स्वयं सेवक समिति व जैन सेवादल द्वारा क्षमावाणी..
दमोह। सिद्धार्थ मलैया के मार्गदर्शन में जैन सेवादल एवं स्वयं सेवक समिति द्वारा एकलव्य विश्वविधालय परिसर में सकल जैन समाज का क्षमा पर्व का आयोजन पर्यूषण पर्व समाप्ति उपरांत किया गया।
दमोह। सिद्धार्थ मलैया के मार्गदर्शन में जैन सेवादल एवं स्वयं सेवक समिति द्वारा एकलव्य विश्वविधालय परिसर में सकल जैन समाज का क्षमा पर्व का आयोजन पर्यूषण पर्व समाप्ति उपरांत किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य
अतिथि कुलाधिपति डॉं. सुधा मलैया, एकलव्य विश्वविधालय वीरेश सेठ, जैन
पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंघई, कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी अध्यक्ष चंद्र कुमार
सराफ, अंजीत कंडया, देवेन्द्र सेठ, वीरेन्द्र बजाज, रतनचंद जैन घाट
पिपरिया, रूपचंद जैन, पदमचंद जैन, अरविंद इटोरिया, सतीश जैन कल्लन, पवन जैन कुलपति एकलव्य विश्वविधालय, डॉ.आशीष जैन शिक्षाचार्य द्वारा
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं चित्र अनावरण कर किया।
कार्यक्रम के
दौरान नगरीर निर्वाचन, पंचायत निर्वाचन में नव निर्वाचित सदस्यों का
सम्मान किया गया। कार्यक्रम में दमोह के अलग अलग मंदिरों के ग्रुप ने अपनी
मनमोहक प्रस्तुतिया दी, पंलदी मंदिर, बड़ा मंदिर, भाय जी मंदिर, राजीव
कालोनी मंदिर, नेमीनगर मंदिर, बसुंधरा मंदिर, आदि मंदिरों की प्रस्तुतिया
रही।
डॉं.सुधा मलैया जी ने क्षमा धर्म के बारे में कहा कि क्षमा धर्म आत्म
समर्पण का दिन है जिसमें आत्मा को प्राणी मात्र के प्रति समर्पित किया जाता
है। वीरेन्द्र सेठ ने कहा कि क्षमा की धर्म में ही जैन धर्म की पहचान है।
डॉ.आशीष जैन शिक्षाचार्य ने कहा कि सामाजिक समरसता से ही क्षमा धर्म आ सकता
है। कार्यक्रम में सकल जैन समाज के लोगों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में बच्चों के खेलने के झूले मिक्की माउस, सेल्फी प्वाईंट आर्कषण
का केन्द्र रहे। जैन सेवादल एवं स्वयं सेवक समिति सदस्यों के सहयोग से कार्यक्रम सानन्द सम्पन्न हुआ।
भाजपा की जिला कार्यसमिति बैठक आज
दमोह। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने बताया कि भारतीय
जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार 12 सितंबर को
दोपहर 12 बजे से जिला भाजपा कार्यालय दमोह में आयोजित होगी, जिसमें सभी
जिला पदाधिकारी, समस्त मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, सभी मोर्चों के जिलाध्यक्ष
सभी प्रकोष्ठों के जिला संयोजक, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, सभी
मोर्चों प्रकोष्ठों के प्रदेश पदाधिकारी बैठक में शामिल होंगे। जिसमें
प्रदेश से निर्देशानुसार आगामी कार्यक्रमों और विषयों पर चर्चा होगी।
युवा मोर्चा का हरा भरा अभियान तहत वृक्षारोपण
दमोह
- आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर युवा मोर्चा द्वारा हरा भरा मध्यप्रदेश
अभियान के अंतर्गत जो 75 लाख वृक्ष लगाने का संकल्प लिया गया है उसी के
अंतर्गत आज युवा मोर्चा दीनदयाल मंडल के अध्यक्ष राजुल चौरहा के नेतृत्व
में स्थानीय दीनदयाल पार्क में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया
जिसमें
मुख्य रुप से सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र बजाज, युवा मोर्चा जिले के महामंत्री
कार्तिक शेलार, प्रिंस जैन, दीपक मिश्रा, संभव सिघई, महेंद्र राठौर, पीयूष
असाटी, ओम विश्वकर्मा, मयंक यादव, अखिलेश चौबे, सूरज नामदेव, आलोक चौबे,
पंकज कशसिया, शशिकांत भारती, रोहन जैन, अंकित असाटी, अमन अहिरवार, विकास
चौधरी, विशाल चौबे के साथ युवाओं की उपस्थिति रही।
जयकारो के साथ मासिक महाआरती का आयोजन
