दो गर्भवती महिला की गोद भराई की गई
दमोह। कलेक्टर श्री एस कृष्ण चैतन्य द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत आयुष विभाग द्वारा आगंनबाडी केन्द्रों में पोषण माह कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में हिरदेपुर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 87 मे कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला आयुष अधिकारी डॉ राजकुमार पटेल ने बताया कि डॉ प्रियंका जैन द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र में उपस्थित महिलाओं जिनमें किशोरी गर्भवती एवं छोटी बच्चियों को पोषण से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई एवं आवश्यक आयुर्वेदिक दवाएं निशुल्क वितरित की गई। साथ ही अनाज सब्जी.फल आदि सजाकर सभी को दैनिक जीवन उपयोगी पौष्टिक आहार के बारे में बताया गया।
उन्होंने सभी लोगों को आयुर्वेदिक जीवनशैली अपनाने हेतु समझाइश दी। गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को समय पर टीकाकरण एवं जांच कराने हेतु सलाह दी गई एवं दो गर्भवती महिला की गोद भराई की गई। खून की कमी एवं मौसमी बीमारियों से बचाव के संबंध में बताया गया, उपस्थित सभी को आयुष क्योर एप डाउनलोड करने एवं उसकी उपयेगिता के बारे में बताया गया। बच्चों ने नाटक, गायन एवं डांस पर प्रस्तुति दी, उपस्थित सभी को फल वितरित किए गए। योगा सहायक ज्योति तिवारी द्वारा लोगों को योग से लाभ एवं योग अपनाने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर सीमा अरविंद असाटी ज्योति चौहान साक्षी कटारहा की मौजूदगी रही।
दमोह। मतदाता सूची को आधार से लिंक करने सम्बन्धी कार्य की मतदान केंद्रवार समीक्षा कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य ने आज गूगल मीट के माध्यम से की । कार्य में लापरवाही करने वाले बी एल ओ को एक दिवस में कार्य पूर्ण कर रिपोर्ट देने निर्देशित किया।इस मौके पर उपजिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर नाथूराम गोड़ निर्वाचन पर्यवेक्षक सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी उपस्थित रहें ।
गर्ल्स कालेज में एड्स नियंत्रण पर रंगोली प्रतियोगिताओं
दमोह। । एड्स/ एच.आई.वी. (नियंत्रण एवं बचाव ) विषय पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय में दिनांक 10/09/2022 को सम्मानीय प्राचार्य महोदय डॉ. जी. पी. चौधरी की अध्यक्षता में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं की सहभागिता रही।
अजाक्स की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न..
दमोह। मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति, जनजाति अधिकारी
कर्मचारी संघ अजाक्स जिला दमोह की जिला कार्यकारिणी एवं समस्त तहसील, ब्लॉक
अध्यक्षों व जन आवाज सहित अति आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे
सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों द्वारा बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र
पर माल्यार्पण कर बैठक प्रारंभ की गई। तम्पश्चात डॉ.मोहन सिंह आदर्श जिला
अध्यक्ष अजाक्स द्वारा स्पष्ट बताया गया कि, अजाक्स संघ मात्र कर्मचारियों
ही नहीं बल्कि समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के अधिकारों के लिए संघर्ष
