यादव ने सभी मंडलों के प्रभारी भी नियुक्त किए
भरत यादव ने बताया कि युवा मोर्चा का हरा-भरा मध्य प्रदेश वृक्षारोपण कार्यक्रम 17 सितंबर को रक्तदान शिविर एवं वृक्षारोपण प्रत्येक बूथ पर 25 सितंबर पंडित दीनदयाल जी की जयंती पर 1151 बूथों पर वृक्षारोपण  2 अक्टूबर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर युवा मोर्चा के द्वारा पंचायत लेवल पर वृक्षारोपण कार्यक्रम किए जायेगे। 
मंडलों के लिए प्रभारी में पथरिया महेंद्र पटेल, सदगुंवा सीमांत चौरसिया, बटियागढ़ अंकित पटेल, फतेहपुर अर्पित ताम्रकार नरसिंहगढ़ प्रीतम पटेल, दीनदयाल मंडल संभव सिंघाई, दमयंती ललित गुप्ता, बांसा गुड्डू जैन, बांदकपुर ओम विश्वकर्मा, अभाना महेंद्र राठौर, जबेरा आदित्य राय, नोहटा अनुराग नेमा, बनवार अर्पित सराफ, तेजगढ़ अनूप लोधी, तारादेही बृजेश यादव, तेंदूखेड़ा मंदीप यादव, हटा नगर प्रिंसदीप खटीक, हटा ग्रामीण शैलेश पटेल,  मडियादौ सोनू मिश्रा, पटेरा अरविंद लोधी, कुम्हारी अभिषेक नायक, हिंडोरिया देवेंद्र ठाकुर को बनाया।
 
बेसहारा बच्चो को मददगार बने जबेरावासी..
दमोह। जबेरा के सुदूर ग्राम रनेह में मां और पिता को छांव से दूर हुए 3 मासूम बच्चो की खबर अखबार में प्रकाशित की गई थी। इस मार्मिक घटना को सुनकर कई लोग स्तव्ध और दुखी थे।जबेरा के एक जागरूक समाजसेवी युवा रानू तिवारी ने बस स्टैंड पर पवन चाय की दुकान पर अखबार में यह खबर  पड़ी और घटना सुनी । 
इस मार्मिक घटना खबर  सुनते ही पास में समीप खड़े लल्लू रैकवार ने कहा हम सभी लोगो को इन मासूमों की मदद करनी चाहिए है और मदद का दौर चाय के दुकान से शुरू हुआ।हर आने जाने वाले ने अपनी इच्छा अनुसार हर संभव  मदद की।जिससे करीब 280 लोगो से 12400 रुपए एकत्रित हुए।युवा रानू तिवारी ने अपने साथियों रानू जैन,सौरभ मेहरा,मयंक जैन, पप्पू साहू के साथ गुरुवार को ग्राम रनेह जाकर नगद राशि सहित किराना सामग्री दी।ये छोटी से मदद मां पिता की कमी को तो पूरा नहीं कर सकती पर कुछ दिन उनको खाना मिल सकता है।यदि इसी प्रकार मदद मिलती रहे तो उनको कुछ सहारा मिल सकता है।

तीर्थ यात्रियों से भरी बस पाईप लाईन की नाली में फंसी 
दमोह। तीर्थ यात्रियों से भरी बस नाली में फंसी सभी सुरक्षित रोंड बनवार अंचल तीर्थ यात्रा के लिए जा रही बस रोड सगरा रोड पर रिवर्स करते वक्त पेयजल पाइप लाइन के लिए खोदी गई नाली में अचानक से आगे का हिस्सा फंस गया बस के दोनों आगे के पहिया नाली में रख गए

 बस में डरे सहमे से कुछ यात्री बैठे थे कुछ बाहर खड़े थे इसी वजह से गनीमत रही हादसे से मैं बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं बता दे यह यात्री बस पितृपक्ष के चलते तीर्थ यात्रा के लिए जा रही थी रोंड  सगरा मार्ग पर रिवर्स करते वक्त चालक को नाली की पोखर जमीन का तनिक भी एहसास नहीं हुआ और बस नाली में जाकर फस गई