दमोह। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम धाम के संयुक्त तत्वाधान में प्रत्येक माह की भांति इस माह के दूसरे रविवार को कृषि उपज मंडी सागर नाका दमोह में मासिक महाआरती में गुरुवर एवं मां के गगनभेदी जयकारे वशंख ध्वनि के साथ महाआरती संपन्न की गई। समापन के पश्चात भगवती मानव कल्याण संगठन के केंद्रीय उपप्रचार मंत्री भुज्जी लाल सेन जी ने कहा परम पूज्य श्री शक्तिपुत्र भगवान निखिल ब्रह्मांड के नायक जिनके चरणों में समस्त ऋषि उनके चरणों की रज के लिए लालायित रहते हैं ऐसे सद्गुरु से दीक्षा प्राप्त कर उनका शिष्य बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है तो क्यों ना हम गुरुवर के आदेश पर चलकर के अपना जीवन तो सफल बना रहे हैं पर समाज कल्याण जन कल्याण कार्य करना हमारा परम सौभाग्य है जिससे समाज में परिवर्तन आ सके।

भारतीय
शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय सचिव आरती दीदी ने कहा की गुरुवर श्री
समाज के लिए नशामुक्त, मांसाहार मुक्त चरित्र बानो का जीवन जीने के लिए
प्रेरित कर रहे हैं जिससे आगे आने वाली पीढ़ी का कल्याण हो सके जैसे महारानी
लक्ष्मीबाई रानी अवंती बाई महाराणा प्रताप जैसे देश के वीर वीरांगनाओ ने
अपने प्राणों की आहुति दे कर के इस देश को आजाद कराया था कि आगे आने वाले
लोग स्वतंत्र हो करके जीवन की यात्रा तय कर सकें। भारतीय शक्ति चेतना
पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश तिवारी ने कहा भय, भूख, भ्रष्टाचार चरम
सीमा पर है इसके लिए रोकना भारतीय शक्ति चेतना पार्टी का मूल उद्देश्य इसी
उद्देश्य को लेकर के पार्टी का गठन किया गया है जहां पर देखो वहां पर
भ्रष्टाचारी की कड़ी जुड़ी हुई है गौ हत्या से लेकर हर विभागों में
भ्रष्टाचारी का ही बोलबाला है।
इसी कड़ी में भगवती मानव कल्याण संगठन के
जिला अध्यक्ष डॉक्टर सुजान सिंह जी ने कहा 3, 4 व 5 अक्टूबर को शारदीय
नवरात्रि में महाशक्ति शंखनाद शिविर का आयोजन पंचज्योति शक्तितीर्थ
सिद्धाश्रम धाम में हो रहा है वहां पर नए मां के भक्तों को ज्यादा से
ज्यादा ले जाकर के परम पूज्य श्री शक्तिपुत्र महाराज के अमृत मई चिंतन का
लाभ दिलाने का प्रयास करें जिससे नए मां के भक्त नशा मुक्त मांसाहार मुक्त
चरित्रवान जीवन जीते हुए अपने परिवारो में सुख शांति प्राप्त कर सकें।
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिला प्रवक्ता विक्रम सिंह जी ने कहा जन
जागरण को गति देने की आवश्यकता है जैसे 1 घंटे आरती क्रम 5 घंटे का चालीसा
पाठ 24 घंटे का चालीसा पाठ के माध्यम से परिवारों में परिवर्तन लाना संभव
है। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय पटेल जी ने कहा युवा जहां है शक्ति
वहां हैं आज युवाओं में परिवर्तन लाना अति आवश्यक है यदि आज का युवा भटक
गया तो आगे आने वाले समय में समाज दलदल की गर्त में चला जाएगा। 20 व 21
सितंबर को जिला स्तरीय चालीसा पाठ दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक के ग्राम
झालौन में संपन्न होने जा रहा है जिसमें भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की
राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धाश्रम रत्न बहिन संध्या शुक्ला जी का आगमन एवं
केंद्रीय मुख्य सचिव आशीष शुक्ला उर्फ राजू भैया जी का शुभ आगमन हो रहा।
जिला स्तरीय चालीसा पाठ में ज्यादा से ज्यादा नए मां के भक्तों को ले जाना
है जिससे राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के ओजस्विनी चिंतनो का लाभ ले सकें। इसी कड़ी
में श्रीमती सविता चौरसिया ब्लॉक अध्यक्ष राजेश सिंह जी ब्लॉक अध्यक्ष ने
अपने अपने विचार रखे मंच का संचालन टीम प्रमुख गजराज प्रसाद जी ने किया एवं
मासिक महा आरती में आए हुए सभी मां के भक्तों का आभार व्यक्त भरत प्रधान
बाबू जी ने किया अंत में सभी मां भक्तों ने प्रणाम कर जल व प्रसाद प्राप्त
किया।
जबलपुर नाका जैन मंदिर में आरती प्रतियोगिता आज
