Header Ads Widget

मप्र उच्च न्यायालय जबलपुर एवं पोर्टफोलियो जज ने पथरिया में मीडिएशन सेंटर लोकार्पित किया.. पोषण आहार घोटाले के विरोध में कांग्रेस का धरना.. भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ द्वारा सम्मान आज.. बाल समाज गणेष उत्सव में विधायक का नागरिक अभिनंदन.. राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 13 को..

 पथरिया में नवनिर्मित मीडिएशन सेंटर का लोकार्पण
दमोह। मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तहसील विधिक सेवा समिति पथरिया तहसील न्यायालय के समीप नवनिर्मित मीडिएशन सेंटर का लोकार्पण आज न्यायमूर्ति संजय द्विवेदी न्यायाधिपति मप्र उच्च न्यायालय जबलपुर एवं पोर्टफोलियो जज दमोह के कर.कमलों से भवन का रिबिन काटकर लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर रेणुका कंचन प्रिंसिपल जिला न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बुज पाण्डेय जिला न्यायाधीश सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जितेन्द्र नारायण सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्टेट, राजेन्द्र बर्मन, व्यवहार न्यायाधीश पथरिया, देवेन्द्र खरे, सोने सिंह अध्यक्ष अधिवक्ता संघ पथरियाए सहित समस्त अधिवक्तागण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 साथ ही न्यायाधिपति द्वारा मीडिएशन सेंटर पथरिया परिसर में पौधा रोपण कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। लोकार्पण कार्यक्रम के पश्चात अध्यक्ष अधिवक्ता पथरिया द्वारा आयोजित स्वागत कार्यक्रम में संजय द्विवेदी न्यायाधिपति मप्र उच्च न्यायालय जबलपुर का स्वागत किया गया साथ ही तहसील पथरिया के अधिवक्तागण के साथ बैठक ली गई।

पोषण आहार घोटाले के विरोध में कांग्रेस का धरना
दमोह।
जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में अंबेडकर चौक पर आयोजित धरना कार्यक्रम में कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए विधायक अजय टंडन ने कहा कि व्यापम घोटाला हुआ भाजपा सरकार ने लीपापोती कर दी अब करोड़ो का पोषण आहार ही गये कम से कम बच्चो के राशन पर तो वदीनयत न करो दुध हो, किराना साम्रगी सब पर टैक् सवह दिन दूर नहीं जब भारतीय जनता पार्टी कफन पर टैक्स लगादें। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनु मिश्रा ने कहा कि यूरिया खाद्य की जमकर हेराफेरी कर कालाबाजारी कर दी गई। दमोह जिले के तेन्दुखेड़ा ब्लॉक एवं अन्य जगह ट्रक ही गायब कर दिये गये। जिम्मेदार मौन है शिवराज जी नैतिकता के आधार पर स्थीफा क्यों नहीं देते। 

तेजीराम रोहित, ललित नायक, राजेश तिवारी, निधि श्रीवास्तव, रजनी ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेन्द्र राय, कमला निषाद, वीरेन्द्र दबे, कमला निषाद, भगवानदास चौधरी, लक्षमण सींग, मंजीत यादव, बाबूलाल पटेल, बसंत कुशवाहा, वीरेन्द्र ठाकुर, शमीम कुरैशी, विजय कर्माकर, आशीष पटेल, मुख्तार जाफरी, आशुतोष शर्मा, अमिता सिंह, सईदा वानो, दिनेश रैकवार ने भी कहा कि सी.एम.साहब आप की नाक के नीचे जमकर भ्रष्टाचार मचा हुआ है बच्चो के राशन पर डाका डालकर भी कुर्सी से चिपके हो कंस मामा के बाद शिवराज मामा आपका भी काले पन्नो में नाम लिखा जायेंगा। नगर पालिका के पार्षद सभापति राजा रौतेला, रफीक खान अफजल खान, दाउद सौदागर, जीशान पठान, हेमराज, शैलेन्द्र सिंह, पप्पू कसोटया, कांग्रेस पदाधिकारी, संगीता श्रीधर, अनिता साहू, प्रफुल्ल श्रीवास्वत, प्रशांत हजारी, अनिल जैन, खिल्लू ठाकुर, नौशाद खान, ए. के. चिश्ती, विवेक बड़गैया, ंपिंकी दुवे ने भी कहा कि अमेरिका की तरह सड़के बनाने वाले मामा देखों शहर गांवों की सड़के जर्जर हो गई आमजन दुर्घटनओं का शिकार हो रहे है। किन्तु आपको एवं आपके मंत्रियों को भष्ट्राचार करने की पड़ी है पार्षदों जनपद सदस्यों, जिला सदस्यों की ताड़फोड़ करने में व्यस्त है भाजपा सरकार घोटालों की उच्च स्तरीय जॉंच कराये और वास्तव में स्वावलंवी है तो तत्काल स्थीफा दें। इस अवसर पर जिले के आठों ब्लाकों कांग्रेस पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