मेग्मा फायनेंस कंपनी को क्षतिपूर्ति राशि देने का आदेश
दमोह।
परिवादी साहब सिंह बल्द कन्छेदी सींग निवासी सीगोन थाना बटियागढ़ जिला दमोह ने जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग दमोह के समक्ष मेग्मा फायनेंस कं.लि. कलकत्ता के विरूद्व परिवाद पत्र दिनांक 01.08.2018 को प्रस्तुत किया था कि परिवादी ने अपने कृषि कार्य हेतु एक ट्रेक्टर मेग्मा फायनेंस कंपनी से वर्ष 2014 में 380000 रूपये का ऋण लेकर क्रय किया था जिसकी ऋण अदायगी वर्ष 2017 में मय ब्याज 480000 रूपया चुकता कर दिया था, फिर भी मेग्मा फायनेंस कंपनी ने परिवादी को ऋण चुकता करने के उपरांत भी उपरोक्त ऋण अदा किये जाने की एनओसी प्रदान नहीं की थी तब परिवादी ने अनावेदक मेग्मा फायनेंस कंपनी कलकत्ता के विरूद्व माननीय जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग दमोह के मेग्मा फायनेंस कंपनी लिमिटेड कलकत्ता के विरूद्व परिवाद प्रस्तुत किया था जिसका परिवाद पत्र क्र.60/2018 था। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग दमोह के अध्यक्ष श्री आर.के. सिघंई एवं सदस्य पंकज यादव ने परिवादी के विद्वान अधिवक्ता पीआर पटेल, मयंक पटैल, अनूप कुमार सेन, अलका कोष्ठी, संतोष नामदेव, टीएल प्रजापति, विनोद पटैल एडवोकेट के द्वारा प्रस्तुत परिवाद पत्र एवं संलग्न दस्तावेजों तथा साक्ष्य का बारीकी से अवलोकन करने के उपरांत मेग्मा फायनेंस कपंनी लि. कलकत्ता को परिवादी साहब सींग के प्रति सेवा में कमी का दोषी पाते हुए परिवादी को ऋण अदायगी के प्रमाण पत्र एनओसी के साथ साथ 13000 क्षतिपूर्ति राशि दिलाये जाने का आदेश पारित किया गया है। 

पितृ तर्पण समिति का जनेऊ वितरण कार्यक्रम.. 

दमोह। नगर के पुराना तालाब पर पितृ तर्पण समिति द्वारा जनेऊ वितरण का कार्यक्रम किया जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ कर्मकाण्डी ब्राह्मण भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं भूमि विकास बैंक दमोह के अध्यक्ष पं.विद्यासागर पाण्डे जी ने कहा कि हिन्दू समाज के सभी वर्ग जनेऊ धारण कर सकते है जनेऊ ही हमारा धर्म है जनेऊ ही हमारा त्याग है और जनेऊ की रक्षा के लिए हम अपना जीवन न्योछावर कर देगे। एवं मानव समाज से आग्रह है कि मांस और शराब को छोड़कर सादगी पूर्व जीवन यापन करे। जनेऊ पहनने व नियमो का पालन करके आप निरोगी जीवन जी सकते हैं। किड्नी, ब्लडप्रेशर, लकवे से बचाव कब्ज से बचाव के लिए जनेऊ को कान के ऊपर कसकर लपेटने का नियम हैं ऐसा करने में कान के पास से गुजरने वाली उन नसो पर दवाब पड़ता है जिनका संबंध सीधे आतो से है। 