दमोह। श्री 1008 पार्श्वनाथ दिग. जैन मंदिर परिसर जबलपुर नाका में 12 सितम्बर को रात्रि 8 बजेसभव्य आरतीनृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। आयोजक सुधीर विद्यार्थी, विनय मलैया, मनोजजैन, डॉ.जे.के जैन, संजय जैन नीलम, दिनेश छाया नेे बताया कि आरती प्रतियोगिता में अनेक प्रतियोगी एकल नृत्य एवं समूह नृत्य की प्रस्तुति हेतु भाग ले रहे है। इसमें समूह नृत्य में प्रथम पुरूस्कार 11000/एवं प्रतीक चिन्ह द्वितीय पुरूस्कार 5100/-एवं प्रतीक चिन्ह तृतीय पुरूस्कार 3100/-एवं प्रतीकचिन्ह तथा एकल नृत्य में प्रथम पुरूस्कार 5100/-एवं प्रतीक चिन्ह द्वितीय पुरूस्कार 2100/-प्रतीक चिन्ह तृतीय पुरूस्कार 1100/-प्रतीक चिन्ह के साथ सभी अन्य प्रतियोगियों को भी पुरूस्कृत किया जायेगा। इस अवसर पर प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जायेगा। आयोजकों ने सभी को कार्यक्रम में आमंत्रित किया है।

जिला स्तरीय गणित विज्ञान मेला आयोजित
विद्या भारती सरस्वती शिशु मन्दिर डॉ कानेटकर भवन में जिला स्तरीय गणित विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। इस मेला में मुख्य अतिथि के के पांडे एवं एल.पी. चौरसिया, अध्यक्षता बी.भी. शर्मा एवं दीपक सिंघानिया, विशिष्ट अतिथि महेश अग्रवाल, पंडित मदन मोहन मालवीय शिक्षा समिति के अध्यक्ष प्रहलाद खुराना, व्यवस्थापक लालजी राम पटेल, केशव नगर प्राचार्य चंद्रकांत पाटकर, शिवानंद सिन्हा प्रांत प्रमुख मंचासीन रहे। संचालन भगवती प्रसाद दुबे ने किया। परिचय प्राचार्य बाबूलाल सेन एवं स्वागत महेश मिश्रा, जिला विज्ञान प्रमुख प्रेम सिंह ठाकुर, जिला गणित प्रमुख राजेश जैन, कन्या विद्यालय प्राचार्य ऋषभ जैन, तेंदूखेड़ा प्राचार्य बाबूलाल साहू उपस्थित रहे।
इस गणित विज्ञान मेला में निर्णायक के
रूप में श्री रामसेवक पटेल, प्रशांत खरे, आदित्य चोरसिया, संजय दुबे,
देवकृष्ण प्रजापति, प्रदीप खरे, अंजू जैन, वीरेन्द्र श्रीवास्तव, प्रशांत
जैन, रेणु श्रीवास्तव उपस्थित रहे। इस गणित विज्ञान मेला में बांदकपुर,
तेंदूखेड़ा, हटा, पथरिया, कन्या विद्यालय, कानेटकर भवन, जबेरा विद्यालयों
के 70 भैया एवं 54 बहिनों ने गणित माॅडल, गणित प्रश्नमंच, विज्ञान माॅडल,
विज्ञान प्रश्नमंच की प्रतियोगिता में भाग लिया। इस गणित विज्ञान मेला में
श्रीमती सीमा खरे, श्रीमती ज्योति सोनी, श्रीमती सुमन सोनी, श्रीमती अनिता
गुप्ता, कु. दीपाली नेमा, कु. अमिता राजपूत, कु. आस्था जैन, महेश
मिश्रा, कमलेश पटैल, केशव दुबे, मोहन लाल चक्रवर्ती,
लक्ष्मण साहू, विवेक सेन, प्रशांत दुबे, केशव नामदेव,
प्रदीप श्रीवास्तव उपस्थित रहें।
रक्तदान अमृत महोत्सव अभियान 17 को..
दमोह। जिले में रक्तदान अभियान 17 सिंतबर को मनाया जाएगा। जिसमें प्रतिभागी डोनर्स का रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन पोर्टल ई रक्त कोष के माध्यम से किया जाना है। इस हेतु पोर्टल में स्थानीय एनजीओ तथा स्वैच्छिक संगठन की सहायता से शिविरों का रजिस्ट्रेशन 17 सितंबर के पहले किया जाना है। ब्लड बैंको में एनजीओ तथा विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों, महाविद्यालय, एनसीसी, एनएसएस, बैंको, रेडक्रॉस सोसाइटी, रोटरी क्लब, लायंस क्लब, रेड रिबन, आशा कार्यकर्ता, पेरा मेडिकल स्टाफ, विभिन्न शासकीय विभाग तथा अन्य संस्थानों की सहायता से रक्तदान शिविरों का आयोजन जिला चिकित्सालय के तत्त्वाधान मे दिनांक 17 सितंबर को प्रातः 10 बजे से मानस भवन दमोह में होगा।
आयोजित शिविरों का रजिस्ट्रेशन रक्तकोष पोर्टल में किया जाना अनिवार्य है शिविरों के रजिस्ट्रेशन के पश्चात रक्तदाताओं की सूची पोर्टल में अपलोड की जानी है। अतः रक्तदान करने वाले समस्त भाई.बहन संस्था संगठन आदि अपने.अपने रजिस्ट्रेशन सिविल सर्जन कार्यालय जिला चिकित्सालय में सूची 17 सितंबर के पहले अनिवार्य रूप से प्रेषित करें। कार्यक्रम के निवेदक डा माविआ सिद्द्की ब्लड बैंक अधिकारी जिला चिकित्सालय दूरभास 7987378237 से अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क किया जा सकता हैं।

.jpeg)

0 Comments