सत्य हमेशा स्थाई रहता है उसमें परिवर्तन नहीं होता..
पथरिया:-परम पूज्य गणाचार्य श्री 108 विराग सागर जी महामुनिराज ने शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भव्यजनों को संबोधित करते हुए कहा कि सत्य हमेशा स्थाई रहता है सत्य में परिवर्तन नहीं होता परंतु सत्य को समझने का तरीका अलग होता है सत्य को बोलने का तरीका भी अलग हो सकता है पर सत्य हमेशा सत्य ही रहता है।
कोई जल को पानी कहता है कोई पाणी कहता है ।कोई नीर कहता है लेकिन जल तो जल हीं रहता है। लेकिन जल परिवर्तन नहीं मात्र कहने का तरीका सभी का अलग-अलग होता है। किसी व्यक्ति ने पूज्य श्री से पूछा की भगवन जैन धर्म के शास्त्रों का सार क्या है,_ तो पूज्यश्री ने बड़े ही संक्षेप में कहा कि हमारे आचार्यों में एक महान आचार्य पूज्य पाद स्वामी हुए उन्होंने जैन धर्म का सार यह बतलाया है कि जीव अन्य है और पुद्गगल अन्य है बाकी सब इसी का विस्तार है।
यही तत्व का सार है। और जो जैसा कर्म करेगा वह कर्म उस प्राणी के साथ-साथ अन्य भवों मैं जाता हूं अच्छे कर्म का फल अच्छा तथा बुरे कर्मों का फल बुरा प्राप्त होता है इसलिए हमें हमेशा अच्छे कर्मों का निरंतर कर्म करते रहना चाहिए। इसी पावन पुनीत अवसर पर पूज्य आचार्य श्री 108 विराग सागर जी महाराज का पाद प्रक्षालन श्रीमान प्रतिष्ठाचार्य अरविंद शास्त्री दिल्ली ने प्राप्त किया।
शास्त्र भेंट का अवसर श्रीमान सुरेश चंद जी आगरा वालों को प्राप्त हुआ तथा दीप प्रज्वलन श्रीमान अजय श्री जैन भिंड, विपिन चौधरी राजेंद्र बडडे, ऋषभ बडडे, आदि समाज के लोगों ने किया तथा मंगलाचरण का अवसर बहन खुशी जैन को प्राप्त हुआ। पूज्य आचार्य श्री की आहारचर्या कराने का सौभाग्य ऋषभ सिंघई वड्डे परिवार को प्राप्त हुआ।
रूकमणी माता की मूर्ति कुण्डलपुर में पुनः स्थापित करने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
दमोह। भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा कलेक्टर महोदय को एक ज्ञापन सौंपा गया जिसमें बताया कि ग्राम कुण्डलपुर धर्म आस्था का केन्द्र है जो प्राचीनकाल से श्री रूकमणी माता एवं हनुमान जी के मंदिर के लिए प्रसिद्ध रहा। यह कि कुछ समय करीब 20 वर्षो पूर्व माता रूकमणी की मूर्ति चोरी हो गई थी जिसे सामाजिक राजनैतिक धार्मिक लोगों के कठिन प्रयास से माता रूकमणी की मूर्ति को करीब 6 माह के प्रयास से राजस्थान से खोज लिया गया। जिसे ग्यासरपुर विदिशा के संग्रहालय से स्थापित कर दिया गया था।
यह कि सभी क्षेत्रवासियों के प्रयासों से 21.08.2019 में दमोह लाया गया जो समस्त अखबारों में प्रकाशित हुआ एवं जन समुदाय की उमड़ी भीड़ ने माताजी का स्वागत बंदन किया उसी समय से दमोह स्थित संग्रहालय में मूर्ति रखी हुई है। धार्मिक एवं क्षेत्रीय लोगों द्वारा कई बार प्रयास भी किया गया लेकिन कुछ नहीं हुआ। अब भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी शाखा दमोह एवं समस्त क्षेत्रवासी ग्राम के सरपंच सहित धर्म आस्था