 
भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ द्वारा बरिष्ठ शिक्षक सम्मान आज 

दमोह भारतीय शिक्षक प्रकोष्ठ द्वारा  जनता पार्टी आज पीजी कॉलेज स्थित ऑडिटोरियम में 11 सितम्बर रविवार को दोपहर 3 बजे से शिक्षक सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे जिले के वरिष्ठ  शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ नीतेश शर्मा एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष  प्रीतम सिंह लोधी एवं समस्त पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहेगी उक्त जानकारी भारतीय जनता पार्टी जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार द्वारा दी गयी

बाल समाज गणेष उत्सव में विधायक का नागरिक अभिनंदन
दमोह।  मराठी समाज ने कम संख्या होने के बाद भी अपनी अनेक परंपराओं को जीवित रखा है। गणेष उत्सव उनमें से एक है। मैं स्वयं को परिवार का सदस्य मानता हूँ। उक्ताषय के उद्गार विधायक दमोह अजय टंडन ने महाराष्ट्र मंडल में आयोजित पुरस्कार वितरण में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनु मिश्रा ने की। कार्यक्रम में विषिष्ट अतिथि के रूप में नरेन्द्र बजाज गौरव पटैल वीरेन्द्र दवे तिलक सिंह ठाकुर, देवी सिंह राजपूत उपस्थित रहे।

 इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गणेष के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। महाराष्ट्र समाज की ओर से डॉ श्रीपाद शेण्ड्ये संजय पलनीटकर, विनोद खानवलकर, विवेक शेण्ड्ये, अखिलेष चांदोरकर, पवन पाठक, संतोष सप्रे आदि ने अतिथियों का पुष्पहारों से स्वागत किया।  कार्यक्रम में महाराष्ट्र समाज और बाल समाज की ओर से विधायक अजय टंडन का शाल और श्रीफल से नागरिक अभिनंदन किया गया। अपने संबोधन में अजय टंडन ने मराठी समाज के अनेक वरिष्ठजनों का भावुक स्मरण किया और कहा कि मैं पिछले 40 वर्षों से गणेष उत्सव के कार्यक्रमों में शामिल होता रहा हूँ। दमोह में मराठी समाज का उच्च स्थान है। उन्होंने बाल समाज गणेष उत्सव के स्वर्ण जयंती वर्ष का उल्लेख किया। विधायक श्रीटंडन ने महाराष्ट्र मंडल समाज भवन के जीर्णोद्धार के लिये विधायक निधि से 2 लाख रू की राशि दिये जाने की घोषणा की।
द्वितीय चरण में बाल समाज और मराठी समाज के विजेताओं को पुरूस्कृत किया गया। कार्यक्रम में ख्याति प्राप्त अनहद कला केन्द्र के कलाकारों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ आलोक सोनवलकर ने किया। आभार प्रदर्षन विवेक शेण्ड्ये ने किया। सामूहिक प्रसाद वितरण के द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन एवं सदस्यों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

 13 सितंबर को होगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस
दमोह।
सीएमएचओ के निर्देशन में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का प्रशिक्षण जिला प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित हुआ जिसमें राज्य प्रशिक्षक बीएम दुबे ने बताया कि 13 सितंबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस एवं छूटे हुए बच्चों को 16 सितंबर को माप अप दिवस पर 1 वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों को कृमि नाशक दवा एल्बेंडाजोल गोली का सेवन आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशाओं एवं एएनएम के माध्यम से कराया जाएगा। 

कृमि संक्रमण बच्चों में अस्वच्छता तथा संक्रमित मिट्टी के संपर्क के कारण होता है जिससे बच्चों में कमजोरी, भूख ना लगना, पेट दर्द, दस्त लगना, जी मिचलाना आदि समस्याएं हो सकती हैं। प्रशिक्षण के बाद एएनएम को आवश्यक दवाइयों व प्रपत्रों का वितरण सीसीएच अरविंद गुप्ता द्वारा किया गया। प्रशिक्षण में एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशाओं की मौजूदगी रही।

Post a Comment

0 Comments