करता है। इस अवसर पर बैकलॉग भर्ती के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई एवं
2017 के बाद प्रदेश स्तर से जिला प्रशासन को अनेकों पत्र जारी किए जा चुके
हैं परंतु 5 बर्षों से बैकलॉग भर्ती को जानबूझकर लंबित रखा गया है,
जिस पर उपस्थित सभी जिला संरक्षक, कार्यकारिणी व तहसील, ब्लॉक अध्यक्षों से अपील की गई, कि तत्काल जिम्मेदारी से तहसील,ब्लॉकों में बैठक के माध्यम से अजाक्स वर्ग के योग्य शिक्षित युवाओं के साथ आमजन व अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के जनप्रतिनिधियों को इस मुहिम से अवगत करना होगा और जिला स्तर पर आंदोलन की रणनीति तैयार कर स्थाई रोजगार तक युवाओं को पहुंचाने की महत्वपूर्ण भूमिका अजाक्स संघ तय करेगा। साथ ही छतरपुर में अनुसूचित जाति वर्ग की बेटी के साथ बालात्कार करने बालों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के साथ दमोह के एम एल बी छात्रावास से वेबजह कक्षा 12वी की छात्रा को हटाये जाने से छात्रा शिक्षा से वंचित हुई है,इसी के साथ दमोह के अन्य छात्रावासों में चल रही अव्यवस्थाओं में जिला प्रशासन सीघ्र सुधार कराये अन्यथा की स्थिति में सड़कों पर आंदोलन होगा। साथ ही अनेक ज्वलंत मुद्दों पर बात रखी गई। प्रताप रोहित जिला संरक्षक द्वारा अपने कार्यकाल समय के अनुभवों के माध्यम से कर्मचारियों व बेरोजगार युवाओं के अधिकारों के लिए बृहद जनांदोलन की आवश्यकता पर चर्चा की गई एवं वर्तमान परिस्थितियों में फैलाये जा रहे जातिवादी उग्र विचारों से हटकर मात्र अपने वर्ग की शिक्षा हितों व रोजगार पर ध्यान देने की आवश्यकता पर विचार व्यक्त किए गए।
श्री नारायण सिंह ठाकुर
पूर्व एसडीएम दमोह द्वारा अजाक्स एकता से अधिकारों की बात रखी गई। कंछेदी
लाल अहिरवार संभागीय उपाध्यक्ष द्वारा अजाक्स पर विस्तृत चर्चा की गई।
अभिनव श्रीवास जन आवाज सागर द्वारा दमोह में होने बाले अधिकारों के
प्रत्येक संघर्ष में अजाक्स के साथ मिलकर संघर्ष की बात कही गई। इस अवसर पर
जिला संरक्षक मंडल से एस एल अहिरवार, बीएल रोहित, आरडी अहिरवार, मुन्नीलाल
अहिरवार, आरसी अहिरवार, मुरारी लाल अहिरवार जिला कार्यवाहक अध्यक्ष, डॉ
रमेश अहिरवार जिला सचिव, सीपी अहिरवार जिला कोषाध्यक्ष, आरबी सिंह जिला
महासचिव, एमएल अहिरवार जिला महासचिव, राजू सनकत जिला महासचिव, प्रमोद कुमार
अहिरवार जिला सहसचिव, प्रदीप राही जिला प्रवक्ता, डीसी बैन जिला प्रवक्ता,
बालाराम अहिरवार तहसील अध्यक्ष हटा, जमना प्रसाद अहिरवार तहसील अध्यक्ष
पटेरा, प्रकाश चन्द्र चौधरी तहसील अध्यक्ष पथरिया, जीपी गायकवाड़ ब्लॉक
अध्यक्ष पथरिया, निर्मल बाल्मीकि ब्लॉक अध्यक्ष हटा, क्षमाधर प्रसाद
अहिरवार, दीपक रोहित, मोंजी लाल अहिरवार, तुलसीराम अहिरवार, राकेश कुमार
अहिरवार, भूपेंद्र बाल्मीकि, मनोज वर्मा, प्रेमलाल अहिरवार, सिद्दार्थ
चौधरी, एनआर अहिरवार, कमल सिंह, जयवीर सिंह सहित विशिष्ट अतिथि में सागर से
पधारे लीलाधर अहिरवार, प्यारेलाल लड़ियाँ तहसील अध्यक्ष गढ़ाकोटा, शंकर लाल
कोरी ब्लॉक अध्यक्ष गढ़ाकोटा, संदीप सिंह, मध्यप्रदेश जन आवाज मंच की
उपस्थिति रहीं। संचालन ओपी राज जिला उपाध्यक्ष द्वारा किया
गया। कार्यक्रम के अंत में मुरारी लाल अहिरवार जिला कार्यवाहक अध्यक्ष
द्वारा आभार व्यक्त किया गया।






0 Comments