रखने वाले उन समुदाय सहित माननीय कलेक्टर महोदय एवं पुरातत्व विभाग से अनुरोध है कि मॉं रूकमणी जी की मूर्ति पुनः कुण्डलपुर मंदिर में स्थापित की जाये जिससे वहॉं तीर्थ स्थल लोगों की आस्था का केन्द्र बनकर लोग दर्शन लाभ प्राप्त कर सकें। यह कि भगवती मानव कल्याण संगठन एवं समस्त क्षेत्रवासी श्रीमान् से निवेदन करते है कि उक्त स्थान पर रूकमणी जी की स्थापना समयावधि 15 दिन के अंदर नहीं हुई तो संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
ज्ञापन सौंपने वालों में भगवती मानव कल्याण के केन्द्रीय उपप्रचार मंत्री भुज्जीलाल सेन, जिलाध्यक्ष डॉ.सुजान सिंह, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी प्रमोद पटेल, प्रांतीय जिलाध्यक्ष शोभा सींग, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय सचिव बहिन आरती ठाकुर, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की जिलाध्यक्ष चि़त्रा राजपूत, उमा दीदी, मीना दीदी, जिला सचिव पर्वत सींग, ओमपाल सेन, विजय पटेल, महेश गुप्ता, ज्ञानी सींग, अजमेर सींग, मुन्ना रैकवार, ज्ञानी रजक आदि कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।
परसराम टेकरी के पीछे आज रामलीला में राम विवाह
दमोह। महंत राजेंद्र शरण दास अयोध्या निर्माेही अखाड़ा की जय मां बजरंग मंडल रामलीला द्वारा दिनांक 14 सितंबर 2022 को राम विवाह मंचन परसराम टेकरी के पीछे रामनगर में होगा समिति अध्यक्ष पुरुषोत्तम हरिओम चौबे, सचिव जयपाल यादव ने सभी नगर वासियों से धर्म लाभ लेने के लिए निवेदन किया है।वही पुरूषोत्तम चौबे हरिओम ने बताया कि 15 सितम्बर 2022 को परशुराम और लक्ष्मण संवाद किया जावेगा।
अग्रवाल महिला मंडल समिति ने किया सुंदरकांड
दमोह। जिले के कला, विधि, षिक्षा व संगीत क्षेत्र के बहुरंगी
व्यक्तित्व स्व. चन्द्रकांत सोनवलकर एड. की पुण्य स्मृति में ‘‘स्मृति समारोह’’ का आयोजन 18 सितम्बर को किया जा रहा है। केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री श्री प्रहलाद पटेल समारोह का शुभारंभ करेंगे। अध्यक्षता पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया करेंगे। विषिष्ट अतिथि अजय टण्डन विधायक दमोह होंगे। कार्यक्रम में म.प्र. भोज मुक्त विवि भोपाल के कुलपति डॉ. जयंत सोनवलकर भी सहभागिता करेंगे। यह आयोजन का 34 वाँ वर्ष होगा। कार्यक्रम का प्रमुख
आकर्षण ‘‘अग्रवाल बंधु’’ प्रदीप-नितिन का गजल गायन होगा। आप राज्य के ख्यातिप्राप्त गजल गायक हैं। आपके साथ दादू खाँ (उज्जैन) वायलिन, रवि टाँक (सागर) तबला, नंदराम तिवारी (हारमोनियम) एवं पवन खरारे (ढोलक) पर
संगति करेंगे। संगीत क्षेत्र में बड़ी उत्सुकता से कार्यक्रम की प्रतीक्षा है। स्व. श्री चन्दू गुरू की स्मृति में श्रेष्ठ कार्यों के लिए आयोजन समिति के द्वारा ‘‘चंद्रकांत सेवा सम्मान’’ भी प्रदान किया जावेगा। सोनवलकर स्मृति समारोह समिति ने रसिक दर्षकों से कार्यक्रम में उपस्थिति का आग्रह किया है।






0 Comments