इन नसो पर दववा पड़ने से कब्ज की शिकायत नहीं आती। जिला उपाध्यक्ष संजय सेन ने आयोजन के बारे में प्रकाश डालते हुए कहा कि पं.राहुल शास्त्री द्वारा हिन्दू समाज को जागरूक करने के लिये हर वर्ष उत्प्रेरणा से भरे कार्यक्रम के आयोजन होते रहते है। जिसमे तालाब की साफ सफाई व नशामुक्ति, बेटी बचाओ जन जागरूकता कार्यक्रम कराते रहते एवं इस वर्ष समस्त हिन्दू वर्ग के लोगों को चोटी रखने का तिलक लगाने जनेऊ का अधिकार है इसका महत्व बताया व सभी समाज को जनेऊ वितरण कर सकल हिन्दू वर्ग को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया। जो अति प्रशंसनीय है। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय सेन ने की एवं आभार अतुल असाटी ने व्यक्त किया। पितृ तर्पण समिति के सैकड़ो की संख्या में लोग घाट पर उपस्थित रहें।

 केएन कालेज में हिंदी दिवस का आयोजन...      

दमोह। शासकीय कमला नेहरू महिला महाविद्यालय में हिंदी दिवस का आयोजन किया गया ।  इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जी पी चौधरी ने कहा कि आज विश्व के करीब 130 विश्वविद्यालयों में हिन्दी पढ़ाई जाती है और पूरी दुनिया में करोड़ों लोग हिन्दी बोलते हैं। महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ.पी एल जैन ने कहा कि कोई भी भारतीय दुनिया में जहाँ भी हो हिन्दी भाषा के ज़रिये अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त कर सकता है । 

हिन्दी विभाग के अध्यक्ष डॉ.अवधेश जैन ने कहा कि हिन्दी केवल हमारी राष्ट्रभाषा या मातृभाषा ही नहीं अपितु यह हमारी राष्ट्रीय अस्मिता और गौरव का प्रतीक है । डॉ.असलम खान ने बताया कि मंदारिन और अंग्रेज़ी के बाद हिन्दी विश्व की तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है । श्री पंकज जैन ने हिन्दी में होने वाले वर्तनी दोष पर प्रकाश डाला और छात्राओं को शुद्ध हिन्दी लिखने तथा सीखने के लिए प्रेरित किया । डॉ ममता संघी ने भाषा और बोली में अंतर बताते हुए कहा कि हमारे भावों का विरेचन भाषा के माध्यम से ही हो सकता है ।

 इस अवसर पर एम ए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा कुमारी पूजा साहू ने हिन्दी भाषा को दुनिया की सबसे पुरानी भाषाओं में से एक बताया और हर भारतीय को अपनी मातृभाषा में बोलने के लिए प्रेरित किया । कुमारी अनामिका पंडित एवं सिमरन दुबे ने राष्ट्रीय भावनाओं से ओतप्रोत कविता का वाचन किया । कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापकगण डॉ.अरुणा एम जैन, डॉ डीके नेमा , डॉ.एनपी नायक के साथ ही बड़ी संख्या में  छात्राएँ उपस्थित रहीं।

उद्यमिता स्वरोजगार प्रोत्साहन कार्यशाला संपंन
दमोह
। कौशल विकास एवं उद्यमिता स्वरोजगार प्रोत्साहन की दो कार्यशाला संपन्न हुई जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनवार में श्री शिव कुमार मिश्रा जी का एवं शासकीय हाई स्कूल बलारपुर में श्री रविशंकर जी पाठक का मार्गदर्शन का छात्र छात्राओं को प्राप्त हुआ। 

इस अवसर पर स्वाबलंबी भारत अभियान के जिला समन्वयक ने अभियान के उद्देश्यों पर एवं पढ़ते-पढ़ते छात्र-छात्राएं कैसे अपने आप को स्वरोजगार में स्थापित कर सकते हैं के बारे में विस्तार से चर्चा की एवं स्वरोजगार में स्थापित करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र भी दिए गए दमोह जिले में यह 57वीं कार्यशाला थी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कार्यशाला बनवार उपस्थिति 480 एवं शासकीय हाई स्कूल कार्यशाला बलारपुर में 118 छात्र छात्राओं की उपस्थिति रहीं।

 

Post a Comment

0 Comments